ONE 168: Denver को हेडलाइन करेगा हैगर्टी Vs. सुपरलैक मैच, पूरे कार्ड की घोषणा हुई

Jonathan Haggerty Superlek Kiatmoo9 ONE Friday Fights 72 6

संयुक्त राज्य अमेरिका में ONE Championship के दूसरे इवेंट के मेन इवेंट की पुष्टि हो गई है और साथ ही पूरे लाइनअप की भी।

शनिवार, 7 सितंबर को ONE 168: Denver में 2-स्पोर्ट किंग जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बचाव मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ करेंगे।

इस ब्लॉकबस्टर मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

हैगर्टी, जिनके पास ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल भी है, अपनी मॉय थाई बेल्ट को दूसरी बार सफलतापूर्वक डिफेंड करना और अपने थाई प्रतिद्वंदी से बदला लेना चाहते हैं, जिन्होंने इससे पहले अक्टूबर 2018 में उन्हें स्टॉपेज के माध्यम से हराया था।

इस बीच सुपरलैक इंग्लिश एथलीट को हराकर साबित करना चाहते हैं कि वो बेहतर फाइटर हैं। इसके अलावा अगर वो यहां जीतते हैं तो वो एक साथ दो खेलों और भार वर्गों में ONE वर्ल्ड टाइटल गोल्डन बेल्ट हासिल करने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे।

इसके पहले मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स स्ट्रॉवेट टाइटल होल्डर “द पांडा” जिओंग जिंग नान को चुनौती देने वाली थीं।

लेकिन, थाई मेगास्टार अभी अपने घुटने की चोट से उबर रही हैं, जिस कारण इस मैच को शो से हटा दिया गया है।

इसके बावजूद ये कार्ड बेहद रोमांचक होने वाला है।

को-मेन इवेंट में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो एक ड्रीम मैच में फ्लाइवेट किंग माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव करेंगे, जिससे ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) फैंस उत्साहित होंगे।

साथ ही ब्रिटिश दिग्गज लियाम “हिटमैन” हैरिसन अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे, पूर्व बेंटमवेट MMA किंग जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर अपने पहले मॉय थाई मैच में प्रतिस्पर्धा करेंगे और “द बर्मीज़ पाइथन” आंग ला न संग अपनी लगातार चौथी जीत अर्जित करने की कोशिश करेंगे और शामिल एर्दोगन को उनकी पहली हार सौंपना चाहेंगे।

ONE 168: Denver का पूरा फाइट कार्ड

  • (c) जोनाथन हैगर्टी vs. सुपरलैक कियातमू9 (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • (c) केड रुओटोलो vs. माइकी मुसुमेची (ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • लियाम हैरिसन vs. सेकसन ओर क्वानमुआंग (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • आंग ला न संग vs. शामिल एर्दोगन (MMA – मिडलवेट)
  • जॉन लिनेकर vs. असा टेन पॉ (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मॉरिस अबेवी vs. समात मामेदोव (MMA – लाइटवेट)
  • हिरोयुकी टेटसुका vs. ईसी फिटिकेफु (MMA – वेल्टरवेट)
  • अलीस एंडरसन vs. विक्टोरिया सूज़ा (MMA – विमेंस एटमवेट)
  • हिरोबा मिनोवा vs. सांझार ज़किरोव (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • एड्रियन ली vs. निको कोर्नेहो (MMA – लाइटवेट)
  • जोहान गज़ाली vs. होसुए क्रूज़ (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • शॉन क्लिमेको vs. जोहान एस्टुपिनन (मॉय थाई – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35