29 सितंबर को ONE 161: Petchmorakot Vs. Tawanchai का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Petchmorakot Chatri Tawanchai 1200X800 768x512

ONE Championship इस महीने का अंत धमाकेदार अंदाज में करने वाला है।

गुरुवार, 29 सितंबर को एशियाई प्राइमटाइम पर ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai का सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी को #1 रैंक के कंटेंडर तवनचाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

भारतीय MMA सुपरस्टार ऋतु फोगाट भी वापसी करते हुए एटमवेट मुकाबले में सिंगापुर की टिफनी टियो का सामना करेंगी।

इस 11 बाउट्स के कार्ड में ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मुकाबले भी शामिल हैं, जिनमें लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग किंग रोमन क्रीकलिआ, ग्युटो इनोसेंटे, इराज अज़ीज़पोर और ब्रूनो चावेस फाइनल में पहुंचने की कोशिश करते नजर आएंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE 161 का लाइव प्रसारण कैसे देख सकते हैं। उसके बाद अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III का लुत्फ उठाना मत भूलिएगा।

वैश्विक स्तर पर

इस इवेंट का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

गुरुवार, 29 सितंबर को इवेंट को watch.onefc.com पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 6:30 बजे से होगी।

लीड कार्ड ONE Championship के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर भी सिंगापुर के समयानुसार शाम 6:30 बजे से उपलब्ध होगा।

*नोट: भारत, जापान, कोरिया, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ गुरुवार, 29 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका

गुरुवार, 29 सितंबर को शो के लीड कार्ड को watch.onefc.com और ONE के यूट्यूब चैनल पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 6:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 3:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

मेन कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com और ONE के यूट्यूब चैनल पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

चीन

ONE 161 के लीड कार्ड का प्रसारण गुरुवार, 29 सितंबर को iQiYi, Douyin और Kuaishou पर चीनी समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण iQiYi, Douyin और Kuaishou पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया

लीड कार्ड को गुरुवार, 29 सितंबर को watch.onefc.com पर ऑस्ट्रेलियाई स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड watch.onefc.com पर ऑस्ट्रेलियाई स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा।

यूनाइटेड किंगडम

गुरुवार, 29 सितंबर को लीड कार्ड की शुरुआत watch.onefc.com पर ब्रिटिश समर टाइम के अनुसार सुबह 11:30 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड को watch.onefc.com पर दोपहर 1:30 बजे से देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 5:30 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इटली

गुरुवार, 29 सितंबर को लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत सेंट्रल यूरोपियन टाइम के अनुसार Eleven Sports पर दोपहर 12:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को दोपहर 2:30 बजे से Eleven Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरियाई स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7:30 बजे से Coupang Play पर होगी।

मेन कार्ड को रात 9:30 बजे से Coupang Play और IB Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो के लीड कार्ड को मलेशियाई समयानुसार watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और ONE के यूट्यूब चैनल पर शाम 6:30 बजे से देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का प्रसारण Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

मिडल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका (MENA)

लीड कार्ड का प्रसारण गुरुवार, 29 सितंबर को अरेबियन स्टैंडर्ड समयानुसार watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और ONE के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड को beIN Sports पर दोपहर 3:30 से लाइव देखा जा सकता है।

न्यूज़ीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंडर्ड समयानुसार मेन कार्ड शुक्रवार, 30 सितंबर को Spark Sport पर देर रात 1 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

गुरुवार, 29 सितंबर को लीड कार्ड फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 6:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर प्रसारित होगा।

मेन कार्ड को रात 8:30 बजे से One Sports और One Sports+ पर लाइव देखा जा सकता है।

रूस

गुरुवार, 29 सितंबर को लीड कार्ड मॉस्को स्टैंडर्ड समयानुसार watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और ONE के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं मेन कार्ड को Match TV, Match Planeta और Match Boets! पर दोपहर 3:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

सिंगापुर

शो को लीड कार्ड के साथ गुरुवार, 29 सितंबर को सिंगापुर समयानुसार शाम 6:30 बजे से meWATCH पर लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 से होगा।

थाईलैंड

ONE 161 का प्रसारण लीड कार्ड के साथ गुरुवार, 29 सितंबर को AIS Play पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

Thairath TV32 इवेंट को रात 9:30 बजे से लाइव प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार गुरुवार, 29 सितंबर को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और ONE के यूट्यूब चैनल पर शाम 5:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE 161: Petchmorakot Vs. Tawanchai का मेन कार्ड

  • (c) पेटमोराकोट पेटयिंडी vs. तवनचाई पीके.साइन्चाई (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • रोमन क्रीकलिआ vs. ग्युटो इनोसेंटे (हेवीवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • इराज अज़ीज़पोर vs. ब्रूनो चावेस (हेवीवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • झांग लिपेंग vs. सायिद इज़ागखमेव (MMA – लाइटवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. टिफनी टियो (MMA – विमेंस एटमवेट)
  • ओमार केन vs. बात्राज़ गाज़ेव (MMA – हेवीवेट)

ONE 161: Petchmorakot Vs. Tawanchai का लीड कार्ड

  • कैपिटन पेटयिंडी vs. अलावेर्दी रामज़ानोव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सांगमनी पीके.साइन्चाई vs. झांग चेंगलोंग (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • फरारी फेयरटेक्स vs. हान ज़ी हाओ (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • रोड्रीगो मैरेलो vs रुसलान बग्दासारियन (सबमिशन ग्रैपलिंग – बेंटमवेट)
  • मैथ्यूस फिलिपे vs. अली फौलादी (MMA – मिडलवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)