युकी योज़ा ONE 173 में सुपरलैक से फाइट के लिए तैयार – ‘उनकी मजबूत मानसिकता को तोड़ना चाहता हूं’

Yuki Yoza Petchtanong Petchfergus ONE Friday Fights 116 1 scaled

जापानी स्टार युकी योज़ा ने अपने किकबॉक्सिंग करियर में हर स्तर पर चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन ONE 173: Superbon vs. Noiri में उनकी सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

रविवार, 16 नवंबर को 27 वर्षीय सनसनी का सामना टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियामू9 से होगा।

योज़ा के लिए ये फाइट अपनी लय और तैयारी के लिए कठिन टेस्ट होगा क्योंकि उनका सामना खेल के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक से हो रहा है।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक ने शानदार प्रदर्शन के दम पर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी खास पहचान बनाई है।

योज़ा ने सुपरलैक के बारे में कहा:

“ONE में कमजोर फाइटर्स नहीं हैं। सभी वर्ल्ड क्लास स्किल्स वाले और मानसिक रूप से मजबूत हैं। इस स्टेज पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ के साथ फाइट करना किसी भी फाइटर के लिए सबसे खास है।

“सुपरलैक ONE के सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। सच कहूं तो मेरे आखिरी प्रतिद्वंदी पेटटानोंग मेरे लिए मुश्किल मैच थे, उनका स्टाइल काफी अलग था। मैं उन्हें हराने में कामयाब रहा। पिछली दो फाइट्स का अनुभव मेरे काम आएगा।”

Team Vasileus के स्टार ने K-1 में कामयाबी अपने नाम करने के बाद ONE Championship में कदम रखा।

उन्होंने अपनी ताकत दिखाई और अपराजित रूसी स्ट्राइकिंग सनसनी एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव को अपने प्रमोशनल डेब्यू में अपराजित किया। उसके बाद उन्होंने पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस को हराकर अपने जीत के सिलसिले को 12 किया।

अब योज़ा का सामना ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन से होने जा रहा है।

उन्होंने “द किकिंग मशीन” के खेल का करीब से अध्ययन किया है:

“वो कुछ भी कर सकते हैं। किकबॉक्सिंग नियमों के अंतर्गत बिना एल्बोज़ और क्लिंचिंग के भी शानदार हैं। फैंस और खेल जगत के लोग उन्हें बहुत मानते हैं। अगर मैं उन्हें हरा पाया तो मुझे पहचान मिलेगी। मैं उनसे फाइट का इंतजार कर रहा हूं।”

योज़ा अच्छी तरह से जानते हैं कि सुपरलैक को उनकी राइट किक्स, दबाव में न टूटने वाले संयम और मैच की गति बनाने की क्षमता खास बनाती है।

आखिरकार इन्हीं के दम पर उन्होंने अपने करियर में 139 जीत दर्ज की हैं और पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन, मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ जीत हासिल की हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर पैरों पर अटैक करने की बारी आई। मैं उनकी आत्मा को तोड़कर जीतना चाहता हूं। टॉप फाइटर्स की मानसिक मजबूती बहुत होती है। मैं उनकी मजबूत मानसिकता को तोड़ना चाहता हूं।”

सुपरलैक के खेल का अध्ययन काफी पहले कर चुके हैं योज़ा

तैयारी से ही आत्मविश्वास आता है और योज़ा के आत्मविश्वास के पीछे की वजह अनुभव है।

पिछले साल उन्होंने अपनी टीम के साथ टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के खिलाफ सुपरलैक के खिलाफ मैच में उनकी मदद की थी।

27 वर्षीय स्टार ने बताया:

“मैंने टकेरु की मदद करने के लिए सुपरलैक का रोल स्पारिंग में निभाया था। मैंने उनके स्टाइल को कॉपी किया तो मैं अपने दिमाग और शरीर से उनके बारे में जानता हूं। वो काफी अच्छा अनुभव था। मैं उनकी कमजोरियों और ताकत को जानता हूं।

“मेरी मानसिकता में कोई भी बदलाव नहीं आया है। लेकिन जापानी फैंस इसे बदले के रूप में देखेंगे। दुनिया भर के फैंस को सुपरलैक की जीत की उम्मीद होगी। मैं उन्हें चौंकाना चाहूंगा।”

योज़ा का आत्मविश्वास सालों तक टॉप लेवल के प्रतिद्वंदियों का सामना कर आया है और वो जानते हैं कि शिखर पर पहुंचने के लिए क्या करने की जरूरत होती है।

पूर्व K-1 चैंपियन ने बताया:

“मैं भविष्य का ONE बेंटमवेट चैंपियन हूं। मैं ये साबित करना चाहता हूं। मैंने पहले ही अपराजित ओसमानोव और पेटटानोंग को हरा दिया है।

“मैं सिर्फ इकलौता फाइटर हूं, जिसने ये किया है। मुझे लगता है कि मैं सुपरलैक को हरा सकता हूं। ये हासिल कर मैं बेल्ट पाने का हकदार बन जाऊंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty