वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में मुर्ताज़ेव को नॉकआउट करना चाहते हैं इरसल

Regian Eersel Mustapha Haida FISTS OF FURY III 1920X1280 72 768x512

रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल एक बार फिर अपने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने डिविजन के टॉप कंटेंडर्स को हराकर इस मुकाम को हासिल किया है और अब शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में इस्लाम मुर्ताज़ेव की चुनौती के लिए तैयार हैं।

इस मेन इवेंट मुकाबले से पहले “द इम्मोर्टल” ने ONE के कमेंटेटर माइकल “द वॉइस” शिवेलो से अपनी फाइट और प्रतिद्वंदी को लेकर बात की।

इरसल ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं दुनिया के किसी भी फाइटर से भिड़ सकता हूं। मैं अच्छी शेप में हूं और इस फाइट के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है, जो आपको 3 दिसंबर को देखने को मिलेगी।”

17 मैचों की विनिंग स्ट्रीक के बावजूद डिफेंडिंग चैंपियन ने कहा है कि इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं।

इरसल सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं और उनका ये भी कहना है कि फैंस ने अभी तक उनके सर्वश्रेष्ठ रूप देखा ही नहीं है।

उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से मुझे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। मगर दूसरी ओर मेरा पूरा करियर एक ही तरीके से आगे बढ़ता रहा है।”

“मैं रिंग में एक्शन से जवाब देना पसंद करता हूं और रिंग से बाहरी दुनिया में बहुत अच्छा इंसान हूं।”

“मैं अभी अपने करियर के चरम पर नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं अभी और भी बेहतर कर सकता हूं। मेरे हिसाब से मेरा करियर 8 से 10 साल और चलेगा, देखते हैं आगे क्या होता है।”

Regian Eersel fights Mustapha Haida at ONE: FISTS OF FURY III

अगर “द इम्मोर्टल” एक बार फिर अपने टाइटल को डिफेंड कर पाए तो जरूर वो खुद को दुनिया के बेस्ट लाइटवेट किकबॉक्सर के रूप में स्थापित कर लेंगे, मगर वो अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं बनना चाहते।

इरसल जानते हैं कि मुर्ताज़ेव एक खतरनाक फाइटर हैं और इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “हर एथलीट की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं और मुझे लगता है कि इस्लाम का फाइटिंग स्टाइल खतरनाक है और आसानी से हार नहीं मानते।”

“उन्हें मॉय थाई में काफी अनुभव है, उनके पास स्पिनिंग अटैक्स हैं जिनसे निपटने के लिए मैंने ट्रेनिंग भी की है। लेकिन मैंने अपने विरोधी की स्किल्स पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम किया है।”



ONE में इरसल का रिकॉर्ड 5-0 का है और अभी तक उन्हें कोई भी कड़ी टक्कर देने में नाकाम रहा है। इसलिए मुर्ताज़ेव को बेल्ट जीतने के लिए चमत्कारी प्रदर्शन की जरूरत होगी।

मुर्ताज़ेव मानते हैं कि वो “द इम्मोर्टल” की कठिन चुनौती और उनके खतरनाक स्टाइल का सामना करने के लिए तैयार हैं।

अगर रूसी एथलीट पर दबाव हावी होता हुआ दिखाई दिया तो डिफेंडिंग चैंपियन मौके का फायदा उठाने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाएंगे।

इरसल ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा अनऑर्थोडॉक्स (अपरंपरागत) और आक्रामक स्टाइल मुझे अन्य एथलीट्स से बेहतर फाइटर साबित करता है। मेरे पास पंच हैं, किक्स और अलग-अलग एंगल से नी स्ट्राइक्स भी लगा सकता हूं।”

“मेरे लिए भविष्यवाणी कर पाना बहुत कठिन है। एक फाइट में कुछ भी संभव है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरी नॉकआउट से जीत होगी।”

Regian Eersel defeats Nieky Holzken at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL8038

ये भी पढ़ें: मीडिया डे पर स्टैम्प और फोगाट का आमना-सामना, एंजेला ली ने भी दी दस्तक

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400