नोंग-ओ ONE 173 में रोडटंग की परीक्षा लेने के लिए तैयार – ‘नॉकआउट के लिए जाऊंगा’

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 116 scaled

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा ने घातक नॉकआउट्स के दम पर अपने करियर को महान बनाया है और वो अगले मैच में एक लाजवाब फाइटर के खिलाफ ऐसा करना जारी रखेंगे।

38 वर्षीय दिग्गज का सामना अपने हमवतन मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से ONE 173: Superbon vs. Noiri में होगा। वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए ये मुकाबला 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

रोडटंग की बात करें तो उन्हें 300 से ज्यादा फाइट्स का अनुभव है और उनकी ठोड़ी बड़े दमदार वार झेलती आई है।

यहां तक कि उन्होंने पिछले मार्च में हुए ONE 172 टकेरु सेगावा जैसे धुरंधर स्ट्राइकर को सिर्फ 80 सेकंड में ढेर कर दिया था।

नोंग-ओ अपने प्रतिद्वंदी से अच्छी तरह से परिचित हैं, जिसके बारे में उन्होंने बताया:

“रोडटंग एक मजबूत फाइटर हैं। कुछ लोग उन्हें आक्रामक फाइटर के रूप में देखते हैं। मेरे लिए वो बहुत समझदार फाइटर हैं और ये भयभीत करने वाली बात है।

“मुक्के उनके सबसे घातक हथियार हैं। वे मुक्के किसी को भी नॉकआउट कर सकते हैं। उनके पास शानदार हथियार हैं।”

रोडटंग बड़े ही आराम से और हंसते हुए विरोधियों के पंचों को सह लेते हैं और ये बात उन्हें बहुत खतरनाक बनाती है।

नोंग-ओ को लगता है कि अगर उनके खिलाफ कोई नॉकआउट कर सकता है तो वो ही हैं। नोंग-ओ ने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो वो नॉकआउट के लिए जरूर जाएंगे:

“इस फाइट में नॉकआउट आना बड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। मैं जजों के स्कोर से जीतना पसंद करूंगा। लेकिन अगर टाइमिंग मिली तो नॉकआउट के लिए जाऊंगा क्योंकि मैं कई तरह की स्ट्राइक्स की तैयारी कर रहा हूं। रोडटंग को नॉकआउट करना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन मौका आया तो ऐसा जरूर करूंगा।”

नोंग-ओ जानते हैं कि अपने महान विरोधी को हराना बहुत की कठिन काम है।

उन्होंने बताया:

“मुझे उनमें कोई कमजोरी नजर नहीं आती। उनकी ताकत, शारीरिक क्षमता, समझदारी और स्किल्स शानदार हैं। आने वाली फाइट के लिए सूझबूझ अहम हो जाती है। हम देखेंगे कि तालमेल बैठाने में कौन ज्यादा बेहतर है।

नोंग-ओ का कहना है कि पिता बनने के बाद और भी घातक हो गए हैं रोडटंग 

पिछले कुछ महीनों में रोडटंग जित्मुआंगनोन के जीवन में काफी बदलाव आए हैं। थाई मेगास्टार के घर में जुलाई महीने में एक नन्हा मेहमान आया।

ये खुशी रोडटंग के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आई है। वो अब किसी बेल्ट या पैसे से कहीं बढ़कर अपने बच्चे के भविष्य के लिए फाइट करेंगे।

नोंग-ओ को लगता है कि अब “द आयरन मैन” पहले से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं:

“एक पिता अपने बच्चे के लिए अच्छे से अच्छा करना चाहता है। तो ये चीज अहम रोल निभा सकती है। रोडटंग अब एक पिता हैं। मैं एक पिता हूं तो इस बात को समझ सकता हूं।”

जब नोंग-ओ और रोडटंग जैसे दो दिग्गजों की टक्कर होगी तो फैंस ही सबसे बड़े विजेता होंगे।

रिक्त टाइटल के लिए अलावा इस मैच में काफी कुछ चीजें अहम हैं, जैसे दो मशहूर चैंपियंस, दो पिता और दोनों ही अगली पीढ़ी के लिए फाइट कर रहे हैं।

नोंग-ओ ने कहा:

“मुझे लगता है कि हम दोनों फाइट को काफी मजेदार बना देंगे। इस फाइट के बाद जिसे भी जीत मिली वो लैजेंड बन जाएगा।

“अगर मैंने रोडटंग को हराया तो एक संदेश जाएगा कि मेरे उम्र के फाइटर्स का अनुभव काम का है क्योंकि सब कुछ आपके जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21