वर्ल्ड टाइटल चैलेंज से पहले चिंगिज़ अलाज़ोव का सुपरबोन पर जुबानी हमला – ‘उन्हें रियल फाइट्स पसंद नहीं आतीं’

Chingiz Allazov thorwing a right hand on Sitthichai Sitsongpeenong

ONE Fight Night 6 के मेन इवेंट में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन का सामना करने से पहले चिंगिज़ अलाज़ोव उन्हें कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रहे हैं।

वर्ल्ड टाइटल के लिए इस शुक्रवार, 13 जनवरी (भारत में शनिवार, 14 जनवरी) को यूएस प्राइमटाइम पर होने वाली भिड़ंत हाल के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में से एक है। दोनों ही फाइटर्स को पिछली फाइट्स में मिली लगातार जीत ने इस बाउट को और ज्यादा सनसनीखेज बना दिया है।

तीन रोमांचक प्रदर्शन के साथ #1 रैंक के कंटेंडर का स्टेटस हासिल करने वाले अलाज़ोव ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट भी हासिल की थी।

वहीं, सुपरबोन ने तीन दिग्गज स्ट्राइकर्स को हराया है, जिसमें सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, जियोर्जियो पेट्रोसियन, मरात ग्रिगोरियन शामिल हैं। अपने इन मुकाबलों के दौरान उन्होंने खिताब पर कब्जा जमाया और गोल्डन बेल्ट का बचाव भी किया।

ऐसे में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने किया उसके लिए अलाज़ोव डिफेंडिंग किंग को इसका श्रेय देते हैं, लेकिन उन्हें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि उनकी ताकत बाउट में काफी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है:

“सुपरबोन के लिए मैं सबसे बड़ी परेशानी हूं और ये बात वो जानते हैं।

“उनके पास अच्छी टाइमिंग और अच्छा यूनिसर्वल स्टाइल है। मेरे पास उनसे बेहतर किक्स और ज्यादा ताकत है। वो एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन हो सकता है कि उन्होंने एक छोटी सी गलती कर दी हो। वो ये कि मुझसे फाइट के लिए तैयार होकर उन्होंने आफत मोल ले ली है।”

हालांकि, वो सुपरबोन की असरदार किकिंग और काउंटर स्ट्राइकिंग गेम का सम्मान करते हैं, लेकिन अज़रबैजानी-बेलारूसी स्ट्राइकर सर्कल में अपने प्रतिद्वंदी की मानसिकता की आलोचना भी करते हैं।

खासतौर पर, अलाज़ोव का मानना है कि थाई सुपरस्टार हाई एक्शन वाले मुकाबलों में शामिल होने के इच्छुक नहीं दिखते हैं।

उन्होंने कहा:

“जैसा कि पहले सुपरबोन ने पेट्रोसियन के लिए कहा था कि वो एक फाइटर नहीं बल्कि एक प्लेयर हैं। अब वैसा ही मैं सुपरबोन के लिए कहता हूं। आपको बता दूं कि मेरे लिए सुपरबोन कोई फाइटर नहीं, वो सिर्फ एक प्लेयर हैं।”

https://www.instagram.com/p/CipEhI9NjT7/

29 साल के एथलीट सुपरबोन के आकर्षक बैकपैडलिंग स्टाइल को फाइट से बचने के तरीके के तौर पर देखते हैं।

हालांकि, अलाज़ोव को उम्मीद है कि वर्ल्ड चैंपियन को इस तरह से ललकार कर वो उन्हें भड़का सकते है। इससे वो तेज-तर्रार फाइट के मोड में आ जाएंगे, जिसका फायदा उठाकर वो बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

“चिंगा” ने बताया:

“उन्हें पंचिंग करना पसंद नहीं है। आप जानते हैं कि उन्हें रियल फाइट्स पसंद नहीं आतीं? उनके पास चालाकी वाला गेम प्लान रहता है। वो बस किक्स पर किक्स चलाते हैं और हो सकता है कि उस तरह की फाइट में ही उन्हें मजा आता हो।

“हो सके तो आप उन्हें ये बात जरूर बताइएगा कि चिंगिज़ कह रहे थे कि सुपरबोन फाइट नहीं करते हैं। उन्हें बॉक्सिंग फाइट पसंद नहीं आती है, उन्हें पावर फाइट भी पसंद नहीं आती है।”

कई महीनों के इंतजार के बाद अलाज़ोव एक्शन के लिए हैं उत्साहित

सुपरबोन से मुकाबला करने के लिए चिंगिज़ अलाज़ोव बेहद उत्साहित हैं। दोनों एथलीट्स पहले से ही दो मौकों पर फाइट करने वाले थे, ONE Fight Night 2 में और फिर ONE Fight Night 5 में।

हालांकि, बीमारी और चोट के कारण इसमें कुछ देरी हुई, जिसके कारण दोनों फाइटर्स को 8 महीने लंबा इंतजार करना पड़ा।

दोनों ही एथलीट्स ने आखिरी बार मार्च 2022 में ONE X में मुकाबला किया था। उसमें जहां “चिंगा” ने ग्रां प्री चैंपियनशिप जीती थी, वहीं सुपरबोन ने ग्रिगोरियन के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव किया था। उस ऐतिहासिक इवेंट के बाद अलाज़ोव ने तुरंत ही अपने बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल चैलेंज के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

Gridin Gym के एथलीट ने कहा:

“सिटीचाई के बाद से ही हमने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और करीब 8 या उससे ज्यादा महीनों तक मैंने इस दिन का इंतजार किया है।”

अलाज़ोव के अनुसार, इस इंतजार, पूर्वानुमान और कई महीनों की कड़ी मेहनत ने उनके फोकस को और बेहतर बना दिया है।

ऐसे में उन्हें पता है कि जब वो सर्कल में अपने कदम रखेंगे, तब उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर के खिलाफ एकाग्रता की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी।

“चिंगा” ने आगे बताया:

“मैं इस फाइट के लिए और अधिक फोकस्ड हो गया हूं। वो दुनिया के सबसे अच्छे फाइटर्स में से एक हैं। दर्शकों के साथ मैं भी इस मुकाबले के इंतजार में हूं। मेरी टीम के साथ मेरे कोच भी इस बहुप्रतीक्षित बाउट का इंतजार कर रहे हैं। मुझे इस दिन का इंतजार है। मानसिक रूप से मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400