22 अप्रैल को ONE Fight Night 9 में जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करेंगे नोंग-ओ

ONE Bantamweight Muay Thai World Champion Nong-O Hama

नोंग-ओ हामा का अगला ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंस शनिवार, 22 अप्रैल को होने वाला है।

थाई लैजेंड नोंग-ओ कई टॉप कंटेंडर्स को हराते हुए आगे बढ़े हैं।

अब ONE Fight Night 9 में उन्हें पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

नोंग-ओ इस समय बहुत जबरदस्त जीत की लय हासिल किए हुए हैं।

उन्होंने ONE Friday Fights 1 में अलावेर्दी रामज़ानोव को तीसरे राउंड में नॉकआउट किया था। उनका ONE रिकॉर्ड अब 10-0 का है और लगातार 5 विरोधियों को फिनिश कर चुके हैं।

उस जीत ने नोंग-ओ की ONE के इतिहास में सबसे महान स्ट्राइकिंग चैंपियन होने की विरासत को भी मजबूती दी है। वो फरवरी 2019 में चैंपियन बनने के बाद 7 बार सफलतापूर्वक अपनी बेल्ट को डिफेंड कर चुके हैं।

36 वर्षीय स्टार हर मुकाबले के साथ बेहतर होते गए हैं और उनकी आखिरी हार साल 2015 में आई थी।

दूसरी ओर, हैगर्टी बेंटमवेट डिविजन में आने से पहले फ्लाइवेट डिविजन में अच्छा रिकॉर्ड कायम कर चुके थे।

वहां उन्होंने सैम-ए गैयानघादाओ और जोसेफ लसीरी जैसे बड़े स्टार्स को हराया। वहीं उनके मौजूदा फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच भी धमाकेदार रहे। ब्रिटिश स्टार ने साबित किया है कि वो बेस्ट एथलीट्स को हराने का दम रखते हैं।

“द जनरल” ने पिछले मैच में व्लादिमीर कुज़मिन पर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की और 148-पाउंड कैचवेट बाउट में आई उस जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

नोंग-ओ और हैगर्टी दोनों दमदार स्ट्राइकर्स हैं। हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने पिछले कुछ विरोधियों को फिनिश किया है, मगर उन्हें अपने चैलेंजर के पंच और एल्बोज़ से बचकर रहना होगा

उन दोनों के पास ताकत की कोई कमी नहीं है इसलिए फैंस को इस ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

ONE Fight Night 9 के कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata