एडवर्ड केली ने धमाकेदार वापसी करते हुए अहमद फारेस को मात दी

Edward Kelly Ahmed Faress FULL BLAST 1920X1278 10 768x511

एडवर्ड “द फेरोसियस” केली ने अगले मैच में जीत का वादा किया था और ONE: FULL BLAST में उन्होंने इस वादे को पूरा भी किया है।

शुक्रवार, 28 मई को Team Lakay के स्टार ने कई खतरनाक शॉट्स से बचते हुए अहमद “द प्रिंस” फारेस के खिलाफ फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त की।

Edward Kelly Ahmed Faress FULL BLAST 1920X1280 7.jpg

27 वर्षीय केली की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि मिस्र के स्टार ने राइट हुक लगाकर उन्हें मैट पर गिरा दिया था, लेकिन फिलीपीनो स्टार अगले ही पल उठ खड़े हुए, लेग किक और उसके बाद फारेस की हेड किक से बचते हुए टेकडाउन स्कोर किया।

फारेस ने बॉडी ट्रायंगल लगाकर काउंटर करने की कोशिश की, लेकिन केली ने धैर्य बनाए रखा और मौका मिलते ही हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त की। इस बीच फारेस को बॉडी और सिर पर कई दमदार पंचों का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

“द प्रिंस” कड़ी जद्दोजहद के बाद स्टैंड-अप गेम में वापस आए, सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान क्लिंच गेम भी देखा गया और इस बीच फारेस ने बाउट को ग्राउंड गेम में लाकर हाफ गार्ड पोजिशन भी प्राप्त की।

Edward Kelly Ahmed Faress FULL BLAST 1920X1278 13.jpg

फारेस ने ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की, लेकिन “द फेरोसियस” का डिफेंस शानदार रहा। इसलिए मिस्र के एथलीट ने टॉप पोजिशन में रहते हुए पंचों की बरसात करनी शुरू कर दी।

दोनों एथलीटस स्टैंड-अप गेम में वापस आए, फारेस ने एक बार फिर हुक लगाने की कोशिश की, मगर केली उसके लिए पहले से तैयार थे, इस कारण उन्हें अपरकट लगाने में भी आसानी हुई।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में फिलीपीनो एथलीट की लो किक गलत जगह पर जाकर लैंड हुई। छोटे ब्रेक के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ, फारेस ने फ्लाइंग नी लगाने का प्रयास किया, लेकिन केली इसके लिए पहले से तैयार थे जिन्होंने काउंटर अटैक करते हुए शॉर्ट हुक्स भी लगाए।

Edward Kelly Ahmed Faress FULL BLAST 1920X1280 15.jpg

दूसरे राउंड में स्टैंड-अप गेम में कड़ी टक्कर देखी गई, एक तरफ फारेस पंचों के जरिए, वहीं केली किक्स की मदद से बढ़त बनाना चाहते थे। आधा राउंड बीत जाने के बाद “द प्रिंस” ने हेड किक का प्रयास किया, जिसे केली ने पकड़कर उन्हें मैट पर गिरा दिया।

फारेस ने इस बीच केली पर ट्रायंगल चोक लगाया, लेकिन फिलीपीनो स्टार कड़ा संघर्ष कर खुद को बचाने में सफल रहे और कुछ बॉडी शॉट्स भी लगाए।

बाउट में बढ़त प्राप्त करने के प्रयास के दौरान केली ने टॉप पोजिशन में रहकर फारेस पर खतरनाक एल्बोज़ और बॉडी पर पंच भी लगाए। राउंड के समाप्त होने के समय केली को हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त थी, जहां वो अपने विरोधी पर दमदार अटैक करने के मौके तलाश रहे थे।

Edward Kelly Ahmed Faress FULL BLAST 1920X1280 1.jpg

2 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद तीसरे राउंड में स्थिति स्पष्ट होने लगी थी। ट्रायंगल चोक का विफल प्रयास दर्शा रहा था कि फारेस अब कमजोर पड़ने लगे हैं, वहीं केली अभी भी मैच को फिनिश करने से बच रहे थे और फारेस के राइट हैंड का अभी भी उन्हें डर सता रहा था।

फारेस को राइट हैंड का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए “द फेरोसियस” ने लो किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी के पैरों को क्षति पहुंचाना जारी रखा। राउंड के अंत तक केली ने यही रणनीति अपनाए रखी और इस दौरान कई दमदार बॉडी शॉट्स भी लगाए।

मिस्र के स्टार ने राउंड के अंतिम क्षणों में फ्लाइंग नी लगाकर अपने विरोधी को चौंकाने की कोशिश की, लेकिन पहले राउंड की तरह केली उसके लिए पहले से तैयार थे। इसलिए उन्होंने राउंड के समाप्त होने से पहले बॉडी शॉट्स लगाने में भी आसानी हुई।

Edward Kelly Ahmed Faress FULL BLAST 1920X1280 28.jpg

3 राउंड्स के तगड़े एक्शन के बाद तीनों जजों ने केली के पक्ष में फैसला सुनाया।

फिलीपीनो स्टार ने पिछले मैच में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट टांग काई के खिलाफ हार के बाद शानदार अंदाज में जीत की लय वापस प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैमापेच vs कुलबडम

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.