ONE: AGE OF DRAGONS के विजेताओं का अब किन एथलीट्स से होगा सामना

Ritu Phogat defeats Nam Hee Kim at ONE AGE OF DRAGONS YK 7239 768x511

ONE: AGE OF DRAGONS कुछ दिन पहले ही चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित हुआ है जहाँ कई रोमांचक फाइट देखने को मिलीं और कई बड़े उलटफेर भी हुए। जैसे इलियास एनाहाची की जीत, तारिक खबाबेज “द टैंक” की हार और भारतीय फैंस के लिए सबसे खुशी का पल वह रहा जब ऋतू फोगाट ने एकतरफा अंदाज में अपनी पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट जीती।

इस धमाकेदार इवेंट के आयोजन के बाद अब सवाल हैं कि जीतने वाले योद्धा आगे क्या करने वाले हैं। यहाँ हम चर्चा करने वाले हैं और भी ऐसी धमाकेदार बाउट्स पर जो ONE चैंपियनशिप में साल 2020 में हो सकती हैं।

इलियास एनाहाचि

ONE Flyweight Kickboxing World Champion Ilias Ennahachi at ONE AGE OF DRAGONS यह पहली बार था जब इलियास एनाहाचि को अपना ONE फ़्लाईवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना था और वांग वेनफेंग को हराकर वो ऐसा करने में सफल भी रहे हैं। इसलिए अब यह बात साफ है कि उनका अगला मुकाबला लर्डसिला चम्पेरटूर से हो सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि लर्डसिला अपने हमवतन रोडटंग जित्मुआंगनोन “द आयरन मैन” से फाइट नहीं करना चाहते इसलिए उनका अगला निशाना संभव ही एनाहाचि ही होने वाले हैं।

थाईलैंड के इस स्टार फाइटर के पास बेशुमार अनुभव है जिससे वो किसी को भी हराने में सक्षम हैं और अपने करियर में वो 300 बाउट्स का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन एनाहाचि को चुनौती देने से पहले लर्डसिला को अगले महीने ONE: MARK OF GREATNESS में एलायस महमूदी ‘द स्नाइपर’ के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि लर्डसिला वो फाइटर हैं जो इलियास के सामने ना केवल कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं बल्कि उन्हें हरा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 धमाकेदार चीजें जो ONE: AGE OF DRAGONS में देखने को मिलीं

मेंग बो

Meng Bo at ONE AGE OF DRAGONS

चीनी स्टार मेंग बो ने अपने ONE करियर की शुरुआत लौरा बालिन “ला ग्लैडियाडोरा” को हराकर की है और इसी के साथ वो एटमवेट डिवीजन का अभिन्न हिस्सा बन गई हैं।

अपने प्रोफेशनल करियर में मेंग के नाम 14 जीत शामिल हैं जिनमें लगातार 4 जीत भी शामिल रहीं, ये चीजें दर्शाती हैं कि वो विमेंस एटमवेट डिवीजन की अगली स्टार बन सकती हैं। इस राह में अगली फाइट में उनका सामना जीना इनियोंग से हो सकता है।

टीम लेके के प्रतिनिधियों के पास अच्छा खासा अनुभव है जिससे जाहिर तौर पर मेंग बो को फायदा ही पहुँचेगा। उनके पास बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स हैं और ग्रैपलिंग से भी अपनी प्रतिद्वंदियों पर वो अभी से भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। अगर वो अपनी अगली परीक्षा में सफल रहती हैं तो जल्द ही उन्हें एंजेला ली “अनस्टॉपेबल’ के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: ONE AGE OF DRAGONS के सितारों के 4 प्रमुख प्रदर्शन

ऋतू फोगाट

Ritu "The Indian Tigress" Phogat defeats Nam Hee Kim at ONE AGE OF DRAGONS

रैसलिंग बैकग्राउंड से आकर दूसरे खेल की पहली ही फाइट में इस तरह का प्रदर्शन दर्शाता है कि ऋतू फोगाट चंद मिनटों तक चली फाइट से ही MMA वर्ल्ड में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।

वो रैसलिंग बैकग्राउंड से आती हैं इसलिए अच्छी ग्रैपलिंग स्किल्स होना तो लाज़िमी है लेकिन अभी भी उन्हें काफी चीजों में सुधार लाना है। एंजेली सबानल “द एक्सप्लोरर” वह अगला नाम हो सकता है जो ऋतू फोगाट की स्किल्स को टेस्ट कर सकता है।

चाहे एंजेली अभी काफी युवा हैं मगर थोड़े ही समय में उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड को दिखा दिया है कि वो किस काबिल हैं। उनकी सबसे बड़ी जीत रिका इशिगे “टाइनी डॉल’ पर आई थी। अब सभी की नजरें भारतीय स्टार पर रहने वाली हैं कि वो आने वाले समय में किस तरह बड़ी चुनौतियों से पार पाने में सफल रहती हैं।

यह भी पढ़ें: प्रशंसकों को मिलेगा ONE Championship फेंटेसी गेम खेलने का मौका

टांग काई

Tang Kai defeats Edward Kelly in China
चीन के टांग काई ने अभी तक कि अपनी सबसे मुश्किल फाइट में एडवर्ड केली ‘द फेरोसियस’ को तीन राउंड तक चले मुकाबले में हराया था। समय बीतने के साथ ही टांग काई खुद को एक बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर के रूप में स्थापित कर रहे हैं और उनका टैलेंट उन्हें जल्द ही फेदरवेट डिवीजन का सबसे बड़ा मैच भी दिला सकता है।

कोयोमी मात्सुहीमा वो अगला नाम हो सकते हैं जो इस चीनी एथलीट की स्किल्स को टेस्ट कर सकते हैं क्योंकि उनकी रैसलिंग स्किल्स के आगे अभी तक बड़े-बड़े फाइटर पस्त हो चुके हैं।

हालांकि जापान के कोयोमी को रैसलिंग तकनीक से ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाते हुए देखा जाता है और इसी आक्रामकता के जरिए उन्होंने अपनी पहली 9 फाइट नॉकआउट के जरिए जीती थीं।

यह भी पढ़ें: ONE HERO SERIES बीजिंग में लौट रही

एनरिको केल

Enriko Kehl defeats Armen Petrosyan at ONE AGE OF DRAGONS in Beijing
अधिकतर मौकों पर फैन फेवरेट रहने वाले जर्मनी के एनरिको केल ने ONE: AGE OF DRAGONS में भी फैंस को निराश नहीं किया था क्योंकि उन्हें इटली के आर्मेन पेट्रोसियन पर जीत हासिल हुई थी।

एनरिको कई बार खुद को साबित कर चुके हैं कि उन्हें बेस्ट फाइटर्स के खिलाफ फाइट करने में कोई दिक्कत नहीं है और वो आने वाले समय में भी इसी तरह अपनी स्किल्स से अपने प्रतिद्वंदियों को हराते रहेंगे।

इस लिस्ट में एनरिको को फेस करने वाले अगले एथलीट जो नाटावुट “स्मोकिन” हो सकते हैं क्योंकि उन्हें भी फैंस को ज्यादा से ज्यादा उत्साहित करने में बेहद मजा आता है। अगर इनके बीच कोई मुकाबला होता है तो वो किसी वर्ल्ड टाइटल से भी ज्यादा सुर्खियाँ बटोरेगा इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये दोनों कितने लोकप्रिय हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)