सुपरबोन ने ONE 173 में मासाकी नोइरी को नॉकआउट कर फेदरवेट बेल्ट को यूनिफाई करने का लक्ष्य बनाया

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 96

मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में अंतरिम टाइटल विजेता मासाकी नोइरी को हराकर डिविजन पर अपनी बादशाहत साबित करना चाहेंगे।

रविवार, 16 नवंबर को होने वाला पांच राउंड का ये मुकाबला जापान की राजधानी टोक्यो में ONE 173: Superbon vs. Noiri को हेडलाइन करेगा।

थाई किकबॉक्सिंग दिग्गज के पास मौका है कि वो इस मुकाबले को अपने नाम कर कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे सुसज्जित डिविजन में अपनी धाक जमाएं।

इस साल जनवरी में तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार से उनका दो खेलों का चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया था, लेकिन उन्होंने अपने खेल में कमियों को देखा और उनमें सुधार कर लिया है।

सुपरबोन ने बताया:

“ये एक ऐसी फाइट है, जिसमें मैं कोई कमी नहीं रख सकता। मुझसे पिछली फाइट में कुछ चीजें छूटीं और दोबारा वही गलती नहीं दोहरा सकता। मैं इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फाइट बनाऊंगा।”

सुपरबोन अपने सामने खड़ी नोइरी की चुनौती को अच्छे से जानते हैं और जापानी सुपरस्टार ने तवनचाई को नॉकआउट करने का कारनामा ONE 172 में जापानी फैंस के सामने किया था।

Superbon Training Camp के एथलीट अपने विरोधी की चुनौती से पूरी तरह से अवगत हैं।

35 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया:

“मेरा मानना है कि तवनचाई के साथ हुई फाइट से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। लेकिन जब मैच शुरु होता है तो उनका आत्मविश्वास घटता चला जाता है और उन्हें पता चलेगा कि ये पिछली फाइट से अलग है।

“मैंने नोइरी जैसे फाइटिंग स्टाइल वाले कई किकबॉक्सर्स को देखा है। मेरे पास उनके जैसे स्टाइल वाले किकबॉक्सर्स ने निपटने के कुछ उपाय हैं। मुझे लगता है कि मैं उन्हें हैंडल कर सकता हूं।”

सुपरबोन ने अपने प्रतिद्वंदी का करीब से अध्ययन किया है।

नोइरी के पास शानदार स्किल्स, घातक ताकत और अपने घरेलू दर्शकों के सामने फाइट करने का फायदा होगा, लेकिन सुपरबोन को लगता है कि उनके प्रतिद्वंदी के स्टाइल को समझना आसान काम है।

मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन ने बताया:

“पहले तो वो अपने देश में फाइट कर रहे हैं और उनके पीछे दर्शकों का साथ होगा। उनकी ताकत उनके पंच हैं और वो अपने शॉट्स लगाने का धैर्य से इंतजार करते हैं।

“मुझे लगता है कि उनकी कमजोरी उनके हथियारों में विविधता की कमी है। वो काफी सीधे फाइट करते हैं। इससे निपटना ज्यादा चैलेंजिंग नहीं है।”

सुपरबोन जानते हैं कि अगली फाइट में उनके लिए दांव पर क्या लगा है और वो काम पूरा करने के लिए तैयार हैं।

सुपरबोन ने कहा:

“ये काफी मजेदार होगी और जो कुछ करना चाहूं, कर सकता हूं। मैं जीत हासिल कर सकता हूं और नॉकआउट से फाइट खत्म करना परफेक्ट होगा।”

जापानी धरती पर खुद को साबित करने के लिए तैयार सुपरबोन

वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के अलावा भी सुपरबोन की नजरें अपने देश के गौरव को आगे बढ़ाने पर होंगी।

16 नवंबर को होने वाले ONE 173 में उन्हें मिलाकर आठ थाई फाइटर्स इवेंट का हिस्सा होंगे और वे मैचों को जीतकर अपने देश थाईलैंड के नाम को रौशन करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मेरे लिए ये साबित करना महत्वपूर्ण है कि अपनी ताक और स्किल्स के मामले में थाई फाइटर्स दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। हम साबित करेंगे कि जापानी फाइटर्स को उनके घर में हरा सकते हैं।”

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने पाया है कि जापानी दर्शक एथलीट्स का सम्मान करते हैं, भले ही वो किसी भी देश के हों।

एक प्रतियोगी और इंसान के तौर पर वो जापानी संस्कृति का सम्मान करते हैं।

35 वर्षीय चैंपियन ने कहा:

“जापानी फैंस जिस तरह से अपने फाइटर्स और दूसरे कामयाब लोगों का समर्थन करते हैं, मैं उनकी सराहना करता हूं। मुझे लगता है कि काफी सारे जापानी फैंस मुझे सपोर्ट करेंगे।

“मैं फाइट देखने के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। जो मुझे सपोर्ट करते हैं, उनका बहुत धन्यवाद। जापान में फाइट करना मेरे लिए गर्व की बात है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)