अब ONE Friday Fights 22 में होगा अर्जन भुल्लर Vs. एनातोली मालिकिन हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच

Arjan Bhullar Anatoly Malykhin 1200X800 768x512

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर और डिविजन के अंतरिम वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के टाइटल यूनिफिकेशन मैच का सबको बेसब्री से इंतज़ार है और अब उनके मैच की ऑफिशियल तारीख सामने आ गई है।

2 हेवीवेट स्टार्स की भिड़ंत 23 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 22 में होगी।

इस मैच को बहुत लंबे समय से बिल्ड किया जा रहा है।

मालिकिन और भुल्लर का आमना-सामना जनवरी 2022 में ONE: ONLY THE BRAVE में होने वाला था, लेकिन कनाडाई-भारतीय स्टार और उनकी मैनेजमेंट टीम ने बाउट के ऑफर को ठुकरा दिया।

एक महीने बाद ONE: BAD BLOOD में रूसी एथलीट ने किरिल ग्रिशेंको को हराकर ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

उसके बाद दोनों के बीच यूनिफिकेशन मैच को कई बार बुक किया जा चुका है, लेकिन हर बार किसी ना किसी कारण से रद्द कर दिया गया।

सितंबर 2022 में ONE 161 से पूर्व चोट के कारण भुल्लर ने मैच से नाम वापस ले लिया था। वहीं ब्रॉडकास्टर की प्रतिबद्धताओं में बदलाव के चलते ONE Fight Night 8 के कार्ड से इस मैच को हटा दिया गया था।

मगर अब करीब डेढ़ साल बाद 23 जून को आखिरकार इंतज़ार खत्म होने वाला है।

ONE Championship के इतिहास की सबसे बड़ी हेवीवेट फाइट

इस ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच को पिछले करीब डेढ़ साल से हाइप किया जा रहा है, लेकिन ये धमाकेदार मुकाबला इंतज़ार करने योग्य है।

भुल्लर राष्ट्रमंडल खेलों में रेसलिंग गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं, जिन्होंने 2012 समर ओलंपिक्स में कनाडाई रेसलिंग टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

वो MMA में आने के बाद 11-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं और मई 2021 में ब्रेंडन वेरा को हराकर डिविजन के नए चैंपियन बने। इसके साथ ही वो भारतीय मूल के सबसे पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

दूसरी ओर मालिकिन यूरोपियन ग्रैपलिंग चैंपियन हैं, जो अपने देश रूस में इस खेल में मास्टर होने की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

“स्लेदकी” के नाम से मशहूर स्टार का MMA रिकॉर्ड 12-0 और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। अंतरिम हेवीवेट टाइटल जीतने के अलावा उन्होंने अपराजित सुपरस्टार रीनियर डी रिडर को नॉकआउट कर ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली है।

अब 23 जून को 2 हेवीवेट एथलीट्स के बीच ONE Championship के इतिहास की सबसे बड़ी हेवीवेट फाइट होगी, जिसका विजेता इस डिविजन का अनडिस्प्यूटेड किंग कहलाएगा।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)