बिबियानो फर्नांडीस को जॉन लिनेकर के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने में कोई संदेह नहीं

Bibiano Fernandes At ONE CENTURY PART II DUX 9928 768x512

ONE: BAD BLOOD में जॉन लिनेकर के द्वारा मैच से नाम वापस लेने से पहले तक बिबियानो फर्नांडीस तैयार होकर पूरी तरह से जोश में थे, लेकिन अब एक महीने की अतिरिक्त ट्रेनिंग ने उनके आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है।

COVID-19 के कारण #1 रैंक के कंटेंडर के पीछे हटने के चलते ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन की लय जरा भी भंग नहीं हुई और अब ये दोनों एथलीट्स अगले शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT के को-मेन इवेंट में बेल्ट के लिए मुकाबला करेंगे।

एकदम आखिरी मिनट में मिली हताशा के बावजूद वो अपने रास्ते से बिल्कुल भी नहीं भटके बल्कि लंबे समय से बेल्ट पर अपना राज जमाए रहने वाले चैंपियन ने चीजों का जायजा लिया और उनको सुव्यवस्थित करते हुए फिर से अपने आपको काम पर लगा दिया था।

इस मानसिकता के साथ अपने आपको आगे बढ़ाते हुए ब्राजीलियाई एथलीट ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले अगले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए अपने शरीर और दिल-ओ-दिमाग को पूरी तरह से तैयार कर लिया है।

“द फ़्लैश” ने बताया:

“नहीं, (देरी से कोई परेशानी नहीं हुई)। मैं एक प्रोफेशनल एथलीट हूं। मैं ये तब से करता आ रहा हूं, जब मैं 14 साल का था। ऐसी कई सारी चीजें हैं, जिन्हें मैं कंट्रोल नहीं कर सकता हूं, लेकिन मैं एक योद्धा हूं। मैं हर आने वाली चीज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहता हूं। मैं ट्रेनिंग कैंप में वापस गया और मुकाबले वाले दिन शानदार प्रदर्शन करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग करता रहा। मैं मानसिक रूप से और मजबूत हो गया हूं। मैं पूरी तरह से तैयार हूं और अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाए हुए हूं, जो कि जीत है।”

फर्नांडीस ONE Championship इतिहास में सबसे प्रभावशाली वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, जिन्हें अच्छी तरह से पता है कि जीत कैसे हासिल करनी होती है। उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट एथलीट्स को हराने के लिए अपने शानदार BJJ टैलेंट का इस्तेमाल किया है। इस वजह से उन्हें नहीं लगता है कि लिनेकर बाकियों से अलग होंगे।

हालांकि, “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने अपने करियर में जबरदस्त नॉकआउट पावर दिखाई है, लेकिन उनकी सभी स्किल्स वर्तमान चैंपियन पर कहीं से भी भारी दिखाई नहीं दे रही हैं।

फर्नांडीस ने अपने हमवतन ब्राजीलियाई एथलीट के बारे में कहा:

“मुझे नहीं लगता है कि वो खतरनाक स्ट्राइकिंग करने वालों में से हैं। उनके पास केवल अच्छे पंच हैं। मैंने उनके कई सारे मुकाबले देखे हैं। अपने कोच के साथ उनके गेम को समझा है और ये देखा है कि उनके पास वास्तव में काफी सारे अच्छे हुक्स हैं। वो छोटे कद के हैं इसलिए मेरी मानें तो इससे उन्हें पंच मारने में मदद मिलती है, लेकिन मैं उनकी स्ट्राइकिंग और स्किल्स से जरा भी परेशान नहीं हूं। मैंने अपना पूरा ध्यान लगाया हुआ है और मुझे पता है कि मैं लिनेकर को हरा देने वाला हूं। मुझे पता है कि मैं ही इस फाइट को जीतूंगा।”

“वो ग्राउंड फाइटिंग में बहुत अच्छे एथलीट नहीं हैं। वो ग्राउंड फाइट से बचने की कोशिश करते हैं। कोई जब भी उन्हें टेकडाउन करता है तो वो हमेशा उठ खड़े होने की फिराक में रहते हैं। वो जब भी टेकडाउन हो जाते हैं, उसके बाद वो केज के किनारे तक जाने का प्रयास करते हैं और उठने की कोशिश में लग जाते हैं। वो मेरे साथ जिउ-जित्सु नहीं कर पाएंगे और अगर करेंगे तो इसमें मुझे कोई शंका नहीं है कि मैं जीत जाऊंगा।”

https://www.instagram.com/p/CaZ7fKNJ8S1/

बिबियानो फर्नांडीस का भविष्य कैसा रहने वाला है?

बिबियानो फर्नांडीस ने ONE के बेंटमवेट MMA रैंक्स पर कई साल से दबदबा बनाए रखा हुआ है, लेकिन जॉन लिनेकर उनके लिए अब तक के सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदियों में से एक साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर “द फ़्लैश” American Top Team के प्रतिनिधि को हरा देते हैं तो उनके सामने कई सारे नए कंटेंडर्स के विकल्प खुल जाएंगे।

उभरते सितारे स्टीफन लोमन, फ़ैब्रिसियो एंड्राडे और क्वोन वोन इल ने अपने आपको डिविजन के टॉप 5 एथलीट्स में स्थापित कर लिया है और ये सभी भविष्य में जबरदस्त चुनौतियों की पेशकश कर सकते हैं।

हालांकि, फर्नांडीस अभी अपने आने वाले प्रतिद्वंदी के बारे में नहीं सोचना चाहते हैं, भले ही फैंस उनके भविष्य में होने वाले कुछ मुकाबलों का अंदाजा क्यों ना लगा रहे हों।

41 वर्षीय एथलीट ने बताया:

“मैं अभी दूसरे प्रतिद्वंदियों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं अभी अपना ध्यान उन पर लगाए हूं, जिनसे मेरा मुकाबला होने वाला है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा क्योंकि अभी मेरे निशाने पर लिनेकर हैं। मैं जब उनमें से किसी एक का सामना करूंगा तो उनके बारे में सोच लूंगा।”

बेंटमवेट किंग बनने के 9 साल बाद भी ब्राजीलियाई एथलीट के पास अपने भविष्य के लिए कुछ प्लान हैं और उसमें ONE: LIGHTS OUT के मेन इवेंट के कुछ एथलीट शामिल हो सकते हैं।

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली अपनी बेल्ट को कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन गैरी टोनन के खिलाफ बचाने उतरेंगे और फर्नांडीस ने इस बात को स्वीकार किया कि वो इस चुनौती में दिलचस्पी लेने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

“द फ़्लैश” ने बताया:

“मैं फेदरवेट डिविजन में फाइट करने के बारे में सोच रहा हूं। हालांकि, जैसा मैं बता चुका हूं कि अभी मेरा पूरा ध्यान लिनेकर पर लगा है। मुझे दूसरे लक्ष्यों के बारे में सोचने से पहले अपनी बेल्ट का बचाव करना है, लेकिन मैं भविष्य में फेदरवेट डिविजन में फाइट करने के बारे में सोचता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)