Tip Tuesday: पैचीओ की स्पिनिंग बैक फिस्ट के पीछे की रणनीति

Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke vs Joshua Pacio

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर रास्ते की शुरुआत ONE Championship इतिहास के सबसे यादगार नॉकआउट में से एक से की थी।

Team Lakay के प्रतिनिधि ने नवंबर 2017 में आयोजित हुए ONE: LEGENDS OF THE WORLD में रॉय “द डॉमिनेटर” डोलीगेज़ को दूसरे राउंड के पहले मिनट में स्पिनिंग बैक फिस्ट की मदद से धराशाई करके जीत हासिल की।

कैसे पैचीओ अपने देश के ही स्टार को मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में इतने जबरदस्त तरीके से नॉकआउट कर पाए?

फिलीपीनो स्टार ने कहा कि इस तरह के मूव का उपयोग करने के लिए आपको अपने विरोधी की कमजोरियों का पता होना चाहिए जिसका पता लगाया जा सकता है।

इस शानदार मुकाबले के दौरान बागियो शहर के निवासी ने “द डॉमिनेटर” के स्टांस की मदद से तकनीक का प्रभाव जाना।

पैचीओ ने बताया, “हम सबको पता था कि रॉय डोलीगेज़ बाएं हाथ का ज्यादा उपयोग करते हैं। इसलिए वो मेरे दाएं हाथ और दाईं किक की चपेट में आ सकते थे।”



इस चीज़ को ध्यान रखते हुए पैचीओ बाउट में अपने अटैक्स के कुछ मुख्य आइडिया लेकर गए।

उन्होंने बताया, “पहले राउंड में, मैंने कुछ राउंडहाउस किक्स लगाईं जो गेम प्लान का हिस्सा थीं। इस वजह से मैंने सिर पर राउंडहाउस किक लगाई और वो लैंड कर गई।”

“मैंने इसे 3 बार लगाया और वो उनके सिर पर लगी।”

शुरुआती शॉट्स ने “द पैशन” की मदद की लेकिन उन्हें शानदार नॉकआउट लगाने के पहले बाउट के बीच कुछ बदलाव करने पड़े।

Philippine mixed martial artist Joshua Pacio throws a spinning back kick at Roy Doliguez

शुरुआती राउंड के बाद उन्होंने अपने प्लान में बैक किक और स्पिनिंग बैक फिस्ट को जोड़ने के लिए कुछ बदलाव किए। हालांकि, उन्हें इसे कनेक्ट करने के लिए कई प्रयास करने पड़े।

वर्तमान स्ट्रॉवेट किंग ने कहा, “दूसरे राउंड में मुझे पता था कि उन्होंने मेरी राउंडहाउस किक को पहचान लिया है।”

“पहले वार में मिस हो गया क्योंकि मेरी बैक फिस्ट उनके सिर से ऊपर थी। दूसरी बार मैंने वापसी की और राउंडहाउस किक और बैक किक लगाई लेकिन वो भी मिस हो गई।”

शुरुआती प्रयासों के बाद पैचीओ ने बदलाव किए। उन्होंने अपनी निगाहें डोलीगेज़ पर रखीं और बैक फिस्ट के लिए पर्याप्त दूरी का हिसाब लगाया।

Reigning ONE Strawweight World Champion Joshua Pacio

इसके बाद Team Lakay के स्टार ने बाउट को खत्म करने वाला मूव लगाया।

पैचीओ ने कहा, “मैं पीछे जा रहा था और मैंने लेग किक लगाई।”

“मैंने लेग किक लगाई, सीधे पैर को उनके पैर के बाहर टिकाया और फिर घूमा। ये वो मौका था जब मैंने उन्हें स्पिनिंग बैक फिस्ट लगाई।”

उन्होंने इसके बाद अपने दो विरोधियों को फिनिश किया और फिर सितंबर 2018 में उस समय के टाइटल होल्डर योशिताका “नोबिता” नाइटो को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया और वो पहली बार ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

देखा जाए तो ये सब मनीला में उनके शानदार नॉकआउट से शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: एडुअर्ड फोलायंग की पत्नी ने बताया, स्टार बनने के बाद भी उनके पति में कोई बदलाव नहीं आया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35