ONE: KING OF THE JUNGLE के स्टार्स के टॉप-5 नॉकआउट

Shannon Wiratchai IMG_2172 768x512

ONE: KING OF THE JUNGLE का बाउट कार्ड बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई से आने वाले नॉकआउट आर्टिस्ट्स से भरा हुआ है।

फिर चाहे हम 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबलों की बात करें या फिर लीड कार्ड में शामिल शुरुआती मैचों की। फैंस को उम्मीद है कि उन्हें एथलीट्स की धमाकेदार स्ट्राइकिंग स्किल्स से कई मुकाबलों में स्टॉपेज देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार, 28 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इवेंट से पहले आप देख सकते हैं ONE: KING OF THE JUNGLE के स्टार्स के टॉप-5 नॉकआउट।

#1 टॉड की खतरनाक हेड किक

जेनेट “JT” टॉड ने एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को जबरदस्त हेड किक से नॉकआउट कर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए खुद को नंबर-1 कंटेंडर साबित किया था।

ONE: CENTURY PART I में हुए इस मुकाबले के दूसरे राउंड में टॉड जबरदस्त लय में नजर आ रही थीं और उनकी स्ट्राइक्स भी सही टाइमिंग के साथ सटीक निशाने पर जाकर लग रही थी। इस अटैक ने उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को झकझोर कर रख दिया और जब वंडरीएवा ने दबाव मुक्त होने के लिए लो किक लगाई तो उनके पास डिफेंस के लिए कुछ नहीं बचा।

बेलारूसी एथलीट के हाथ नीचे थे और टॉड की राइट हेड किक सीधी उनके जबड़े पर जा लगी। इस किक के लैंड होने से क्राउड झूम उठा था और कुछ ही सेकेंडों में “बार्बी” नीचे गिर पड़ीं, इसके बाद वो रेफरी के काउंट का जवाब देने में भी नाकाम रहीं।

अब स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में भी टॉड उसी तरह के फिनिश का प्रयास करने वाली हैं।

#2 सैम-ए का शानदार काउंटर

सैम-ए गैयानघादाओ ने ONE: CENTURY PART I में शानदार काउंटर स्ट्राइक से डैरन रोलैंड को हराते हुए ONE Super Series के स्ट्रॉवेट डिविजन में धमाकेदार एंट्री ली थी।

Evolve टीम के एथलीट ने दूसरे राउंड में अधिकांश समय रोलैंड को लेफ्ट किक्स से क्षति पहुंचाना जारी रखा था। जब उनकी एक स्ट्राइक रोलैंड की जांघ पर जाकर लगी तो फ्रेंच स्टार ने भी लेफ्ट हुक-स्ट्रेट राइट कॉम्बो से वापसी करने की कोशिश की।

मॉय थाई लैजेंड ने इस मूव को बारीकी से परखा और ऐसी स्ट्राइक्स लगाईं जैसे वो The Matrix फिल्म में हों। इसके बाद उन्होंने परफेक्ट टाइमिंग के साथ काउंटर किया और मुकाबले को अंतिम रूप भी दिया। उनके शॉर्ट लेफ्ट हुक से रोलैंड लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़े थे।

28 फरवरी को को-मेन इवेंट में सैम-ए, पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में रॉकी ओग्डेन की चुनौती का सामना करने वाले हैं।

#3 अमीर खान ने दिखाई अपनी ताकत

सितंबर 2017 में हुए ONE: SHANGHAI से पहले अमीर खान 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे और यारोस्लाव यार्टिम पर पहले राउंड में नॉकआउट से उन्होंने अपनी विनिंग स्ट्रीक को 5 मैचों तक पहुंचा दिया था, जिससे उनका आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर जा पहुंचा।

पहले राउंड में सिंगापुर के स्टार ने लेफ्ट हाई किक लगाई जो यार्टिम के जबड़े पर जा लगी और वो लड़खड़ाने लगे। हालांकि, चेक एथलीट ने राइट हुक लगाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन खान के राइट हैंड से उनके प्रतिद्वंदी नीचे गिर पड़े।

खान ने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करने में भी देर नहीं लगाई लेकिन अभी उन्होंने कुछ ही स्ट्राइक्स लगाई थीं, तभी रेफरी ने मुकाबले को समाप्त कर दिया।

25 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट का सामना अपने घरेलू फैंस के सामने किमिहीरो एटो से होने वाला है जहाँ से वो लाइटवेट रैंक्स में एक कदम और ऊपर पहुंच सकते हैं।

#4 विराचाई का वन-शॉट नॉकआउट

शेनन विराचाई ने ONE: IRON WILL में अपने घरेलू फैंस के सामने राहुल “द केरल क्रशर” राजू  को हराकर ONE के सबसे बेहतरीन वन-शॉट नॉकआउट्स में अपना नाम दर्ज करवाया था।

मैच के शुरुआती समय में राजू ने थाई एथलीट पर दबाव बनाने की कोशिश की थी लेकिन विराचाई ने राइट हुक लगाकर दिखाया कि उनकी काउंटर-स्ट्राइकिंग स्किल्स कितनी शानदार हैं। इसके बाद भी राजू ने फ्रंटफुट पर आकर अपने प्रतिद्वंदी को पीछे धकेलने की रणनीति नहीं छोड़ी और आखिर में ये उनके लिए भारी गलती साबित हुई।

Bangkok Fight Lab और Tiger Muay Thai के स्टार के अगले राइट हुक से राजू नीचे गिर पड़े और मात्र 21 सेकेंड में जीत दर्ज की।

#5 बानारियो का खतरनाक लेफ्ट हुक

होनोरियो “द रॉक” बानारियो ने ONE: KINGS OF DESTINY में यारोस्लाव यार्टिम के खिलाफ शानदार फिनिश कर दर्शा दिया था कि वो अपनी ताकत से लाइटवेट डिविजन के टॉप-क्लास एथलीट्स को हराने का दमखम रखते हैं।

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन ने बेहतरीन गेम प्लान के साथ इस नॉकआउट को अंजाम दिया था। उन्होंने पहले राइट हैंड लगाया जिससे यार्टिम थोड़े झुक गए थे, तभी “द रॉक” ने लेफ्ट हुक से अपने प्रतिद्वंदी को झकझोर कर रख दिया और अगले ही पल मुकाबला समाप्त भी हो गया।

इस लेफ्ट हुक के बाद अधिक स्ट्राइक्स लगाने की उन्हें जरूरत ही नहीं पड़ी और दूसरे राउंड में केवल 1:31 मिनट गुजर जाने के बाद मैच अपने नाम किया।

ONE: KING OF THE JUNGLE में बानारियो फेदरवेट डिविजन में वापसी कर रहे हैं और उनका सामना विराचाई से होने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE: KING OF THE JUNGLE के लिए 2 बड़े वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों की घोषणा

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)