यूएस प्राइम टाइम के दौरान TNT पर आने वाले इवेंट को हेडलाइन करेंगे जॉनसन, अल्वारेज़, रोडटंग

American martial arts star Demetrious Johnson stands in the corner

साल 2021 ONE Championship के लिए बहुत ही यादगार होने वाला है। दूसरी तिमाही में TNT पर यूएस प्राइम टाइम इवेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 

बुधवार, 7 अप्रैल को दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन अपने उत्तर अमेरिकी पार्टनर्स के साथ मिलकर इस ब्लॉकबस्टर का आयोजन करेगा। इसके मेन इवेंट मैच में एक जबरदस्त वर्ल्ड टाइटल बाउट होगी।

मेन इवेंट मुकाबले में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस अपने ताज को सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ बचाने उतरेंगे।

Adriano Moraes Demetrious Johnson TNT April7.jpg

ONE फ्लाइवेट डिविजन में ब्राजील के मोरेस का काफी समय से दबदबा रहा है। वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो, #2 रैंक के कंटेंडर  डैनी “द किंग” किंगड और #3 रैंक के कंटेंडर और पूर्व वर्ल्ड टाइटल विजेता काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव को हरा चुके हैं।

जिस समय “मिकीन्यो” एशिया में अपनी धाक जमा रहे थे, उस समय जॉनसन उत्तर अमेरिका के सबसे खतरनाक और जाने-माने मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट थे। उसके बाद “माइटी माउस” ने एशिया का रुख किया और उनकी नजरें शुरु से ही टाइटल पर टिकी हुई थीं। उन्होंने लगातार तीन जीत हासिल करते हुए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीती और मोरेस के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया।

मोरेस और जॉनसन के बीच होने वाली इस फाइट को फैंस लंबे समय से देखना चाहते थे और अब जाकर अमेरिकी प्राइम टाइम समय पर उनकी ये इच्छा पूरी होगी।

इसके अलावा एक और उत्तर अमेरिकी दिग्गज एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ लाइटवेट मुकाबले के लिए वापसी करने जा रहे हैं, उनका सामना #2 रैंक के कंटेंडर मोल्दोवन एथलीट यूरी लापिकुस से होगा।

मार्च 2019 में डेब्यू मुकाबले में हार के बाद अल्वारेज ने जबरदस्त वापसी करते हुए फिलीपीनो लैजेंड एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को सबमिशन के जरिए हराया था।

फिलाडेल्फिया निवासी एथलीट का सपना ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतना है, लेकिन खतरनाक लापिकुस “द अंडरग्राउंड किंग” को हराकर अपने नाम को और बड़ा करना चाहेंगे।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का मैच ब्रिटिश स्ट्राइकर जैकब स्मिथ के साथ होगा।

थाईलैंड के रोडटंग, जिन्होंने खुद को दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक साबित किया है, नॉन टाइटल बाउट में तगड़े एथलीट स्मिथ के खिलाफ अपनी मॉय थाई स्किल्स से उत्तर अमेरिकी फैंस को रूबरू करवाएंगे।

ज्यादा जानकारी के लिए ONEFC.com पर बने रहिए।

ये भी पढ़ें: 5 बेहतरीन MMA फाइट्स जिन्हें साल 2021 में सभी फैंस देखना चाहेंगे

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800