10 जून को होने वाले ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov के लिए 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों का ऐलान

Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE Friday Fights 9 107

अमेरिकी धरती पर अपने पहले इवेंट के आयोजन के एक महीने बाद ONE Championship शनिवार, 10 जून को ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov के रूप में यूएस प्राइमटाइम पर वापसी करेगा।

कार्ड में 10 मैच शामिल हैं, जिसे लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से प्रसारित किया जाएगा। मेन इवेंट में रेगिअन इरसल को दिमित्री मेन्शिकोव के खिलाफ अपने ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में केड रुओटोलो का ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल यूरोपीय एथलीट टॉमी लेंगाकर के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

पिछले कुछ सालों में इरसल को कोई हरा नहीं पाया है।

सूरीनामी सुपरस्टार का करियर रिकॉर्ड 60-4 का है और लगातार 21 मैच जीत चुके हैं। इस समय ONE लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग टाइटल भी उन्हीं के पास है।

अपने पिछले मैच में उन्होंने थाई एथलीट सिंसामट क्लिनमी को फिनिश करते हुए अपनी मॉय थाई बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

अब उभरते हुए स्टार मेन्शिकोव चैंपियन को चैलेंज करने के लिए तैयार हैं। रूसी एथलीट का रिकॉर्ड 27-2 का है और अभी 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। उनके करियर की 19 जीत नॉकआउट से आई हैं, जो दर्शाता है कि उनके पास नॉकआउट पावर है जो इरसल को फिनिश कर सकती है।

एक तरफ मेन इवेंट में स्ट्राइकिंग देखने को मिलेगी, लेकिन को-मेन इवेंट को 2 टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स की भिड़ंत दिलचस्प बना रही होगी।

रुओटोलो ना केवल अपने ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को दांव पर लगा रहे होंगे बल्कि लेंगाकर के खिलाफ मैच में उन्हें अपने अपराजित रिकॉर्ड का भी बचाव करना होगा।

अमेरिकी स्टार ने ONE में 3 मैचों में अपने टैलेंट से सबको प्रभावित किया है। वो अपने हाई फ्लाइंग, आक्रामक और शानदार तकनीकी गेम की मदद से अपने विरोधियों को क्षति पहुंचाते आए हैं।

दूसरी ओर, लेंगाकर को लंबे समय से यूरोप के टॉप BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर एथलीट्स में से एक माना जाता रहा है। वो ONE में अभी तक 2 जीत और दोनों बार 50 हजार डॉलर्स का बोनस जीत चुके हैं। इसलिए उन्हें रुओटोलो के लिए अभी तक सबसे कठिन प्रतिद्वंदी कहना गलत नहीं होगा।

इसके अलावा पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन जीत की लय वापस पाना चाहेंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें टर्किश स्टार टायफुन ओज़्कान की चुनौती से पार पाना होगा।

सुपरबोन को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है। उनकी जबरदस्त ताकत और तकनीक और “टरबाइन” के आक्रामक गेम का आमना-सामना इस भिड़ंत को मनोरंजक बना रहा होगा।

इवेंट में डच सुपरस्टार नीकी होल्ज़कन, #3 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर इल्या फ्रेमानोव और हेवीवेट नॉकआउट आर्टिस्ट्स ग्युटो इनोसेंटे और राडे ओपाचिच भी वापसी कर रहे होंगे।

पूरे बाउट कार्ड को आप नीचे देख सकते हैं।

ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov का पूरा बाउट कार्ड

  • रेगिअन इरसल vs. दिमित्री मेन्शिकोव (ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • केड रुओटोलो vs. टॉमी लेंगाकर (ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • इल्या फ्रेमानोव vs. शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग (MMA – फेदरवेट)
  • सुपरबोन सिंघा माविन vs. टायफुन ओज़्कान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • मंसूर मलाचिएव vs. जेरेमी मिआडो (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • नीकी होल्ज़कन vs. आरियन सादिकोविच (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • आर्टेम बेलाख vs. क्वोन वोन इल (MMA – बेंटमवेट)
  • मार्तीन मिकीलेतो vs. एम्बर किचन (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • हू योंग vs. वू सुंग हूं (MMA – फ्लाइवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. ग्युटो इनोसेंटे (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)