किकबॉक्सिंग सुपरस्टार मरात ग्रिगोरियन ने थाईलैंड में ट्रेनिंग करने के फायदे गिनाए – ‘यहां बहुत मजा आ रहा है’

Marat Grigorian vs Abdelali Zahidi ONE Friday Fights 923297

80 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइट्स और ONE Championship में आठ मुकाबलों के गवाह बन चुके अर्मेनियाई सुपरस्टार मरात ग्रिगोरियन जानते हैं कि अपने ट्रेनिंग कैम्प को किस तरह से प्लान करना है।

ग्रिगोरियन अपने करियर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक की तैयारी के आखिरी दौर में हैं और 23 मार्च होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में उनका सामना जापानी स्ट्राइकर काइटो ओनो से होगा।

ये बाउट काइटो के देश जापान के मशहूर साइटामा सुपर एरीना में होगी।

ग्रिगोरियन अपनी तैयारी के आखिरी दो हफ्ते थाईलैंड के पटाया स्थित Fairtex Training Center में ट्रेनिंग कर बिताएंगे।

33 वर्षीय स्ट्राइकर 8 मार्च को बेल्जियम से रवाना हुए, जहां वो बचपन से रह रहे हैं। इस ट्रिप से पहले उन्होंने onefc.com से अपनी तैयारी के बारे में बात की:

“मैं थाईलैंड जाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि जब भी मैं बेल्जियम में होता हूं तो वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।”

तीन बार के पूर्व Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर और फाइटिंग के जोरदार स्टाइल के लिए जाना जाता है। ग्रिगोरियन ने साबित है कि उनमें किकबॉक्सिंग के सर्वोच्च स्तर पर कामयाबी हासिल करने का अनुशासन और दृढ इच्छाशक्ति है।

उन्होंने माना है कि अपने देश में होने की वजह से उन्हें कई चीजें करनी पड़ती हैं, जिसकी वजह से ट्रेनिंग थोड़ी मुश्किल हो जाती है:

“थाईलैंड में ट्रेनिंग करन की सबसे अच्छी बात ये है कि मेरा फोकस सिर्फ खेल, अपनी फाइट और ट्रेनिंग पर होता है।

“जब मैं बेल्जियम में होता हूं तो मेरा परिवार और माता-पिता से जुड़ी चीजें होती हैं। मुझे बेल्जियम में इन चीजों पर काम करना होता है। मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं, लेकिन ये काम और जीवन के बीच का संतुलन है।”

ग्रिगोरियन का मानना है कि Fairtex Training Center में ट्रेनिंग कर उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर फायदा होगा।

काइटो के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फाइट और पटाया में ट्रेनिंग के फायदों के बारे में उन्होंने बताया:

“थाईलैंड में मेरा पूरा फोकस मेरी फाइट्स पर होता है। इससे मुझे फाइट से पहले बढ़त मिलती है। जब भी मैं ट्रेनिंग करता हूं तो मुझे थकान नहीं होती, पता नहीं क्यों।

“शायद मौसम की वजह से ऐसा हो सकता है। ऐसी कुछ चीजों की वजह से मुझे अपना ट्रेनिंग कैम्प थाईलैंड में खत्म कर खुशी होगी।”

ग्रिगोरियन को ट्रेनिंग के लिए थाईलैंड का मौसम रास आ रहा है

किसी भी तरह से ध्यान भटकने की बात से दूर मरात ग्रिगोरियन थाईलैंड में ट्रेनिंग करने की बातों का आनंद ले रहे हैं।

वो बेल्जियम में कड़कड़ाती ठंड से दूर पटाया के गर्म समुद्री इलाके मेें आकर खुश हैं। उन्होंने बताया कि फाइट के अंतिम दिनों में डाइट फॉलो करना आसान हो जाता है:

“मुझे यहां बहुत मजा आ रहा है। सबसे अच्छी बात यहां का मौसम है – ये सब चीज आसान कर देता है। मेरे खाने और डाइट का ख्याल रखना आसान है। मेरा ज्यादातर खाना पौष्टिक है।”

अन्य वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर्स की तरह ही ग्रिगोरियन अपने कार्डियो को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं और इसके लिए वो कैम्प के दौरान मीलों दौड़ रहे हैं।

इस बारे में उन्होंने कहा:

“मैं बेल्जियम के मौसम की वजह से वहां ऐसा नहीं कर पाता। इस वजह से मैंने पहले कहा कि मेरे फाइट कैम्प के लिए थाईलैंड परफेक्ट जगह है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)