ONE 169 में अयाका मियूरा Vs. माकारेना अरागोन, कोंगथोरानी Vs. तगीर खलीलोव मुकाबले जोड़े गए

Ayaka Miura Meng Bo ONE Fight Night 16 34 scaled

ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में दो और धमाकेदार मैचों को शामिल किया गया है।

ये ब्लॉकबस्टर इवेंट शनिवार, 9 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

विमेंस MMA फाइट में पूर्व स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा एटमवेट डिविजन की रैंकिंग्स में आगे बढ़ने के लिए प्रमोशन में डेब्यू कर रही अपराजित स्टार माकारेना अरागोन का सामना करेंगी।

“अयाका लॉक” सबमिशन मूव के लिए मशहूर जापानी दिग्गज ने ONE 165 के दौरान एटमवेट डिविजन में डेब्यू किया था और उन्होंने हमवतन फाइटर इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा पर जीत हासिल की थी।

मियूरा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच की ताक लगाए बैठी हैं, लेकिन उनका सामना प्रतिभाशाली एथलीट अरागोन से होने जा रहा है।

अर्जेंटीना की 22 वर्षीय उभरती हुई स्टार एक काबिल एथलीट और शानदार ग्रैपलर हैं, जो कि अपने पहले ही मैच में “ज़ोम्बी” के लिए खतरा बन सकती हैं।

इसके अलावा कार्ड में फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के दो खतरनाक कंटेंडर्स की टक्कर होगी, जब थाई सनसनी कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव से होगा।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के अपने दूसरे मैच में हार झेलने के बाद कोंगथोरानी ने लगातार सात फाइट्स जीती थीं।

इस कमाल के प्रदर्शन की वजह से उन्हें दो स्पोर्ट, दो भार वर्ग के चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ नॉन-टाइटल मैच हासिल हुआ था, जिसमें कोंगथोरानी को तीन राउंड के मैच में हार का सामना करना पड़ा।

खलीलोव की बात करें तो उन्होंने ONE में अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना किया है, जिसमें सुपरलैक और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के नाम शामिल हैं।

पंच लगाने वाले जबरदस्त फाइटर “सामिंगप्री” पिछले मुकाबले में हार के बाद इस मैच में उतरेंगे और कोंगथोरानी को हराने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रेरणा मिल रही होगी।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25