गैरी टोनन को शामिल गासानोव के खिलाफ कठिन परिस्थितियों से निकलकर जीतने पर गर्व – ‘इसने मेरे चरित्र को दर्शाया’

Garry Tonon Shamil Gasanov ONE Fight Night 12 17

ONE Fight Night 12 के को-मेन इवेंट में #2 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ने अपराजित शामिल गासानोव को हाइलाइट-रील नीबार लगाकर फिनिश किया था। लगता है कि शायद अब वो डिविजन की वर्ल्ड टाइटल फाइट को फिर से हासिल करना चाहते हैं।

ये जीत सबमिशन स्पेशलिस्ट के प्रोफेशनल MMA करियर के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक थी क्योंकि वो शुरुआती मुश्किलों में बचकर निकलने में सफल रहे थे।

बाउट के शुरुआती कुछ सेकंडों में टोनन ने टेकडाउन की कोशिश की। हालांकि, रूसी फाइटर ने उसको अच्छे से डिफेंड किया और “द लॉयन किलर” को फ्रंट हेडलॉक में फंसाकर उनके सिर पर अपने घुटने से जबरदस्त हमले किए।

फाइट के बाद अमेरिकी फाइटर ने बताया कि उन्होंने गासानोव के मजबूत रेसलिंग बेस और खतरनाक ग्राउंड स्किल से निपटने के लिए खासतौर पर तैयार की थी।

टोनन ने ONEFC.com को बताया:

“मैं शामिल के ग्रैपलिंग गेम का आदर करता हूं और मैंने मुकाबले के दौरान ऐसी स्थितियां भी देखीं, जो सच में होने वाली थीं। वहां से वो टॉप पोजिशन पर हो सकते थे। सब जानते हैं कि मुझे वहां से बच निकलने के लिए कुछ डिफेंस की जरूरत थी और मैंने वही किया। इस वजह से खुशी है कि मैंने पहले से ऐसी तैयारियां कर रखी थीं।”

थोड़े अटैक झेलने और खून से लथपथ होने के बावजूद टोनन ने उस शुरुआती हमले पर काबू पा लिया। फिर दूसरे राउंड में उन्होंने वहीं किया, जो वो सबसे अच्छे से कर लेते हैं। गैरी टोनन ने एक खतरनाक और घुटनों को तोड़ने वाले लेग लॉक की तरफ करवट ली।

टोनन का कहना है कि सबमिशन फिनिश ट्रेनिंग रूम में अनगिनत घंटों की ड्रिलिंग का परिणाम था। उन्हें ऐसे प्रभावशाली प्रतिद्वंदी पर इस तकनीक को आजमाने पर गर्व हैः

“मैंने इसे जिम में लाखों बार किया। अच्छी बात ये है कि शामिल जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ मुकाबले के दौरान ऐसा करना कारगर साबित रहा। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं कहूंगा कि वो MMA के सबसे बेहतरीन रेसलर्स में से एक हैं। वो सच में बहुत बढ़िया तरीके से फाइट कर रहे थे।”

31 साल के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर के लिए ये जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि उन्होंने कठिन पोजिशन से मुकाबला करने की अपनी क्षमता को साबित कर दिया।

टोनन के मुताबिक, ये बिल्कुल उसी तरह का नॉकडाउन, ड्रैग-आउट फाइट थी, जिसने उन्हें MMA में आने के लिए प्रेरित किया था।

उन्होंने बतायाः

“मुश्किल परिस्थितियों में संघर्ष करने और फिर वापस आने में सक्षम होना, उस समझ को विकसित करने में सक्षम होना, खुद में भरोसे को जिंदा रखना कि आप उस मुश्किल को पार करने के काबिल हो, फिर चाहे चीजें आपके पक्ष में ना हों, ये सब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का हिस्सा हैं और इसमें ऐसी समझ रखनी जरूरी है। इन्हीं सब वजहों से मैं इसमें शामिल हुआ था।

“पहले राउंड में मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना और फिर दूसरे राउंड में आक्रामक होकर बाहर आना। मैं जिस तरह से चाहता था, उसी तरह से जीतकर रिंग से बाहर आकर मुझे अच्छा लगा। आप जानते हैं कि ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। ये सारी चीजें मेरे चरित्र को दर्शाती हैं। अगर इस बात से मैं पहले से वाकिफ नहीं था तो इसने अब ये साबित कर दिया है।”

गैरी टोनन का लक्ष्य एक और ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच

शामिल गासानोव पर गैरी टोनन की जबरदस्त सबमिशन जीत ने फेदरवेट MMA खिताब के लिए उनके रास्ते को थोड़ा आसान बना दिया है।

“द लॉयन किलर” जानते थे कि ये एक जोखिम भरा मुकाबला होने वाला था क्योंकि दागेस्तानी रेसलिंग एक्सपर्ट 13-0 के शानदार करियर रिकॉर्ड के साथ रिंग में आए थे और उन्होंने ONE में सिर्फ एक बार बाउट की थी, जिससे टोनन को अपनी सभी तरह की स्किल का आकलन करने के लिए बहुत कम मौका मिला।

बाद में अमेरिकी एथलीट ने गासानोव जैसे विरोधी से मुकाबले करने की मुश्किलों के बारे में बतायाः

“सभी जानते हैं कि किसी ऐसे एथलीट से फाइट करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, जो अपराजित हो और कहीं बाहर से आया हो। उन्होंने इस संगठन में महज एक बाउट की है। ऐसे में आपको अंदाजा लगाना होगा कि विरोधी कितना बेहतर है क्योंकि उन्हें दुनिया के सबसे मजबूत फाइटर्स में से एक के खिलाफ मुकाबला करना था।”

अपराजित #5 रैंक के कंटेंडर पर जीत के साथ टोनन स्वाभाविक रूप से ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच एक बार फिर से हासिल करना चाहते हैं।

ग्रैपलिंग दिग्गज ने पहली बार मार्च 2022 में टाइटल के लिए चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तत्कालीन खिताब विजेता थान ली से आश्चर्यजनक नॉकआउट के कारण हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद से उन्होंने अपने MMA करियर में एकमात्र हार के बाद 2 सबमिशन जीत संग वापसी की। इस तरह उन्होंने मौजूदा डिविजनल किंग टांग काई या #1 रैंक के ली से मैच के लिए खुद को आगे कर लिया है।

टोनन के लिए 26 पाउंड की गोल्डन बेल्ट को पाने के लिए चुनौती देना कोई आसान काम नहीं हैः

“बेशक, मैं चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ये हमेशा आपकी सैलरी के चेक में बड़ा अंतर डालता है। ये हमेशा प्रसिद्धि और इस तरह की सभी चीजों में बड़ा अंतर पैदा कर देता है।

“मैं डिविजन के सभी ताकतवर एथलीट्स से फाइट करना चाहता हूं। आप जानते हैं कि जैसे भी मुझे टाइटल बाउट मिल सकती है, मैं उसे लेना चाहूंगा।”

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.