सुपरबोन को तवनचाई के खिलाफ एक धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की उम्मीद – ‘ये साल की सबसे बेहतरीन फाइट हो सकती है’

Superbon Singha Mawynn Tayfun Ozcan ONE Fight Night 11 98

तवनचाई पीके साइन्चाई और सुपरबोन सिंघा माविन शुक्रवार, 22 दिसंबर को बेहतरीन प्रदर्शन कर 2023 का अच्छा अंत करना चाहेंगे।

वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे।

चोट और बीमारी की वजह से ये मुकाबला पहले दो बार स्थगित हो चुका है। हालांकि, सुपरबोन अब साल का अंत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए तैयार हैं।

जनवरी महीने में पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को अपना किकबॉक्सिंग खिताब चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ गंवाना पड़ा, लेकिन वो दूसरी बेल्ट हासिल करने के लिए तैयार हैं।

33 वर्षीय चैलेंजर ने कहा: 

“मैं बहुत उत्साहित हूं। सभी इस फाइट का इंतजार कर रहे हैं और मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। मुझे लगता है कि हमारी भिड़ंत का ये सही समय है।

“इस साल की शुरुआत में मैंने अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट गंवा दी थी। अब साल के आखिर में मेरे पास मॉय थाई बेल्ट जीतने का मौका है। अगर मैं मॉय थाई खिताब जीत गया तो अगले साल अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट पाने का प्रयास करूंगा।”

फैंस काफी लंबे समय से इस अहम मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

बात करें सुपरबोन और तवनचाई की तो वो स्ट्राइकिंग की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं और उनके पास साल के आखिरी ONE Friday Fights इवेंट को यादगार बनाने का मौका होगा।

उन्होंने कहा:

“मेरे लिए ये करियर का एक अन्य बड़ा मैच होगा। मैं नतीजे को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और दर्शक हमारे प्रयास की सराहना करेंगे।

“रोडटंग बनाम सुपरलैक की फाइट को देख लीजिए। वो मैच जीतने या हारने को लेकर चिंतित नहीं थे। लेकिन सबने स्वीकार किया, प्रभावित थे और तालियां बजाईं। मैं इस फाइट में यही करना चाहता हूं।

“इसमें एक यादगार फाइट होने की काबिलियत है क्योंकि हम बराबर के हैं। वो जीतने के लिए आ रहे हैं। मैं भी जीतना चाहता हूं। ये साल की सबसे बेहतरीन फाइट हो सकती है।”

सुपरबोन का मानना है कि वो किकबॉक्सिंग से मॉय थाई में अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे  

सुपरबोन सिंघा माविन ने अपने करियर में ढेर सारे बेहतरीन प्रतिद्वंदियों का सामना किया है। ऐसे में वो पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार तवनचाई पीक साइन्चाई का सामना करने को लेकर चिंतित नहीं हैं।

थाई दिग्गज 24 वर्षीय सुपरस्टार की स्किल्स और ताकत का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें कुछ कमजोरियां भी नजर आई हैं।

तवनचाई के खेल को लेकर उन्होंने कहा:

“उनकी कामयाबी के पीछे का राज उनका टैलेंट और शारीरिक बनावट है और उन्हें जिम से भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। तवनचाई का तकनीकी स्टाइल है। उनकी लेफ्ट लेग खतरनाक है। उनकी ताकत लेफ्ट किक और टीप हैं। आप उनके लेफ्ट हैंड को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

“मैंने कुछ फाइट से उनकी जो कमजोरी देखी है, वो ये है कि तवनचाई कुछ फाइट में ढीले पड़ने लगे थे।”

सुपरबोन द्वारा तवनचाई को हराकर चैंपियन बनने की क्षमता पर एक सबसे बड़ा सवाल ये है कि पिछले कई सालों में उनका ध्यान दूसरे खेल पर रहा है।

Singha Mawynn टीम के प्रतिनिधि ने ONE Championship में आने के बाद सिर्फ किकबॉक्सिंग में मुकाबले किए हैं और खुद को स्थापित भी किया है, लेकिन उन्हें मॉय थाई में आने में कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने बताया:

”मैं खुद को कभी किकबॉक्सर नहीं समझता। मैं हमेशा से मॉय थाई फाइटर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि तवनचाई को मॉय थाई में मुझसे ज्यादा अनुभव है। मेरे लिए मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में कोई अंतर नहीं है।

“जब मैं लुम्पिनी में मुकाबले करता था तो नीज़ और एल्बोज़ मेरे खास हथियार थे। मैंने किकबॉक्सिंग में आने के बाद इनका इस्तेमाल बंद कर दिया। लेकिन उनका ज्ञान आज भी मेरे साथ है। मैं इनका कभी भी इस्तेमाल कर सकता हूं।

“मुझे आशा है कि हम वार-पलटवार करेंगे। हमें एक दूसरे के वार से सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि जिसने भी गलती की, वो नॉकआउट हो सकता है। अगर किसी ने भी गलती नहीं की तो फाइट करीबी रहेगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38