सेकसन ONE Friday Fights 114 में पुराने प्रतिद्वंदी से मैच के लिए उत्साहित – ‘मुआंगथाई से फाइट करना हमेशा दिलचस्प रहा’

Seksan Or Kwanmuang Asa Ten Pow ONE Fight Night 30 29 1 scaled

थाई लैजेंड सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग एक और चिर-परिचित प्रतिद्वंदी से दोबारा भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

27 जून को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 114 के 140-पाउंड मॉय थाई मैच में 36 वर्षीय स्टार का सामना “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई से होगा।

ये इन दोनों फैन फेवरेट स्टार्स के बीच की पांचवीं टक्कर होगी। ONE Championship के बाहर हुए अभी तक के सभी चार मुकाबलों में सेकसन को जीत मिली है।

लेकिन अब प्रमोशन में इनके पहले मैच से पूर्व हालात काफी बदल गए हैं।

मुआंगथाई लगातार दो मैचों में कोंगसुक फेयरटेक्स और इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव को हराने के बाद इस मैच में उतरेंगे। वहीं सेकसन पिछले मैच में असा टेन पॉ के खिलाफ चौंकाने वाली TKO (तकनीकी नॉकआउट) हार के बाद वापसी का प्रयास करेंगे।

सेकसन ने हाल ही में onefc.com से अपनी प्रतिद्वंदिता के बारे में बात की:

“मुआंगथाई से फाइट करना हमेशा दिलचस्प रहा है। जब भी हम दोनों भिड़े, मुझे फैंस से हमेशा वाहवाही मिली। खासकर लुम्पिनी में हमारी आखिरी फाइट के दौरान। ये बेहद दिलचस्प थी। फैंस लगातार हमारा उत्साह बढ़ा रहे थे क्योंकि हम दोनों आक्रामक, आगे बढ़ने वाले स्ट्राइकर्स थे, जिसने फाइट को बेहद मनोरंजक बना दिया था।”

चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का मानना है कि पिछले चार मैचों में मुआंगथाई पर जीत की वजह से उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है।

अपने पिछले मैच के बाद से दोनों में काफी विकास हुआ है और सेकसन को लगता है कि उनके प्रतिद्वंदी पर दबाव होगा:

“मुझे लगता है कि मुआंगथाई पर दबाव होगा। वो अभी अच्छी फॉर्म में हैं और आगे सुधार करना चाहते हैं। मैं उन्हें चार बार हरा चुका हूं तो मैं इस बार भी जीत की तलाश में रहूंगा।”

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” जानते हैं कि उनके लिए ये मैच से कहीं बढ़कर है।

सालों बाद पहली बार नॉकआउट हार झेलने वाले सेकसन इसे वापसी के एक शानदार मौके के रूप में देख रहे हैं:

“ये फाइट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर मैं ये फाइट जीतता हूं तो खुद को पिछले नॉकआउट से उबार लूंगा और ये मुझे आगे बढ़ने की लय देगी।”

सेकसन ने अपने प्रतिद्वंदी का विश्लेषण किया

सेकसन ओर क्वानमुआंग को भले ही रिकॉर्ड के आधार पर बढ़त हासिल हो, लेकिन उनके मन में मुआंगथाई पीके साइन्चाई की घातक स्ट्राइकिंग, दृढ़ इच्छाशक्ति को लेकर सिर्फ सम्मान है।

अपनी पिछली चार फाइट्स के बाद वो अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके प्रतिद्वंदी को क्या बात खास बनाती है:

“मुआंगथाई एक ऐसे फाइटर हैं, जिनकी ठोड़ी बहुत मजबूत है। वो भारी भरकम पंचों और एल्बोज़ को सह लेते हैं। वो बड़े शॉट्स को झेलने के बाद भी खड़े रहते हैं।

“इसके अलावा उनकी एल्बोज़ घातक होती हैं। वो किसी भी पोजिशन से इन्हें लगा सकते हैं। आप उनसे आंखें नहीं हटा सकते।”

इस अहम फाइट के लिए सेकसन ने अपना ट्रेनिंग कैंप बैंकॉक शिफ्ट करने के साथ-साथ स्पारिंग पार्टनरों में भी बदलाव किया है। वो जानते हैं कि मुआंगथाई के खिलाफ अच्छी तैयारी की जरूरत है।

उन्होंने कहा:

“मैं थोड़े समय से बैंकॉक में तैयारी कर रहा हूं क्योंकि ये कैंप बहुत गंभीर होना चाहिए। मुआंगथाई से भिड़ना कोई आम बात नहीं है। ये फाइट बहुत कठिन होगी।

“मैं रटचाडा प्लाजा में ट्रेनिंग कर रहा हूं। इस बार मेरे साथ कुछ विदेशी फाइटर्स और जिम के युवा सदस्य हैं। मैं एल्बोज़ और पंचों पर ध्यान दे रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)