मॉय थाई की ट्रेनिंग करने के 3 मानसिक फायदे जो तुरंत नजर आएंगे

Multiple-time Muay Thai World Champion Sagetdao Petpayathai kicks a heavy bag at Evolve in Singapore

मॉय थाई को चुनने के बाद आप अपने शरीर में कई सारे बदलाव महसूस करेंगे। आप ताकतवर बन जाएंगे, आपके पंच भी पावरफुल बनेंगे और आप तेजी से किक लगा पाएंगे।

मॉय थाई आपको एक मजबूत मानसिकता का विकास करने में मदद करता है जिसे आप हर दिन अपने जीवन में साथ लेकर आगे सकते हैं।

“8 अंगों की कला” की ट्रेनिंग करने के 3 सबसे बढ़िया फायदों पर एक नजर।

#1 मॉय थाई आपकी मानसिकता को मजबूत बनाता है

Angela Lee defeats Xiong Jing Nan at ONE CENTURY

जब आप मॉय थाई की ट्रेनिंग करेंगे तो आप देखेंगे कि आप आराम करना या इस ट्रेनिंग को बंद करना चाहेंगे लेकिन आपको दृढ़ता से सोचना है और अपने दिमाग को अपना सबसे बड़ा साथी बनाना है।

एक मजबूत मानसिकता आपको शारीरिक तौर पर पंचिंग और किक लगाने की ट्रेनिंग के दौरान मदद करेगी। नतीजतन आप बड़ी आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली अपने संदेहों को दूर करने के लिए मानसिक ताकत पर निर्भर रहती हैं।

Evolve MMA की प्रतिनिधि ने कहा,”जब मुझे खुद पर संदेह होता है तो मैं एक चीज़ पर भरोसा करती हूँ कि मैंने जिम में घंटों बिताए हैं।”

“मैंने आज यहां तक आने के लिए कई सारे त्याग किए हैं और मैंने काम पर ध्यान दिया है। अगर आप काम पर ध्यान देंगे तो आपको नतीजे मिलेंगे। ये काफी आसान समीकरण है।”



#2 मॉय थाई आपको अपनी लिमिट से आगे जाने के लिए मजबूर करता है

Rodtang Jitmuangnon celebrates his win against Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW

एक मजबूत मानसिकता के साथ आप खुद को अपनी क्षमता से आगे की ओर पुश कर सकते हैं और लोग मानते होंगे कि ये चीज़ संभव नहीं है।

इस मानसिकता ने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को उनके वातावरण में क्षमता से आगे जाने के लिए मजबूर किया।

रोडटंग ने खुद को ऊपर लाने और परिवार को गरीबी से निकालने के बारे में कहा,”ये मेरा चुनाव नहीं था लेकिन मुझे कुछ करने की जरूरत थी।”

“माता-पिता ने मेरे लिए हमेशा एक अच्छा उदाहरण रखा और मुझे कठोर परिश्रम करना सिखाया। अब वे मेरी उपलब्धि पर गर्व करते हैं।”

ये मार्शल आर्ट्स के बारे में सामान्य रूप से सबसे अच्छी चीज़ है। आप उन जगह पर जा सकते हैं जहां जाने का आप सपना नहीं देख सकते।

#3 मॉय थाई आपको कुछ नया सिखाता है

Petchmorakot Petchyindee Academy defeats Charlie Peters at ONE EDGE OF GREATNESS

जब आप मॉय थाई सीखते हैं तो आप नई स्किल्स जोड़ते हैं। जिम का हर दिन आपको सुधार करने के लिए प्रेरित करता है।

आप कुछ मूवमेंट्स सीखेंगे जो आपको ज्यादा अच्छे से किक लगाने में मदद होगी। आप सीखेंगे कि इस प्रकार से पंचों पर ज्यादा ताकत लगाई जा सकती है। इसके अलावा आप अभ्यास के दौरान अपने प्रतिद्वंदी का संतुलन बिगाड़ने का तरीका भी सीख सकते हैं।

सीखने की इस मानसिकता से ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी ने अपने मेंटर्स में से एक, ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ से कई सारी चीज़ें सीखीं।

इस 25 वर्षीय स्टार ने कहा,”उन्होंने मुझे कई सारी तकनीकें सिखाईं। वो मॉय थाई में काफी एडवांस हैं और उनके पास कई अलग-अलग मूव्स हैं।”

“उनके साथ स्पारिंग (किकिंग-पंचिंग की प्रैक्टिस) करना रोचक था। उनके पास फाइट में खड़े रहने की कई मुख्य तकनीक हैं और कैसे अटैक करना है। वो मुझसे ताकतवर थे लेकिन फिर भी उन्होंने मुझे उनके साथ स्पारिंग करने का मौका दिया ताकि मैं उनसे सीख पाऊं। वो ढीले पड़ जाते हैं और मुझे उनके अनुसार सिखाते हैं।”

ये भी पढ़ें: स्टैम्प फेयरटेक्स के छोटे भाई के लिए गुरु बन चुके हैं रोडटंग

मॉय थाई में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.