कॉल्बी नॉर्थकट अपनी स्किल्स दिखाने को तैयार: ‘मैं केवल एक स्ट्राइकर नहीं हूं’

Colbey Northcutt defeats Putri Padmi at ONE EDGE OF GREATNESS YK4_9678 768x511

कॉल्बी नॉर्थकट को विश्वास है कि वो अपने वापसी मैच को यूएस प्राइम-टाइम टीवी ऑडियंस के लिए यादगार बना पाएंगी।

गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” के कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में उनका सामना कोर्टनी “नो मर्सी” मार्टिन से होने वाला है।

नॉर्थकट ने कहा, “इस कार्ड का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है क्योंकि इसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हैं। मैं इसे बड़े अवसर के रूप में देख रही हूं।”

“मैं जानती हूं कि इस कार्ड का हिस्सा बनने का क्या मतलब है और मैं अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।”

ONE: EDGE OF GREATNESS में अपने पिछले मैच में नॉर्थकट ने पुत्री “अमी” पद्मी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

अमेरिकी स्टार पहले राउंड में अपनी इंडोनेशियाई प्रतिद्वंदी को 2 बार फिनिश करने के करीब आ पहुंची थीं। आखिरी 2 राउंड्स में भी उन्होंने अपना प्रभुत्व कायम रखते हुए जीत दर्ज की थी।

प्रोमोशनल डेब्यू में जीत दर्ज कर नॉर्थकट खुश थीं, लेकिन वो जजों के हाथों में फैसला नहीं जाने देना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, “पिछले मैच में मुझे मानसिक दबाव झेलना पड़ा था। ऐसा शायद इसलिए हुआ क्योंकि मैं दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन में परफॉर्म कर रही थी, इतना क्राउड मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा था और ये मेरे लिए एक बिल्कुल नया अनुभव रहा।”

“मैं उस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, उस मैच को देखने के बाद मुझे ये भी अहसास हुआ कि अपने गेम में कुछ बदलाव कर मैं मुकाबले को फिनिश भी कर सकती थी।”



जीत के बाद नॉर्थकट ने अपनी कमजोरियों में सुधार किया और The Treigning Lab में अपनी स्किल्स को और भी बेहतर करने पर ज़ोर दे रही हैं।

“ONE on TNT IV” में मार्टिन के खिलाफ मैच मिलने के बाद कई बार की कराटे वर्ल्ड चैंपियन ने Team Alpha Male जिम में अपने छोटे भाई “सुपर” सेज नॉर्थकट के साथ ट्रेनिंग शुरू की।

नॉर्थकट ने कहा, “सेज एक अच्छे ट्रेनिंग पार्टनर और अच्छे भाई भी हैं और काफी समय से मुझे अपने साथ ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित कर रहे थे। मुझे लगा कि ये उनके साथ ट्रेनिंग के लिए सबसे सही समय होगा।”

“मैं स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड से आती हूं और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे स्ट्राइकिंग करना पसंद है और पिछले कुछ समय से मैंने रेसलिंग और जिउ-जित्सु पर भी फोकस किया है।

“मुझे केवल खुद पर भरोसा बनाए रखते हुए स्ट्राइक्स लगानी होंगी। मुझे लगता है कि कठिन परिस्थितियों में ही हमें पता चलता है कि हमने किन चीजों में वाकई में सुधार किया है और किन चीजों में नहीं।”

सेज का भी मैच “ONE on TNT IV” में होने वाला था, लेकिन COVID-19 के लक्षण पाए जाने के कारण उन्हें शो से अपना नाम वापस लेना पड़ा। दोनों भाई-बहन लंबे समय से एक ही कार्ड में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें इस मोमेंट के लिए अधिक इंतज़ार करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “ONE के साथ डील साइन करने के बाद मेरा लक्ष्य रहा है कि मैं अपने भाई के साथ कार्ड का हिस्सा बनूं।”

“उनके कार्ड से बाहर होने से मैं दुखी हूं, लेकिन अच्छा स्वास्थ्य ना होने से वो सिंगापुर नहीं आ सकते। मैं जानती हूं कि भविष्य में हमें ऐसे अवसर जरूर मिलते रहेंगे।”

इसलिए इस गुरुवार नॉर्थकट को ही अपने परिवार की ओर से फाइट करनी होगी।

मार्टिन की कठिन चुनौती के बारे में पता होते हुए भी उन्होंने इस चुनौती को उन्होंने स्वीकार किया है।

नॉर्थकट ने कहा, “कोर्टनी बहुत कठिन प्रतिद्वंदी हैं। मेरे हिसाब से उनके पास लगभग हर तरह के MMA मूव्स मौजूद हैं। स्ट्राइकिंग अच्छी है, आक्रामक स्टाइल है, फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना पसंद है और आसानी से हार नहीं मानती।”

“उन्होंने केवल 2 हफ्ते पहले मिले नोटिस पर इस मैच के ऑफर को स्वीकार किया है। ये बात दर्शाती है कि उन्हें इस चुनौती से कोई डर नहीं है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।”

जाहिर तौर पर, मैच में केवल ऑस्ट्रेलियाई स्टार की ओर से ही आक्रामकता देखने को नहीं मिलेगी।

नॉर्थकट भी शानदार अंदाज में मार्टिन को फिनिश करना चाहती हैं, फिर चाहे वो ग्राउंड गेम में आए या स्टैंड-अप गेम में।

अमेरिकी स्टार ने कहा, “स्टैंड-अप गेम में आया नॉकआउट सभी को पसंद होता है। मैं स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड से ही आती हूं और पिछले मैच को भी फिनिश करना चाहती थी।”

“मैं गारंटी के साथ कह सकती हूं कि कोई स्टैंड-अप गेम में नॉकआउट फिनिश की चाह से मुंह नहीं फेर सकता। लेकिन मैंने एमेच्योर लेवल पर कई मैचों में सबमिशन से भी जीत दर्ज की।

“फैंस को तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए। लोगों को मेरा नया रूप देखने को मिलेगा और दिखाऊंगी कि स्ट्राइकिंग के अलावा भी मैं हर क्षेत्र में अच्छी हूं। मेरी स्किल्स शानदार हैं और फैंस को मेरी ओर से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें: कॉल्बी नॉर्थकट ने मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए किया कड़ा संघर्ष

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)