ONE X में ग्रिगोरियन से होने वाले रीमैच को लेकर सुपरबोन बोले – ‘मौका मिला तो पेट्रोसियन जैसी हेड किक उन्हें भी लगाऊंगा’

Giorgio Petrosyan Superbon 1920X1280 ONE First Strike 47.jpg 768x512

अक्टूबर में सुपरबोन सिंघा माविन ने पूरे कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया को तब चौंका दिया था, जब उन्होंने महान स्ट्राइकर जियोर्जियो पेट्रोसियन को नॉकआउट कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हासिल किया था।

अब थाई स्टार अपने इस नए खिताब को शानिवार, 26 मार्च को #1 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ ऐतिहासिक ONE X: ग्रैंड फिनाले कार्ड में दांव पर लगाएंगे।

ONE की 10वीं सालगिरह के मौके पर हो रहे शो में वापसी करने से पहले सुपरबोन ने अपनी पिछली जीत के बारे में बात की और बताया कि पेट्रोसियन को लगाई हेड किक ने कैसे उनका कद बढ़ा दिया।

31 साल के एथलीट ने बताया:

“अब काफी ज्यादा लोग मेरा नाम जान गए हैं। बहुत सारे लोग मेरे बारे में बात करते हैं। काफी सारे लोग तो मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं, जिससे मुझे किसी आदर्श के जैसा महसूस होता है। हालांकि, इन सबके बावजूद मैं पहले की तरह ही सामान्य जीवन जीता हूं।”

सुपरबोन मानते हैं कि जमीन से जुड़े रहना ही उनके लिए सबसे सही विकल्प है।

स्पोर्ट्स के सबसे बड़े नाम के खिलाफ किकबॉक्सिंग में सबसे बड़ा खिताब जीतने के बाद भी वो काफी कुछ और पाना चाहते हैं।

इस समय थाई एथलीट इतिहास के सबसे बड़े डिविजन के शिखर पर हैं और ऐसे में काफी सारे प्रतिभाशाली कंटेंडर बेल्ट हासिल करने के मौके की तलाश में हैं। इस वजह से उन्हें अपनी तैयारी और फोकस बनाए रखने पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने ONE Championship को बताया:

“मैं एथलीट्स के मामले में सफलता के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया हूं, लेकिन इसके बावजूद मेरे पास कई सारे लक्ष्य हैं। मुझे लगता है कि अभी मैं जिस जगह पर हूं, वहां रुका नहीं रह सकता हूं, विशेषकर एक एथलीट के रूप में अपनी क्षमताओं को देखते हुए। मुझे अपने रूटीन पर ध्यान देते रहना होगा, जिसमें रोजाना की ट्रेनिंग, डाइट, काफी सारा पानी पीना और पर्याप्त नींद लेने जैसी चीजें शामिल हैं। मुझे अपने शरीर का अच्छे से ध्यान रखना है क्योंकि अब भी कई ऐसे प्रतिद्वंदी बाकी हैं, जिनको मुझे हराना है।

“अब जब मैं शिखर पर पहुंचा हूं तो ये मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं पहले से भी ज्यादा मेहनत करूं, ताकि ज्यादा से ज्यादा समय तक इस पायदान पर रह सकूं। मैं बेहतर और भी बेहतर करना चाहता हूं।”

मरात ग्रिगोरियन से हिसाब बराबर करने की उम्मीद में हैं सुपरबोन

सुपरबोन का पहला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ होने वाला है, जो कि तीन बार के Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और वो बड़ी महत्वाकांक्षाओं के साथ ONE में शामिल हुए थे।

अर्मेनियाई एथलीट ने हाल ही में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में हिस्सा लिया था, लेकिन COVID-19 की वजह से उन्हें सेमीफाइनल से हटना पड़ा था। एक बड़े फेरबदल के चलते Hemmers Gym के प्रतिनिधि को वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में शामिल होने का मौका मिल गया है।

सुपरबोन अपने प्रतिद्वंदी को अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि वो 2018 में ग्रिगोरियन के हाथों हार का स्वाद चख चुके हैं। हालांकि, Singha Mawynn टीम के प्रतिनिधि इस बात से वाकिफ हैं कि उस निराशा ने उनमें वर्तमान में सफल होने का जोश भर दिया था।

फेदरवेट किकबॉक्सिंग किंग ने कहा:

“उस हार ने मुझे और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया था। उससे मुझे पता चला था कि मेरे डिफेंस में खामियां हैं। मैंने उन गलतियों से सीखा कि रिंग में आने के बाद से मुझे पूरे समय अपने आप पर ध्यान देना होगा, अपने विरोधी से हर समय सावधान रहना होगा। इसके साथ ही मुझे अपना डिफेंस भी और मजबूत बनाना था।”

“मैं इस रीमैच के इंतजार में था। फेदरवेट डिविजन में अकेले वही हैं, जो मुझे हरा सकते हैं। अगर मैंने उन्हें इस बार हरा दिया तो मैं बिना किसी संदेह के ये कह पाऊंगा कि मैं इस डिविजन का (अजेय) फाइटर हूं।”

ग्रिगोरियन से नॉकआउट होना एक ऐसी हार है, जो सुपरबोन कभी नहीं भूलने वाले, लेकिन उसके बाद कई सारी शानदार जीत दर्ज करके उन्होंने वापसी की है।

इस समय थाई एथलीट लगातार 11 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिसमें जियोर्जियो पेट्रोसियन के विरुद्ध यादगार नॉकआउट भी शामिल है। इसके साथ ही वो चीजों को और आगे बढ़ाने के लिए भी तैयार हैं।

मैच में नॉकआउट कर देना उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन सुपरबोन ONE X में अपने पुराने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए हर पैंतरा अपनाने को तैयार हैं।

उन्होंने ये भी कहा:

“क्या मैं उनसे खुद को कमजोर महसूस कर रहा हूं? नहीं, बिल्कुल भी नहीं। जब चार साल पहले मैंने उनसे मुकाबला किया था, तब से लेकर अब तक में मैंने काफी प्रगति की है। उस समय के टूर्नामेंट में एक ही रात में मुझे दो मुकाबले खेलने थे इसलिए मैंने उस मुकाबले के लिए अलग तरह की ट्रेनिंग की थी। अब मैं केवल उन पर ज्यादा अच्छी तरह से फोकस कर सकता हूं और मुझे पक्के तौर पर लगता है कि मैं उन्हें हरा सकता हूं।

“मैं ये कहना चाहता हूं कि मेरे पास जितनी भी तरकीबें हैं, उन सभी में मैंने काफी अच्छी तरह से ट्रेनिंग की है। मैं हालात को देखते हुए सही तरीके का चुनाव करूंगा। ऐसे में अगर मुझे मौका मिला तो मैं उन्हें भी हेड किक लगाऊंगा जैसे कि मैंने पेट्रोसियन को लगाई थी। मुझसे जो भी मुकाबला करने आ रहा हो, उसे मेरी हेड किक से बचकर रहना होगा। वो कहीं से भी आ सकती है।

“अगर संभव हुआ तो मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगा क्योंकि नॉकआउट से मिलने वाली जीत निर्णायक होती है।”

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31