एड्रियानो मोरेस ने ONE X में होने वाली रोडटंग Vs. जॉनसन सुपर-फाइट के विजेता की भविष्यवाणी की

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 2 768x511

एड्रियानो मोरेस शनिवार, 26 मार्च को ONE X में होने वाली ONE Championship की पहली स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट को बहुत गौर से देखेंगे।

इस ऐतिहासिक इवेंट में 12 बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन (डीजे) और मौजूदा फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन का सामना एक ऐसे मुकाबले में होगा, जिसमें एक के बाद एक राउंड्स में मॉय थाई और MMA के नियम लागू होंगे।

इस दौरान सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उसी कार्ड में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन मोरेस भी अपना खिताब युया वाकामत्सु के खिलाफ बचाने उतरेंगे। ऐसे में वो कुछ नहीं बस आश्चर्य ही कर सकते हैं कि जब उनके पुराने प्रतिद्वंदी जॉनसन और स्ट्राइकिंग सनसनी रोडटंग भी सर्कल में आमने-सामने होंगे तो क्या होगा।

ब्राजीलियाई एथलीट ने कहा:

“रोडटंग मॉय थाई सुपरस्टार हैं और एक एथलीट के तौर पर तेजी से उभर रहे हैं। मुझे लगता है कि डीजे ने समझदारी दिखाते हुए इस मुकाबले को स्वीकार किया है और इससे काफी सारे लोगों की नजरें इस इवेंट और उन पर लगी होंगी। ONE Championship में स्पेशल रूल्स वाला ये एकदम नया मुकाबला है। इस वजह से ये बाउट काफी सारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।”

“माइटी माउस” और “द आयरन मैन” के बीच मुकाबला में तीन मिनट के चार राउंड होंगे। इसमें पहला और तीसरा राउंड मॉय थाई का होगा, वहीं दूसरा और चौथा राउंड MMA का रहेगा।

मोरेस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और ये देखना चाहते हैं कि नया फॉर्मेट कैसा प्रदर्शन करता है। खासकर तब, जब वो व्यक्तिगत रूप से इस मुकाबले को देखने वाले हैं।

“मिकीन्यो” ने कहा:

“ये वो मुकाबला है, जिसके लिए मैं सच में उत्साहित हूं। मैं इस मुकाबले को देखने की उम्मीद कर रहा हूं। इस कार्ड का हिस्सा बनकर मुझे काफी खुशी हो रही है। मैं इस मुकाबले को लाइव देख पाऊंगा।”

एड्रियानो मोरेस को लगता कि रोडटंग जित्मुआंगनोन को डिमिट्रियस जॉनसन ग्रैपलिंग से हरा देंगे

पिछले साल “ONE on TNT I” में डिमिट्रियस जॉनसन के साथ मुकाबला कर चुके मोरेस इस अमेरीकी दिग्गज को अच्छी तरह से जानते हैं और उनका मानना है कि अपने थाई प्रतिद्वंदी की तुलना में डीजे का पक्ष ज्यादा मजबूत है।

“मिकीन्यो” एक ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट हैं और उन्होंने जॉनसन को नॉकआउट किया था। हालांकि, उनका मानना है कि “माइटी माउस” की गजब की ग्रैपलिंग रोडटंग की आक्रामक स्टैंड-अप फाइट पर भारी पड़ेगी।

मोरेस ने कहा:

“मुझे भरोसा है कि रोडटंग के मॉय थाई वाले पहले राउंड में डीजे खुद को बचा लेंगे और दूसरे राउंड में उन्हें सबमिट कर देंगे। मुझे लगता है कि ये मुकाबला इसी तरह से समाप्त होगा। मेरी भविष्यवाणी है कि डीजे दूसरे राउंड में सबमिशन के जरिए जीत हासिल कर लेंगे।”

अपनी तैयार में मोरेस ONE X में तेज-तर्रार हिटिंग करने वाले युया वाकामत्सु के खिलाफ अपना वर्ल्ड टाइटल बचाने वाले बड़े मुकाबले पर पूरा ध्यान लगा रहे हैं।

इन सबके बावजूद वो इसी तरह के एक मिक्स्ड रूल्स वाले मुकाबले को भविष्य में आजमाना चाहेंगे, लेकिन इस मुकाबले को देखने और इसका नतीजा जानने के बाद ही।

फ्लाइवेट किंग ने आगे बताया:

“मैं ये देखना चाहता हूं कि स्पेशल रूल्स वाले मुकाबले में कैसा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। ये किसे पता है कि मैं भी भविष्य में इसी तरह के मुकाबले में शामिल हो सकता हूं?”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.