ONE Fight Night 12 में 5 फाइटर्स को मिले 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस

Garry Tonon Shamil Gasanov ONE Fight Night 12 48

शनिवार, 15 जुलाई को हुए ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov में एक के बाद एक परफॉर्मेंस बोनस बांटे गए। दरअसल, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 5 फाइटर्स ने हाइलाइट-रील प्रदर्शन के दम पर परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम किए।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने शानदार फिनिश हासिल करने वाले बुल्गारिया के फाइटर बोगडन शुमारोव, एटमवेट मॉय थाई एथलीट फेटजीजा, अपराजित नॉकआउट फाइटर अकबर “बाकल” अब्दुलेव , उभरते हुए हेवीवेट MMA कंटेंडर अमीर अलीअकबरी और समबिशन मास्टर गैरी टोनन को 50,000 अमेरिकी डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिया।

#2 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर गैरी टोनन ने #5 रैंक के अपराजित कंटेंडर शामिल गासानोव के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में अपनी चमक बिखेरते हुए दूसरे राउंड में शानदार सबमिशन हासिल किया।

ये महत्वपूर्ण मुकाबला दूसरे राउंड के बीच में तब फिनिश हुआ, जब “द लॉयन किलर” ने विरोधी के पैर को निशाना बनाकर नी बार लगा दिया।

ईरानी सनसनी अमीर अलीअकबरी ने डस्टिन जॉयनसन के खिलाफ परफॉर्मेंस बोनस वाली जीत दर्ज करते हुए ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए अपना दावा पेश कर दिया।

खड़े रहकर कड़ा मुकाबला करने के बाद ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन बाउट को कैनवस पर ले गए, जहां उन्होंने कनाडाई एथलीट पर ढेर सारी एल्बो लैंड करवाईं। इस तरह पहले ही राउंड के 1:48 मिनट पर उन्होंने फिनिश हासिल कर लिया।

अकबर अब्दुलेव ने लगातार दूसरे मुकाबले में बोनस जीता और अपने फेदरवेट MMA मैच में मजबूत इक्वाडोरियन फाइटर ऐरन कनार्टे के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की।

“बाकल” पहले ही राउंड से आक्रामक नजर आए। उन्होंने प्रतिद्वंदी को स्पिनिंग बैक किक से क्षति पहुंचाई, जो मैच के खत्म होने का एक इशारा कर रही थी।

जीत का अहसास होते ही किर्गिस्तान के उभरते हुए एथलीट ने जबरदस्त मुक्कों की बारिश कर दी और मुकाबला महज 41 सेकंड में ही समाप्त कर दिया।

थाई सनसनी फेटजीजा को ONE में अपना लगातार तीसरा नॉकआउट स्कोर करने और स्पेन की खतरनाक फाइटर लारा फर्नांडीज़ को ढेर करके परफॉर्मेंस बोनस पाने में महज 26 सेकंड ही लगे।

“द क्वीन” ने विरोधी पर हमला करने में बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं किया। उन्होंने फर्नांडीज पर राइट हैंड लैंड कराया और फिर एक के बाद एक कई पंच और नी लगाते हुए उन्हें फिनिश कर दिया।

बोगडन शुमारोव को अपने लाइटवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में कॉन्स्टेंटाइन “लायनक्रशर” रुसु के पर हेड किक जड़ते हुए नॉकआउट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

इस तरह, तीसरे और आखिरी राउंड में 26 साल के स्ट्राइकर को स्टॉपेज के जरिए शो का पहला 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस प्राप्त हुआ।

किकबॉक्सिंग में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32