फ्लाइवेट स्टार रीस मैकलेरन ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की

Reece McLaren stands with his corner team ahead of his match in Manila at ONE: DAWN OF HEROES.

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के लिए पिछले गुरुवार को मनाया गया उनका 29वां जन्मदिन बेहद यादगार रहा।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अपनी गर्लफ्रेंड साराह के साथ जन्मदिन मनाया और उन्होंने गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया। साराह ने हां कहा और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधे हुए नजर आएंगे।

#5-रैंक के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “तुम मेरी हो और मैं तुम्हारा, ये कहते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। जल्द ही तुम्हें अपनी पत्नी कहकर बुलाऊंगा। इस बात का इंतजार नहीं कर सकता!”

https://www.instagram.com/p/CFQ1ka4p_uX/

मार्शल आर्ट्स फैंस साराह से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे।

जब अगस्त 2019 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में मैकलेरन का सामना डैनी “द किंग” किंगड से हुआ था तो साराह उनके साथ आईं और कॉर्नर में मौजूद थीं।

वो “लाइटनिंग” के साथ दिसंबर 2019 में हुए अगले मुकाबले के लिए मलेशिया के कुआलालंपुर भी गईं, जहां मैकलेरन ने कनाडाई-भारतीय सुपरस्टार गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत को पहला राउंड खत्म होने से चंद सेकंड पहले सबमिशन के जरिए हराया था।

https://www.instagram.com/p/B_LhFEOJkWs/

इस बात में कोई शक नहीं है कि जब शुक्रवार, 9 अक्टूबर को मैकलेरन ONE: REIGN OF DYNASTIES में अलेक्सी “जायंट” टोइवोनन के खिलाफ सर्कल में उतरेंगे तो वो यकीनन को-मेन इवेंट मुकाबले के लिए कुछ ज्यादा ही उत्साहित होंगे।

ONE Championship परिवार की ओर से रीस और साराह को सगाई की ढेर सारी शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES को हेडलाइन करेंगे सैम-ए, टोना, टोइवोनन और मैकलेरन

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja