‘मुझे साबित करना है कि मैं उन्हें हरा सकता हूं’ – रीमैच से पहले डिमिट्रियस जॉनसन की एड्रियानो मोरेस को चुनौती

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 45 768x512

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस के खिलाफ रीमैच में डिमिट्रियस जॉनसन दोबारा पहली वाली गलती नहीं दोहराना चाहते।

अमेरिकी MMA लैजेंड शुक्रवार, 26 अगस्त को यूएस प्राइम टाइम पर आने वाले ONE 161 के मेन इवेंट में मोरेस को दोबारा चैलेंज करेंगे।

अपने करियर की पहली नॉकआउट हार झेलने के बाद “माइटी माउस” के पास बदला लेने का मौका है और इस बार वो बेहतर गेम प्लान के साथ सर्कल में उतरना चाहते हैं।

हालांकि उनका नेचुरल गेम आक्रामकता से युक्त होता है, लेकिन इस बार वो कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। इस बार 12 बार के MMA वर्ल्ड चैंपियन गलतियां करने से बचना चाहेंगे।

जॉनसन ने कहा:

“मैं जानता हूं कि मुझे सब्र से काम लेना होगा। मोरेस के खिलाफ फाइट से पहले मैंने उनकी फाइट्स को देखा और सोचा, ‘वो कभी अपने विरोधी के करीब नहीं आते।’ उन्हें मूवमेंट करते हुए अटैक करना पसंद है और जब मैंने उनसे फाइट की तब मुझे विश्वास हो चला था कि वो वाकई में करीब नहीं आते क्योंकि मुझे उनका पीछा करना पड़ रहा था।

“वहीं युया वाकामत्सु के खिलाफ सफल टाइटल डिफेंस के दौरान भी उन्होंने दूर रहने की रणनीति अपनाई। इसलिए इस बार मुझे कोई जल्दबाजी करने से बचना होगा।“

“ONE on TNT I” में मोरेस के साथ पहली भिड़ंत में जॉनसन को जल्दबाजी करना भारी पड़ा और उसी कारण उन्हें हार झेलनी पड़ी।

उन्हें दूसरे राउंड में खतरनाक अपरकट लगा और फाइट का अंत तब हुआ जब ग्राउंड फाइटिंग में मोरेस ने उन्हें नी-स्ट्राइक लगाई थी।

हालांकि कुछ एथलीट्स किसी फाइटर को दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने से चौंक सकते हैं, लेकिन जॉनसन का सोचने का तरीका अलग है।

मोरेस के खिलाफ फाइट में उन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उस हार के बाद उनका मानना है कि अब उनपर दबाव कम होगा।

“माइटी माउस” ने बताया:

“ये एक और कठिन मुकाबला होगा। वो एक बेहतरीन एथलीट हैं और पूरी तैयारी के साथ सर्कल में उतरते हैं और हमेशा अच्छी शेप में बने रहते हैं। अगले मुकाबले मैं केवल अपनी फाइटिंग पर ध्यान लगाना चाहता हूं।

“मैं सच कहूं तो अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं पहले ही हार चुका हूं और हम दोनों इस खेल में खुद को टॉप लेवल पर ले जा चुके हैं। मेरे लिए चुनौती होगी कि मैंने अभी तक उन्हें हराया नहीं है और साबित करना चाहता हूं कि मैं वाकई में उन्हें हरा सकता हूं।”

डिमिट्रियस जॉनसन: ‘मैं हमेशा अपना परफेक्ट देने की कोशिश करता हूं’

डिमिट्रियस जॉनसन को महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में जगह दी जाती है और हमेशा अपने गेम में सुधार के मौके तलाशते रहते हैं।

इस बार भी 35 वर्षीय एथलीट ने ONE 161 में एड्रियानो मोरेस के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच के लिए खुद को उसी तरीके से तैयार किया है।

MMA में टॉप BJJ सुपरस्टार्स में से एक के साथ जिउ-जित्सु का अभ्यास कर “माइटी माउस” का आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

“ट्रेनिंग अभी तक अच्छी रही है और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। पिछले कुछ समय में सबसे बड़ी चीज़ ये रही कि मैंने जिउ-जित्सु स्कूल को जॉइन किया और अब पूर्ण रूप से जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग कर रहा हूं। आमतौर पर ये ट्रेनिंग मैं तब करता हूं जब अपने फाइट कैम्प में नहीं होता। मैं जिस जिम में ट्रेनिंग करता था, वो बहुत दूर है, जहां पहुंचने में 1 घंटा और 15 मिनट का समय लगता है।

“मैंने एक जिउ-जित्सु जिम को जॉइन किया, जहां मैं एक ऐसे कोच की निगरानी में ट्रेनिंग कर रहा हूं जिन्हें ब्लैक बेल्ट होल्डर बने 20 साल से ज्यादा समय हो चुका है। उन्हें इस खेल का बहुत ज्ञान है और हम जिउ-जित्सु पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं क्योंकि ये जिम मेरे घर से केवल 8 मिनट की दूरी पर है। इससे मैं खुद में ज्यादा सुधार कर पाऊंगा।”

“माइटी माउस” ये दिखाने के लिए बेताब हैं कि चाहे वो लंबे समय तक टॉप पर क्यों ना बने रहे हों, लेकिन एक फाइटर के तौर पर वो अब भी खुद में सुधार कर सकते हैं।

इसलिए #1 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर को “मिकीन्यो” के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है और इसे वो अपना सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला मान रहे हैं।

जॉनसन ने कहा:

“मैंने कहा कि मैं अपने ग्राउंड गेम और स्टैंड-अप गेम को भी बेहतर करने पर जोर दे रहा हूं। मैं ये सुनिश्चित करना चाहता हूं कि 26 अगस्त को सर्कल में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाऊं और खुद को साबित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं हमेशा परफेक्ट तरीके से अटैक करना चाहता हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि इस बार कोई गलती नहीं होगी।

“अब मैं हर एक मुकाबले को अपने सबसे महत्वपूर्ण मैच के रूप में देखने वाला हूं, फिर चाहे उसमें वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हो या ना लगा हो।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.