3 आक्रामक तकनीक जो हर स्टैंड-अप मार्शल आर्टिस्ट को जाननी चाहिए

Rodtang Jitmuangnon defeats Walter Goncalves At ONE CENTURY PART II

किकबॉक्सिंग और मॉय थाई जैसे स्टैंड-अप मार्शल आर्ट्स डिसिप्लिन में आप अपने विरोधी के खिलाफ अनगिनत तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेकिन किसी भी जटिल तरीके को अपनाने से पहले हर मार्शल आर्टिस्ट को बुनियादी चीजों पर महारथ हासिल कर लेनी चाहिए।

ये रहे वो तीन आसान आक्रामक दांव-पेच, जिन्हें आप पलक झपकते ही लागू कर सकते हैं।

#1 द क्रॉस

बॉक्सिंग में सबसे कारगर मुक्कों में से एक द क्रॉस है और मार्शल आर्ट्स में भी ये उतने ही असरदार हैं। अगर आप दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं तो अपने दाएं हाथ से क्रॉस मार सकते हैं। अगर आप साउथपॉ (बाएं हाथ के) हैं तो इसे अपने बाएं हाथ से मार सकते हैं।

जब भी आप क्रॉस लगाएं तो इसके लिए आपको अपने पैरों से पावर लेनी चाहिए। फिर अपने लक्ष्य को साधते हुए बीच में सीधे पंच मार सकते हैं। लक्ष्य तक आकर रुके नहीं, इसके माध्यम से पंच मारें।

अगर सही तरीके से क्रॉस मारते हैं तो आप अपने विरोधी के बचाव को आसानी से भेद पाएंगे और इसके बाद दूसरे कॉम्बिनेशन आज़मा सकते हैं।

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन लेफ्ट क्रॉस इस्तेमाल करने में माहिर हैं। इस पंच ने उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट दिलाने में मदद की थी, जब उन्होंने “स्मोकिन” जो नाटावट को अगस्त 2019 में हुए ONE: DREAMS OF GOLD के सेमीफाइनल में हरा दिया था।



#2 द हुक

द हुक एक और खतरनाक पंच है, जिसे मार्शल आर्टिस्ट्स को अपने तरकश में रखना चाहिए।

इसे चलाने के लिए अपने हाथ की कोहनी को ऊपर लाते हुए उसके साथ ही अपने हिप्स और कंधे को पीछे की ओर घुमाएं। फिर पूरे शरीर को पंच की दिशा में घुमाएं।

जो चीज हुक को बहुत खतरनाक बनाती है, वो ये कि इसे बहुत ही कम दूरी से भी मारा जा सकता है। अगर इसे सफाई से लगाया जाए तो काफी ताकत से मारा जा सकता है।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने अपने लेफ्ट हुक का इस्तेमाल करके ब्राजीलियन चैलेंजर वॉल्टर गोंसाल्वेस को अक्टूबर 2019 में ONE: CENTURY PART II में अपने टाइटल डिफेंस के दौरान पछाड़ा था।

#3 द काउंटर

हमारी सूची में तीसरा आक्रमण काउंटर है, जिसे पंच, किक, नी या एल्बो के तौर पर मारा जा सकता है। ऐसे में कारगर तरीके से काउंटर करने के लिए आपको अपने विरोधी पर सावधानी से नजर बनाए रखनी होती है।

जब आपको लगे कि आपका विरोधी कोई ऐसी चीज करने जा रहा है, जो वो पहले कर चुका है तो ऐसे में उसके हमला करने से पहले आप काउंटर कर सकते हैं।

दो-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने काउंटर को ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के दौरान हेवीवेट किंग ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ अक्टूबर 2019 में ONE: CENTURY PART II में बेहतरीन तरीके से लागू किया था।

मेन इवेंट बाउट के खत्म होने की ओर बढ़ते हुए वेरा ने म्यांमार के स्पोर्ट्स आइकॉन पर अटैक करते हुए उनको छकाने के लिए लेफ्ट एल्बो के बाद लेफ्ट एल्बो मारनी शुरू कर दीं। अचानक से आंग ला न संग इस रणनीति को समझ गए और उन्होंने स्पिनंग बैक एल्बो से कांउटर चला दिया, जिसकी वजह से जल्दी ही मैच खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें: वो टॉप मैच जो ONE Championship के स्टार्स देखना चाहते हैं

लाइफ स्टाइल में और

Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21
dannykingad kairatakhmetov 1920X1280 winterwarriorsii 29
Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE on Prime Video 5 1920X1280 78
Adriano Moraes walks out to the Circle at ONE on Prime Video 1
MicrosoftTeams image 6
Demetrious Johnson Jihnin Radzuan Agilan Thani 1970 01 01 07
Shinya Aoki Yoshihiro Akiyama ONE X
MMA GOAT Demetrious Johnson’s Training
Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 80
Evolve BJJ Class Air Squats 1298X834
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1