ONE Fight Night 3 को हेडलाइन करेंगे डी रिडर vs. अब्दुलेव, लिनेकर vs. एंड्राडे मुकाबले

ReinierDeRidder JohnLineker ONEWorldChampions 1200X800 768x512

2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर और ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर के अगले मैचों को आधिकारिक तौर पर बुक किया जा चुका है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को ONE Fight Night 3 में डी रिडर को रूसी चैलेंजर शामिल अब्दुलेव के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करना है।

इसके अलावा को-मेन इवेंट में लिनेकर की वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट #2 रैंक के कंटेंडर फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ मैच में दांव पर लगी होगी।

डी रिडर ना केवल BJJ बल्कि जूडो में भी ब्लैक बेल्ट होल्डर रहे हैं और जून 2013 में अपने MMA करियर की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

डच एथलीट का करियर रिकॉर्ड 16-0, फिनिशिंग रेट 87.5 है और इस समय ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट्स उन्हीं के पास हैं।

हाल ही में डी रिडर ने ONE 159 में पूर्व मिडलवेट किंग विटाली बिगडैश के खिलाफ हार के मुंह से बाहर आते हुए पहले राउंड में इनवर्टेड ट्रायंगल चोक लगाकर सबमिशन से जीत हासिल की थी।

अब “द डच नाइट” अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखते हुए लगातार तीसरी बार ONE मिडलवेट टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करना चाहेंगे।

मगर अब्दुलेव के रूप में अभी तक का सबसे कठिन प्रतिद्वंदी उनके सामने होगा।

अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे अब्दुलेव यूरोपीय और रूसी MMA चैंपियन रहे हैं और उनका रिकॉर्ड 13-1 का है। वो दागेस्तान से आते हैं, अपनी 54 प्रतिशत जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं और उनके करियर की एकमात्र हार विभाजित निर्णय से आई थी।

22 अक्टूबर को अब्दुलेव, डी रिडर को हराने वाले पहले एथलीट और ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपने नॉकआउट प्रतिशत को बेहतर करना चाहेंगे।

इस धमाकेदार मुकाबले से पूर्व फैंस को ONE Championship के बेंटमवेट MMA डिविजन के 2 खतरनाक स्ट्राइकर्स का मैच भी देखने को मिलेगा।

डिविजन के मौजूदा चैंपियन साल 2019 में प्रोमोशन को जॉइन करने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

32 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार को ONE में अभी तक हार नहीं मिली है। वो लगातार 4 जीत दर्ज करते हुए अपने करियर रिकॉर्ड को 35-9 पर पहुंचा चुके हैं।

उन्होंने इसी साल मार्च में हुए ONE: LIGHTS OUT में बिबियानो फर्नांडीस को नॉकआउट कर उनके लंबे बेंटमवेट चैंपियनशिप सफर का अंत कर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

जॉन लिनेकर का सबसे पहला ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस एक युवा एथलीट के खिलाफ होगा, जो इस समय बहुत शानदार लय में चल रहे हैं।

24 वर्षीय स्टार एंड्राडे का रिकॉर्ड 8-2 है। चाहे उन्हें अभी कम अनुभव प्राप्त हो, लेकिन वो 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और ONE में अभी तक अपराजित रहे हैं।

इस शानदार सफर के दौरान उन्होंने अपने पिछले तीनों मुकाबले पहले राउंड में नॉकआउट से जीते हैं और इसी वजह से उन्हें ONE के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक माना जाने लगा है।

मॉय थाई स्टाइलिस्ट को खुद पर भारसा है और लिनेकर को एक “चिकन” कहकर उन्होंने अपने विरोधी पर मानसिक बढ़त बनाने की कोशिश की है।

ONE Fight Night 3 में खतरनाक ब्राजीलियाई एथलीट्स के पास एक-दूसरे को सबक सिखाने का मौका होगा और फाइट का विजेता डिविजन का नया चैंपियन कहलाएगा।

ONE Fight Night 3 से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.