कैसे एनातोली मालिकिन की पत्नी ने उनके करियर को नई राह दिखाई

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 5 768x512

अगर एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन से पूछा जाए तो वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता का श्रेय अपनी पत्नी, अनीता को देंगे।

रूसी एथलीट का रिकॉर्ड 10-0 का है और शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD में ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए किरिल ग्रिशेंको को चैलेंज करने वाले हैं। वो अनीता द्वारा उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेट नेम (किसी को प्यार से बुलाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम) का अपने प्रोफेशनल करियर में भी इस्तेमाल करते हैं।

मालिकिन ने कहा, “मेरी पत्नी मुझे हमेशा ‘स्वीटी’ (जिसे रूसी भाषा में ‘स्लेदकी’ कहा जाता है) कहकर पुकारती हैं। उन्होंने मेरी मैनेजर बनने के बाद कहा, ‘मेरी एक शर्त है: तुम मेरे ‘स्वीटी’ रहोगे और फाइट्स में ‘स्वीटी’ रहोगे।”

हेवीवेट स्टार के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ समय बिताना बहुत पसंद है और दोनों लाइफ को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते।

मालिकिन और अनीता हमेशा मज़ाक करते हुए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। मगर मस्ती करने के साथ-साथ अनीता ने अपने पति को MMA में सफलता दिलाने में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी इकलौती इंसान हैं, जो मुझ पर मुझसे भी ज्यादा भरोसा करती हैं।”

“मेरे जीवन में ऐसा समय भी आया, जब कोई मुझ पर भरोसा नहीं करना चाहता था। अनीता से बात शुरू करने से पहले मेरा आत्मविश्वास जैसे सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका था। मुझे काफी संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा और मेरे करीबी लोग भी मुझे नीचा दिखाते थे इसलिए 3 या 4 मौकों पर मैंने इस खेल को छोड़ने पर भी विचार किया।

“मगर अपनी पत्नी से मिलने के बाद मेरे अंदर एक नई ऊर्जा उत्पन्न हुई। मुझे इस तरह का अहसास कभी नहीं हुआ था।”

उनकी जोड़ी कुछ ऐसी है, जैसे ऊपर से बनकर आई हो। पूर्व रेसलर मालिकिन अपने मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के सपने को पूरा करने के लिए थाईलैंड आकर रहने लगे थे।



अनीता हर कदम पर उनके साथ खड़ी थीं और उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने का काम कर रही थीं।

अपनी पत्नी के निष्ठावान रवैये का ऋण चुकाने के लिए मालिकिन हर हालत में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं और ये एक जीत उनके जीवन को नई राह दिखा सकती है।

उन्होंने कहा, “मुझे अपने परिवार से बहुत लगाव है, अब मेरा एक बेटा भी है। मैं उन्हें एक सुखद जीवन व्यतीत करते देखना चाहता हूं।”

“मैं अपने बेटे के लिए वो चीज़ें मुहैया कराना चाहता हूं, जो मुझे कभी नहीं मिल पाईं। उन्हें पढ़ाई में आगे बढ़ते देखना चाहता हूं, उनके लिए हमेशा टेबल पर स्वादिष्ट भोजन रहे, मेरी पत्नी अच्छे कपड़े पहन सकें और अपनी पसंद की कार चला सकें।

“मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा और मैं उन्हें दिल से बहुत प्यार करता हूं।”

एक फाइटर को अपने जीवन में दर्द, थकान और हार के कारण मानसिक दबाव से भी जूझना पड़ता है।

मगर इनमें से कोई भी चीज़ “स्लेदकी” पर हावी नहीं हो सकी, वो खुद की परवाह किए बिना अपनी पत्नी की इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं।

उन्हें अनीता और अपने बेटे, लेव को देखने भर से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिल जाता है।

मालिकिन ने कहा, “मैं ये सब उनके लिए कर रहा हूं और इससे बहुत खुश हूं। वही (मेरा परिवार ही) मेरे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

“कभी-कभी सुबह उठने के बाद मेरा ट्रेनिंग पर जाने का मन नहीं होता, लेकिन उन्हें देखने के बाद मेरा मन बदल जाता है।”

ये भी पढ़ें: हैगर्टी को मोंग्कोलपेच के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत का भरोसा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.