तगीर खलीलोव के खिलाफ एक और जीत का सिलसिला शुरू करने के लिए तैयार हैं कोंगथोरानी – ‘मैं बस जीत का भूखा हूं’

Superlek Kiatmoo9 Kongthoranee Sor Sommai ONE Friday Fights 68 2

थाई स्ट्राइकर कोंगथोरानी सोर सोमाई अपनी जीत की राह पर लौटने और ONE Fight Night 25: Nicolas vs. Eersel II में अपने बहुप्रतीक्षित अमेरिकी प्राइमटाइम डेब्यू में गहरी छाप छोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

5 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में 27 वर्षीय फैन-फेवरेट स्टार एक महत्वपूर्ण फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में रूस के “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव से भिड़ेंगे।

कोंगथोरानी मौजूदा 2-डिवीजन, 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन और टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 से हार के बाद इस प्रतियोगिता में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले, उन्होंने खुद को डिवीजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित करने के लिए ONE Friday Fights में लगातार सात जीत हासिल की थीं।

सुपरलैक के खिलाफ जजों के निर्णय से एक हार को याद करते हुए कोंगथोरानी का कहना है कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के सामने हारने में कोई शर्म नहीं है। वो अब एक और जीत का सिलसिला शुरू करने और फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में चढ़ाई के लिए पहले से कहीं अधिक प्रेरित हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मुझे हार का कोई अफसोस नहीं है। मैं बस जीत का भूखा हूं। सुपरलैक जैसे विश्वस्तरीय फाइटर से हारने का मुझे कोई अफसोस नहीं है। मैं बस अपनी जीत की लय को फिर से बनाना शुरू करना चाहता हूं। चलिए ONE Fight Night 25 से शुरू करें।”

जबकि थाई स्टार एक और विजय अभियान शुरू करना चाहते हैं, उन्हें खलीलोव के खिलाफ कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।

रूसी एथलीट एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं जिन्हें ONE में विशिष्ट प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें सुपरलैक, लंबे समय के फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट ओर अटचारिया शामिल हैं।

कोंगथोरानी ने अपने आगामी मुकाबले के लिए कहा:

“मेरी बढ़त मेरे मॉय थाई हथियार होने चाहिए हैं। मेरे पास मॉय थाई में अधिक अनुभव है, लेकिन जब विशिष्ट फाइटर्स के खिलाफ लड़ने की बात आती है तो मेरा अनुभव शायद उनसे कम है क्योंकि उन्होंने सुपरलैक और योडलैकपेट का सामना किया है। इसलिए मैं उन्हें कम नहीं आंक सकता।”

अंततः, कोंगथोरानी का लक्ष्य खलीलोव को जल्दी फिनिश कर फ्लाइवेट मॉय थाई डिवीजन के टॉप-5 में से एक विरोधी को चुनौती देना है:

“ये फाइट शानदार तरीके से खत्म होनी चाहिए। मैं आश्वस्त महसूस कर रहा हूं।

“इतना ही नहीं, अगर मैं प्रभावशाली ढंग से जीत सका, तो वे मुझे भविष्य में टॉप-5 रैंक वाले प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लड़ने का मौका देंगे। मुझे उनसे लड़ने में कोई समस्या नहीं है क्योंकि मैं पहले ही सुपरलैक जैसे दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ लड़ चुका हूं। मैं अब किसी से नहीं डरता।”

कोंगथोरानी ने अपने बेटे के लिए बोनस का लक्ष्य रखा है

कोंगथोरानी सोर सोमाई को पता है कि ONE Fight Night 25 में तगीर खलीलोव पर जीत उन्हें गोल्डन बेल्ट की ओर ले जाएगी और वो उनके को जीवन बदल देने वाले परफॉरमेंस बोनस अर्जित करने के अवसर से भी प्रेरित हैं:

“अगर मैं फाइट को फिनिश कर सकता हूं, तो मैं इसे जल्दी करना चाहूंगा क्योंकि ये ONE Fight Night, में मेरी पहली फाइट है, और बोनस बहुत बड़ा है, ONE Friday Fights की तुलना में बहुत अधिक।”

बेशक, कोई भी फाइटर अपनी वेतन में इजाफा पाकर खुश होगा। लेकिन, कोंगथोरानी अपने बेटे को ध्यान में रखकर लड़ेंगे और वो उन्हें जन्मदिन का एक विशेष उपहार देने की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“मैं अपने बच्चे के जन्मदिन के उपहार के रूप में बोनस राशि प्राप्त करना चाहूंगा। वो 30 सितंबर को 2 साल का हो जाएगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.