‘The Apprentice: ONE Championship Edition’ के लिए 6 स्टार्स के नामों की घोषणा

The Apprentice

‘The Apprentice: ONE Championship Edition‘ को जबरदस्त स्टार पावर हासिल हो गई है।

गुरुवार, 13 अगस्त को ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने घोषणा की कि आने वाले रियलिटी टीवी शो में 6 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।

ONE Championship Chairman and CEO Chatri Sityodtong speaks at a press conference

इन सुपरस्टार्स में ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा, ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली, ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन, ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान, भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और कई बार के कराटे वर्ल्ड चैंपियन “सुपर” सेज नॉर्थकट शामिल हैं।

सिटयोटोंग ने कहा, “मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ONE Championship एथलीट्स और वर्ल्ड चैंपियंस ‘The Apprentice: ONE Championship Edition’ में मेरे साथ बतौर स्पेशल गेस्ट स्टार जुड़ने वाले हैं।”

“ONE Championship के हमारे एथलीट्स संगठन की रीढ़ हैं। वो असल जिंदगी और आज के समय के हीरो हैं, जो अपनी शानदार कहानियों से दुनिया को प्रेरणा दे रहे हैं। उनका अनुशासन और समझदारी हमारे प्रतियोगियों को प्रेरणा देगी। इस शो में इन स्टार्स के साथ शामिल होना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।”

हर एथलीट के एक एपिसोड में नजर आने की उम्मीद है, जिसमें वो शारीरिक क्षमताओं को परखने के चैलेंजों में भाग लेकर प्रतियोगियों की शारीरिक काबिलियत और उनका कार्डियो टेस्ट करेंगे।

Brandon Vera with the ONE Heavyweight World Championship belt at a press conference

ये सुपरस्टार्स इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

फिल्मों में काम कर चुके वेरा ने इस बारे में कहा, “मेरे लिए सबसे बेहतरीन शो में से एक ‘The Apprentice: ONE Championship Edition’ में बतौर गेस्ट स्टार के रूप में चुने जाना बेहद सम्मान की बात है। चाट्री [सिटयोटोंग] इस शो की अगुवाई करेंगे तो मुझे पता है कि ये बेहद शानदार होगा।”

“मैं पहले से इस तरह के अनुभव के सपने देख रहा था और मुझे इससे काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं और किसी भी तरह से मदद के लिए तैयार हूं, खासकर कि शारीरिक क्षमताओं के चैलेंज के लिए। मुझे जिम से बोर्डरूम वॉर टेबल्स पर जाना होगा, आइए इसे सफल बनाते हैं।”

Angela Lee celebrates her win against Xiong Jing Nan at ONE CENTURY

ली, जिन्होंने हाल ही में अपने पति ONE बेंटमवेट स्टार ब्रूनो पुची के साथ मिलकर United BJJ शुरु किया है, ने भी काफी खुशी जताई।

“‘The Apprentice: ONE Championship Edition’ मार्शल आर्ट्स और बिजनेस की दुनिया को एक साथ लाने का सुनहरा मौका है और मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

“शो में अपना अनुभव, टैलेंट और उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इतिहास की सबसे युवा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन होने के नाते प्रतियोगियों को अपने अनुभव और काम करने से तरीके से काफी कुछ सिखा सकती हूं। मैं अपना अनुभव साझा करने को लेकर उत्साहित हूं, जिससे उन्हें भविष्य में फायदा मिल सके। बात जहां तक फिजिकल चैलेंज की आती है तो मैं एक दम इसके लिए तैयार हूं!”

American mixed martial arts legend Demetrious Johnson wins the ONE Flyweight World Grand Prix Championship

जॉनसन, MightyGaming के सीईओ होने के साथ-साथ ONE Esports के चीफ ब्रैंड एंबेसडर भी हैं, भी प्रतियोगियों और खुद को टेस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “‘The Apprentice’ रियलिटी टीवी इतिहास की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी है और ‘The Apprentice: ONE Championship Edition’ का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी होगी।”

“मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ONE Championship द्वारा पारंपरिक फॉर्मेट में कुछ मजेदार बदलाव किया जाएगा। मैं बिजनेस से लेकर शारीरिक सभी तरह के चैलेंजों में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं।”

ONE Strawweight World Champion Xiong Jing Nan defends her belt at ONE: A NEW ERA

जिओंग, मौजूदा स्ट्रॉवेट क्वीन और चीन की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन, शो में शामिल होने के लेकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

जिओंग ने कहा, “मुझे हमेशा से फैंस के साथ मिलना-जुलना पसंद है और ‘The Apprentice: ONE Championship Edition’ में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं किसी भी तरह के शारीरिक और बिजनेस चैलेंज के लिए तैयार हूं। मुझे चाट्री, प्रतियोगियों और शो में शामिल होने वाले सीईओ से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।”

“एक चैंपियन के तौर पर अपना अनुभव बांटने का इंतजार नहीं कर सकती। एथलीट गेस्ट स्टार्स में शामिल होना काफी बड़ी बात है। टीवी इतिहास के सबसे बड़े टीवी शो में से एक में शामिल होकर दुनिया भर में चीन का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

American martial artist Sage Northcutt heads to the ring for the ONE debut in May 2019

नॉर्थकट, 77 बार के कराटे वर्ल्ड चैंपियन जिन्हें 15 साल की उम्र में साल 2012 में ब्लैक बेल्ट मैगजीन हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था, ने शो में गेस्ट स्टार बनने पर अपनी राय दी।

नॉर्थकट ने कहा, “मैं ‘The Apprentice: ONE Championship Edition‘ में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं। भले ही मार्शल आर्ट्स और बिजनेस की दुनिया में काफी अंतर है, मुझे यकीन है कि इसमें काफी समानताएं भी होंगी। शो में शामिल होने और मिस्टर चाट्री, एक मार्शल आर्टिस्ट और बिजनेसमैन, से सीखने को लेकर उत्सुक हूं।”

“मैं शारीरिक चैलेंजों में भी भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं। मैं काफी प्रतिस्पर्धी हूं और अपना दमखम लगा दूंगा। मैं मार्शल आर्ट्स की दुनिया और बिजनेस को साथ लाने की कोशिश करूंगा।”

Indian martial artist Ritu Phogat prays before her upcoming bout

फोगाट, जिनके परिवार की कहानी पर 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ बनी थी, भी शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।

फोगाट ने कहा, “‘The Apprentice: ONE Championship Edition’ में गेस्ट स्टार के तौर पर चुने जाने पर काफी अच्छा लग रहा है। बिजनेस की दुनिया के टॉप लीडर्स के साथ इस शो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।”

“एक एथलीट के तौर पर आप एक टीम का हिस्सा होते हैं, उस टीम में खिलाड़ी, कोच, मैनेजर्स, डॉक्टर्स के अलावा काफी लोग होते हैं। वहां सभी का एक खास रोल होता है और सब एक लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करते हैं। बिजनेस में भी ऐसा ही होता है।

“‘The Apprentice’ में आना, सीखने और अपना अनुभव साझा करना काफी मजेदार होगा। इसके अलावा प्रतियोगियों के साथ शारीरिक चैलेंजों में भाग लेने का इंतजार कर रही हूं।”

ये भी पढ़ें: ‘The Apprentice’ के लिए अभी तक सामने 4 गेस्ट सीईओ से मिलिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.