माइकी मुसुमेची के खिलाफ ग्रैपलिंग मैच के लिए उत्साहित हैं शिन्या एओकी – ‘मैं कौन हूं ये साबित कर दूंगा’

Shinya Aoki Kade Ruotolo ONE157 1920X1280 51 768x512

भले ही शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने अपना शानदार करियर बड़े पैमाने पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बनाया है, लेकिन वो हमेशा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलर्स का सामना करने के लिए तैयार रहे हैं।

“टोबीकन जुडन” अभी तक केड रुओटोलो और गैरी टोनन का सामना कर चुके हैं और अब ONE Fight Night 15: Tawanchai vs. Superbon में वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची से भिड़ने के लिए कमर कस चुके हैं।

शुक्रवार, 7 अक्टूबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक ओपनवेट मुकाबले में एओकी की भिड़ंत मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन से होगी और इस मैच के लिए वो बेहद उत्सुक हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लाइव प्रसारित होने वाली इस बाउट से पहले “टोबीकन जुडन” ने onefc.com से बात करते हुए कहा:

“मैं 7 अक्टूबर को माइकी मुसुमेची के खिलाफ इस मैच का इंतजार कर रहा हूं और थाईलैंड में रिंग के अंदर उनका सामना करने के लिए उत्सुक हूं।

”मैं आशा करूंगा कि उन 10 मिनट में हम अपना बेस्ट दें। अब वहीं मुलाकात होगी, माइकी।”

एओकी एक BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट है जो आक्रामक सबमिशन गेम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन MMA में वर्ल्ड टाइटल जीत वाले करियर में उन्होंने अपनी प्रतिभाओं को निखारने में काफी समय बिताया है।

40 वर्षीय एथलीट को पता है कि मुसुमेची जैसे एक तगड़े ग्राउंड स्पेशलिस्ट के सामने ये उनके बहुत काम आ सकता है, लेकिन वो अधिक जोखिम लेने की योजना बना रहे हैं क्योंकि इसमें कोई स्ट्राइक्स का प्रयोग नहीं होगा, जिससे इस मैच में आक्रामक रुख़ दिखने को मिल सकता है।

“टोबीकन जुडन” ने बताया:

“चूंकि मेरी ग्रैपलिंग स्टाइल MMA के लिए विकसित है इसलिए मुझे लगता है कि ये आज जिस तरह से अन्य लोग ग्रैपलिंग करते हैं, ये उससे एक अलग शैली है।

“सीधे शब्दों में कहें तो, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग के बीच अंतर ये है कि MMA में स्ट्राइक्स होती है इसलिए हम हिट हो सकते हैं, लेकिन हम ऐसी पोजिशन के साथ जाते हैं जहां हम हिट ना हो सकें।

“लेकिन ग्रैपलिंग में स्ट्राइक्स नहीं होती इसलिए MMA की तुलना में हमारे पास अधिक विकल्प होते हैं।”

माइकी मुसुमेची के खिलाफ एक रोमांचक मैच के लिए उत्सुक हैं शिन्या एओकी

शिन्या एओकी, माइकी मुसुमेची के विशेषज्ञ कौशल का सामना कर सकते हैं लेकिन उन्हें पता है कि इस युवा BJJ सनसनी के पास जीत के कई पैंतरे हैं।

वास्तव में, “डार्थ रिगाटोनी” ने कई तरह की स्वीप, सबमिशन और पोजिशन में महारत हासिल की है, ख़ासकर उनके गार्ड में। इसलिए MMA में एओकी के लिए टॉप पोजिशन एक अनुकूल स्थान होता लेकिन इन रचनात्मक अमेरिकी स्टार के खिलाफ उन्हें सावधान रहना पड़ेगा।

जापानी आइकॉन ने कहा:

“मेरा मानना है कि लचीला होना और विभिन्न तरीकों से नीचे से हमला करने में सक्षम होना (मुसुमेची) का मजबूत पक्ष है।

“मुझे लगता है कि ONE के नियम माइकी के लिए बहुत उपयुक्त हैं। अगर आप ग्राउंड पर हैं और नीचे से अटैक करते हैं, आपको कोई नेगेटिव पॉइंट नहीं मिलेगा। इस मामले में रूल सेट उनके लिए फायदेमंद है।”

एओकी को पता है कि सबमिशन ग्रैपलिंग की दुनिया में मुसुमेची से बेहतर शायद कोई नहीं है, लेकिन वो इस कठिन चुनौती को स्वीकार कर उलटफेर करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

शायद वो मुसुमेची को आश्चर्यचकित ना कर पाएं, लेकिन ये दिग्गज सर्कल में जाकर अपने गेम प्लान पर अमल कर अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबला पेश करने की कोशिश करेंगे।

“टोबीकन जुडन” ने आगे कहा:

“इस मैच में, मैं कोई मनोवैज्ञानिक तकनीक या सस्ती तरकीबें लागू नहीं करूंगा। मैं केवल अपनी पैंट पहनकर रिंग में उतरूंगा और प्रदर्शन करके साबित करूंगा कि मैं कौन हूं।

“ये एक ऐसा मैच होगा जहां हम एक-दूसरे से मजबूती से लड़ेंगे। मैं उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35