चैंपियन बनने के बाद एनातोली मालिकिन की जिंदगी बदली, अर्जन भुल्लर पर फिर साधा निशाना

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko BAD BLOOD 1920X1280 66 768x512

एनातोली मालिकिन ONE: BAD BLOOD में टॉप कंटेंडर से ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे और टाइटल जीतने से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

11 मार्च को अपराजित रूसी एथलीट ने किरिल ग्रिशेंको को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर बेल्ट पर कब्जा जमाया था।

इस जीत से “स्लेदकी” का खुद पर भरोसा बढ़ गया है और इसी बढ़े हुए आत्मविश्वास की मदद से वो ONE के MMA हेवीवेट डिविजन को आने वाले कई सालों तक डोमिनेट करना चाहते हैं।

मालिकिन ने कहा:

“इससे मेरी वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है, मुझे अच्छे पैसे मिले और ONE के चेयरमैन चाट्री सिटयोटोंग ने बोनस भी दिया। मैं लंबे समय से ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता था, मैंने बहुत कड़ी ट्रेनिंग की और मेरे सपने के पूरे होने में मुझे अपने परिवार का भी साथ मिला है।

“चाट्री ने कहा था कि ये तो केवल शुरुआत है। जीत के बाद मुझे काफी लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए मैसेज किए और मेरे करीबी लोग बहुत खुश नजर आए। जीवन में अच्छी चीज़ें हुई हैं और मैं आगे चलकर नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार हूं।”

मालिकिन की इस नॉकआउट जीत ने उन्हें 2 परफॉर्मेंस बोनस दिलाए इसलिए सिटयोटोंग ने उन्हें 1 लाख यूएस डॉलर्स का बोनस दिया था, लेकिन इससे उनका सोचने का तरीका बदला नहीं है।

34 वर्षीय स्टार हमेशा पहली प्राथमिकता अपने परिवार को देते हैं और वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद वो अपने परिवार को घुमाने भी ले गए।

वो अब दोबारा ट्रेनिंग शुरू करने वाले हैं। उनकी पत्नी हमेशा से उन्हें सपोर्ट करती आई हैं।

मालिकिन ने कहा:

“जीत की खुशी मनाने के लिए मैं अपने परिवार को थाईलैंड के उत्तरी हिस्सों में ले गया था। वहां हमने प्रकृति का आनंद लिया, स्विमिंग की और ट्रेनिंग और फाइटिंग की थकान को दूर करने की कोशिश की। मेरी फाइट की तारीख को कई बार बदला गया था इसलिए मुझे आराम नहीं मिल पा रहा था। हमने एक शांत जगह पर होटल में ठहरने का फैसला लिया। मैंने अभी उस पैसे को खर्च नहीं किया है और उससे मैं अपनी पत्नी को एक कार गिफ्ट करने वाला हूं। उनकी कार खरीदने की इच्छा अब पूरी होने वाली है।

“अब मैं फुकेत वापस जाकर Tiger Muay Thai में ट्रेनिंग शुरू करने वाला हूं। जब मेरी उम्र 20 साल थी तब मैं सोचता था कि मेरे पास बहुत समय बाकी है, लेकिन अब मेरी उम्र 34 साल है इसलिए मुझे हमेशा खुद को पुश करते रहने की जरूरत है। समय बहुत जल्दी बीत जाता है इसलिए मुझे डर है कि मैं किसी चीज़ को मिस ना कर दूं। ऐसा करते हुए मैं 38 की उम्र में रिटायर हो सकता हूं और अहसास करना चाहता हूं कि उस समय तक मैंने टॉप पर पहुंचने का हर संभव प्रयास किया।”

एनातोली मालिकिन का मानना है कि अर्जन भुल्लर डरे हुए हैं

मालिकिन थाईलैंड में दोबारा ट्रेनिंग शुरू करते हुए अपनी अगली चुनौतियों पर फोकस करने वाले हैं।

अगला मैच जाहिर तौर पर ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर के साथ टाइटल यूनिफिकेशन मैच होगा, लेकिन अंतरिम वर्ल्ड चैंपियन मानते हैं कि कनाडाई-भारतीय एथलीट डर के कारण फाइट करने से बच रहे हैं।

रूसी एथलीट ने कहा:

“मुझे नहीं लगता कि ये (मैच) कभी होगा। भुल्लर हमेशा मुझसे दूर भागने की कोशिश करते हैं इसलिए अगर दोबारा ऐसा हुआ तो वो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। उनका सामना अभी तक मेरे जैसे टॉप लेवल के फाइटर के साथ नहीं हुआ है। मैं उनके साथ फाइट जरूर करूंगा और ये बहुत छोटी फाइट होगी।”

दूसरी ओर, भुल्लर ने पिछले साल ONE: DANGAL में ब्रेंडन वेरा पर स्टॉपेज से जीत दर्ज कर हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था।

कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता रहे भुल्लर का उस फाइट में प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन “स्लेदकी” मानते हैं कि “सिंह” उनके लिए ज्यादा बड़ा खतरा नहीं हैं।

“उनके पास मेरे खिलाफ दिखाने के लिए कुछ नहीं है। उनका कद छोटा है, हाथ और पैर छोटे हैं। वो एक अलग लेवल के फाइटर हैं।

“वो बुरे फाइटर नहीं हैं, लेकिन इतने बेहतरीन भी नहीं हैं। अगर हमारी भिड़ंत हुई तो फैंस उस फाइट को लंबी चलने देना चाहेंगे। मैं उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट ना करने का प्रयास कर सकता हूं। लेकिन ये उन्हें मुझे पहले से बताना होगा।”

अर्जन भुल्लर को लेकर एनातोली मालिकिन का बयान

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4