फिलिपे लोबो ने रोडलैक को हराकर लगातार दूसरा बड़ा उलटफेर किया

Felipe Lobo Rodlek NEXTGENIII 1920X1280 23 768x512

अपने लगातार दूसरे मैच में फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ने एक अनुभवी थाई स्ट्राइकर को हराकर चौंका दिया है और इस बार उनकी जीत किकबॉक्सिंग के खेल में आई है।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में योडपनोमरूंग “द लाइटनिंग नी” जित्मुआंगनोन को हराने के बाद शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III में उन्होंने “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

Felipe Lobo Rodlek NEXTGENIII 1920X1280 15

शुरुआत से ही रोडलैक को संघर्ष करते देखा गया। लोबो दूर रहकर सिंगल जैब लगाने की फिराक में थे और कॉम्बिनेशंस लगाकर थाई फाइटर को चौंकाया और उसके बाद किक्स लगानी शुरू कीं।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार ने पंच और लो किक्स से काउंटर करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी अधिकतर स्ट्राइक्स मिस हो रही थीं क्योंकि लोबो हर बार उनसे दूर चले जाते।

पहले राउंड के अंत में “डिमोलिशन मैन” ने रोडलैक को पुश किक लगाकर सर्कल वॉल की तरफ धकेला, जिसके बाद “द स्टील लोकोमोटिव” ने दूसरे राउंड में आक्रामक तरीके से अटैक किया।

Felipe Lobo Rodlek NEXTGENIII 1920X1280 26

थाई एथलीट ने फ्रंट-फुट पर रहकर 3 और 4-पीस कॉम्बिनेशंस लगाए और उनके बाद लो किक्स और साथ में पंच भी लगाए।

मगर पहले राउंड की तरह “डिमोलिशन मैन” इस बार भी रोडलैक के सिर और बॉडी पर शॉट्स लगा पा रहे थे। उनकी स्पीड ने उन्हें काउंटर हुक्स लगाने में मदद की।

लोबो ने एक से अधिक मौकों पर दमदार शॉट्स को लैंड करवाया, वहीं थाई एथलीट निरंतर उनका प्रभाव झेल रहे थे।

तीसरे राउंड की शुरुआत में रोडलैक ने बॉडी पंच लगाए, वहीं उनके विरोधी ने भी आक्रामक अंदाज में अटैक किया, लेकिन इस समय “द स्टील लोकोमोटिव” ने मौके का फायदा उठाकर बॉडी किक्स लगाईं।

अगले एक मिनट तक किक को पकड़कर काउंटर किक लगाने का सिलसिला चलता रहा। मगर किकबॉक्सिंग में किक पकड़ने पर मनाही है इसलिए रेफरी ने दोनों फाइटर्स को सावधान किया। रोडलैक को इस बीच किक पकड़ने के लिए येलो कार्ड भी दिखाया गया।

रोडलैक को आभास था कि वो स्कोरकार्ड्स में पिछड़ रहे हैं इसलिए उन्होंने खतरनाक तरीके से पंच लगाने की कोशिश की। मगर लोबो ने भी अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई और निरंतर अपरकट और राइट हैंड लगाने जारी रखे।

Felipe Lobo Rodlek NEXTGENIII 1920X1280 52

अंत में जजों ने लोबो के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उनका रिकॉर्ड 21-6 का हो गया है। ये ONE Super Series किकबॉक्सिंग में उनकी पहली जीत रही और अपने केवल दूसरे ही मैच में #2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर को हरा दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34