ONE Super App पर इन 4 तरीकों से एथलीट्स की तुलना करिए

211029 MU 1920x1080 Stamp VS Mezabarba 768x432

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: NEXTGEN का आयोजन होने वाला है।

दुनिया में फैंस अलग-अलग माध्यमों से इवेंट को देख पाएंगे, लेकिन जो ONE Super App पर देख रहे होंगे, उन्हें एक नया फीचर जरूर देखने को मिला होगा। एक ऐसा फीचर जो 2 एथलीट्स की स्किल्स की तुलना करता है।

यहां जानिए उन 4 तरीकों के बारे में कि कैसे आप ONE Super App पर एथलीट्स की तुलना कर सकते हैं।

#1 बाउट कार्ड में जाकर एथलीट्स की तुलना कीजिए

Compare Stamp Fairtex and Julie Mezabarba on the ONE Super App

एथलीट्स के बीच तुलना करने का सबसे आसान तरीका है कि आप अगले इवेंट के कार्ड को खोलें और एक ही क्लिक में उस फाइट के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करें।

उदाहरण के तौर पर, अगर आप ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल से पहले देखना चाहते हैं कि जूली मेज़ाबार्बा और स्टैम्प फेयरटेक्स का रिकॉर्ड कैसा है। ऐसा आप केवल कुछ ही स्टेप्स में कर सकते हैं।

नीचे मेन्यू पर दिए गए बैल आइकॉन पर क्लिक कीजिए, ONE: NEXTGEN के कार्ड पर क्लिक कीजिए, स्क्रॉल करते हुए नीचे जाइए और किसी भी मैच के लिए दिए गए वेट बैलेंस आइकॉन पर क्लिक कर आप दोनों एथलीट्स के रिकॉर्ड के बारे में जान पाएंगे।

#2 रोस्टर के पेज पर जाकर एथलीट्स की तुलना करिए

Compare Demetrious Johnson and Rodtang on the ONE Super App

आप 2 एथलीट्स की तुलना करना चाहते हैं, लेकिन बाउट कार्ड अभी उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में आप फाइटर्स के रोस्टर पेज पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर, हम ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और MMA लैजेंड डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन की तुलना करना चाहते हैं। एक ऐसा मैच जो 2022 में ONE X में स्पेशल रूल्स फाइट के तहत होने वाला है।

सबसे पहले नीचे मेन्यू पर दिए गए किकिंग फाइटर के आइकॉन पर क्लिक कीजिए, उसके बार सबसे ऊपर दायीं तरफ सर्च बटन पर जाइए। डिमिट्रियस जॉनसन टाइप कीजिए, उनकी प्रोफाइल को खोलिए और फिर नीचे दायीं तरफ दिए गए वेट बैलेंस आइकॉन पर क्लिक करिए।

स्क्रीन 2 हिस्सों में बंट जाएगी, एक तरफ जॉनसन होंगे और दूसरी ओर आपको दूसरे फाइटर को चुनना होगा। दूसरे फाइटर के तौर पर रोडटंग का चुनाव करिए, जिससे आपको जॉनसन और रोडटंग का पूरा रिकॉर्ड नजर आ जाएगा।

#3 ONE रैंकिंग्स में जाकर एथलीट्स की तुलना करिए

Bibiano Fernandes John Lineker Super App

ONE रैंकिंग्स के पेज पर जाकर भी आप तुलना कर सकते हैं।

इस बार हम ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस और #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर की तुलना करेंगे। ये दोनों ONE X में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में फाइट करेंगे।

नीचे दिए गए मेन्यू में किकिंग फाइटर आइकॉन पर क्लिक कीजिए, नीचे स्क्रॉल करने के बाद ONE रैंकिंग्स को चुनिए। उसमें से बेंटमवेट कैटेगरी का चुनाव करने के बाद आपको डिविजन का चैंपियन और टॉप-5 कंटेंडर्स नजर आएंगे।

फर्नांडीस के नाम के आगे वेट बैलेंस आइकॉन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन 2 हिस्सों में बंट जाएगी। बाईं तरफ “द फ्लैश” का रिकॉर्ड होगा और दाईं तरफ आपको जॉन लिनेकर को चुनना होगा। लिनेकर को चुनते ही आप दोनों के रिकॉर्ड को एकसाथ देख पाएंगे।

#4 ONE Fantasy टीम बनाते समय भी एथलीट्स को आमने-सामने रखिए

Ritu Phogat Jenelyn Olsim Super App

फैंस और एक्सपर्ट्स के लिए ऊपर दी जानकारी काफी होगी। लेकिन जो लोग ONE Fantasy पर अपनी टीम बनाते हैं, उन गेमर्स के लिए भी तुलना करने का एक अलग तरीका मौजूद है।

लोग टीम बनाते समय अब एथलीट्स के रिकॉर्ड की तुलना कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आप ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच से पहले ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और जेनेलिन ओलसिम की तुलना करना चाहते हैं।

उसके लिए नीचे दिए गए मेन्यू में गेम कंट्रोलर साइन पर क्लिक करिए और ONE: NEXTGEN के नीचे लिखे ‘Join Fantasy’ का चुनाव कीजिए। इसके बाद आप अपनी खुद की टीम बना पाएंगे और केवल वेट बैलेंस के आइकॉन पर क्लिक कर सभी मैचों में शामिल एथलीट्स की तुलना कर पाएंगे।

इन साधारण तरीकों से आप शुक्रवार को लाइव होने वाले ONE: NEXTGEN के लिए अपनी सबसे बेहतरीन टीम बना पाएंगे।

फैंटेसी टीम के लिए शुभकामनाएं और नए एथलीट्स की तुलना करने वाले टूल को भी इंजॉय करिए।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)