ONE Fight Night 38 में बाटरखू के खिलाफ खिताब बचाएंगे एंड्राडे, सबमिशन ग्रैपलिंग बेल्ट के लिए भिड़ेंगे रीस और योनेकुरा

AndradeBaatarkhuu

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन शनिवार, 6 दिसंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में साल के आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट ONE Fight Night 38 के लिए लौट रहा है।

मेन इवेंट में मौजूदा और अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे अपने खिताब को #4 रैंक के कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

को-मेन इवेंट में दो सबमिशन ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट्स की टक्कर वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी, जहां डिओगो “बेबी शार्क” रीस का सामना जापान के दाइकी योनेकुरा से होगा।

एंड्राडे ने अपनी पहचान MMA के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स के रूप में बनाई है। उन्होंने मार्क एबेलार्डो, जेरेमी पाकाटिव और क्वोन वोन इल जैसे स्टार्स को हराकर पहली बार चैंपियनशिप मैच हासिल किया।

अक्टूबर 2022 में उनका सामना साथी ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर से हुआ, जिनसे वेट मिस होने के चलते ताज छिन गया था और वेकेंट बेल्ट सिर्फ एंड्राडे ही जीतने के योग्य थे।

एंड्राडे द्वारा नी लिनेकर के पेट के निचले हिस्से में लगने की वजह से मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ।

पांच महीने बाद ONE Fight Night 7 में “वंडर बॉय” ने “हैंड्स ऑफ स्टोन” को हराकर बेंटमवेट बेल्ट अपने नाम की।

उसके बाद उन्होंने दूसरी बेल्ट जीतने का प्रयास करते हुए जोनाथन हैगर्टी का सामना किया, लेकिन उन्हें उस खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा।

उसके बाद शानदार वापसी करते हुए जनवरी में ONE 170 के दौरान अपने पहले बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में क्वोन को सिर्फ 42 सेकंड में ढेर कर दिया।

उनका सामना बाटरखू से होगा, जिन्होंने घातक ग्राउंड गेम और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया।

Road To ONE: Mongolia टूर्नामेंट के विजेता ने अपने प्रमोशनल करियर की शुरुआत तीन शानदार जीत के साथ की। उसके बाद उन्हें एक मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा।

फिर मंगोलियाई योद्धा ने लगातार तीन मुकाबलों में कार्लो बुमिना-अंग, ऐरन कनार्टे और फिर सबसे हालिया मैच में जेरेमी पाकाटिव को शिकस्त दी।

इन जीतों ने एक कंटेंडर के तौर पर 36 वर्षीय स्टार की दावेदारी मजबूत की और अब उन्हें अपने करियर का सबसे बड़ा मैच हासिल हो गया है।

को-मेन इवेंट में भी लाजवाब एक्शन की कमी नहीं होगी, जब दो बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन रीस अपने दूसरे प्रमोशनल मैच में उतरेंगे।

उनका डेब्यू इसी साल ONE Fight Night 29 में शोया इशिगुरो से हुआ और उन्होंने किमूरा सबमिशन से जीत अपने नाम करने में सफलता पाई।

क्रिएटिव ग्रैपलिंग तकनीक और लगातार अच्छे करने की कला के दम 23 वर्षीय ब्राजीलियाई ग्रैपलर ने दूसरे ही मुकाबले में ONE वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल कर लिया है।

उनके विरोधी योनेकुरा हैं, जो कि एक ब्लैक बेल्ट एथलीट और जापान के सबसे खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में से एक हैं।

2024 IBJJF पैन पैसिफिक चैंपियनशिप और 2024 ADCC सिडनी ओपन के गोल्ड मेडल विजेता स्टार को 135-पाउंड डिविजन में शानदार माना जाता है और अब वो अपने डेब्यू मैच में ग्लोबल स्टेज पर चैंपियन बन सकते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.