ONE 171: Qatar में होगी ऋतु फोगाट की वापसी, एटमवेट MMA फाइट में अयाका मियूरा से भिड़ेंगी

Stamp Ritu Phogat WINTERWARRIORS 1920X1280 52 768x512

ONE 171: Qatar एक ब्लॉकबस्टर कार्ड बनता जा रहा है और इसमें अब एक बहुत ही शानदार मैच को शामिल किया गया है।

गुरुवार, 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाली एटमवेट MMA फाइट में भारतीय रेसलिंग सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट का सामना जापान की जूडो स्टार अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा से होगा।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और ONE में 10 MMA बाउट्स की अनुभवी मियूरा एटमवेट डिविजन में आने के बाद से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और लगातार तीन मैचों को जीतने के बाद इस अहम फाइट में उतरेंगी।

जनवरी में हुए ONE 165 में 34 वर्षीय स्टार ने अपना एटमवेट डेब्यू किया और एक कड़े मुकाबले में हमवतन फाइटर इत्सुकी हिराटा को मात दी।

उसके बाद “ज़ोम्बी” की नवंबर में हुए ONE 169 में वापसी हुई और उन्होंने अर्जेंटीना की माकारेना अरागोन को पहले राउंड में “अयाका लॉक” सबमिशन लगाकर शिकस्त दी। ये ONE में आई उनकी छठी सबमिशन जीत थी।

इस शानदार प्रदर्शन के चलते मियूरा #5 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर बन गई हैं। वो अपने बेहतरीन टेकडाउन गेम और घातक सबमिशन स्किल्स का उपयोग करते हुए खुद को वर्ल्ड टाइटल के लिए खतरनाक दावेदार के रूप में पेश करना चाहेंगी।

लेकिन उनके सामने फोगाट के रूप में एक बेहद कठिन चुनौती है।

पूर्व कॉमनवेल्थ रेसलिंग गोल्ड मेडलिस्ट “द इंडियन टाइग्रेस” ने 2019 में अपना बहुप्रतीक्षित ONE डेब्यू किया।

वो जल्द ही एटमवेट MMA डिविजन की एक बड़ी स्टार बनकर उभरीं। उन्होंने 7-1 के लाजवाब प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई।

हालांकि, फोगाट को मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के हाथों टूर्नामेंट के फाइनल में सबमिशन से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद उन्हें अगली फाइट में सिंगापुर की स्टार टिफनी टियो से भी हार मिली।

30 वर्षीय स्टार अपनी वापसी को यादगार बनाने के लिए बहुत उत्सुक होंगी और मियूरा पर जीत हासिल कर वो रैंकिंग्स में अपना स्थान पक्का कर सकती हैं।

जब इन दोनों बेहतरीन फाइटर्स की टक्कर होगी तो फैंस को एक जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा।

एक तरफ जापानी एथलीट के पास गजब की ताकत और शायद डिविजन का सबसे घातक सबमिशन अटैक है तो वहीं “द इंडियन टाइग्रेस” अपने वर्ल्ड क्लास टेकडाउन और बेहतरीन ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के लिए जानी जाती हैं। ये दो शानदार ग्रैपलर्स के बीच की एक जोरदार टक्कर होगी।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.