ONE Championship में साल 2024 की 5 सबसे यादगार फाइट्स

Superlek Kiatmoo9 Takeru Segawa ONE 165 44 scaled

साल 2024 समाप्त हो चुका है और दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन नए साल में बेहतरीन और मनोरंजक फाइट्स के लिए पूरी तरह से तैयार है।

एक धमाकेदार किकबॉक्सिंग मुकाबले से लेकर तेज-तर्रार MMA फाइट्स तक, पिछले 12 महीनों में ONE Championship ने लाजवाब एक्शन पेश किया।

आइए यहां देखते हैं कि 2024 के कौन से पांच मुकाबले फैंस को लंबे समय तक याद रहेंगे।

#1 सुपरलैक और टकेरु ने अपनी फाइट में पूरी जान झोंकी

जनवरी में हुए ONE 165 में जापानी मेगास्टार टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू किया।

थाई मेगास्टार ने शुरुआती दो राउंड में दबदबा बनाया और पूर्व K-1 चैंपियन को स्ट्रेट पंचों और लेग किक्स से खूब परेशान किया। टकेरु ने तीसरे राउंड में पंचों की झड़ी लगाते हुए वापसी की।

आखिरी दो राउंड में दोनों के बीच अटैक का आदान-प्रदान देखने को मिला। अंत में सुपरलैक को इस यादगार मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

#2 हैगर्टी ने वापसी करते हुए लोबो को नॉकआउट किया

ब्राजीलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ने तत्कालीन ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को फरवरी में हुए ONE Fight Night 19 में लिमिट तक पुश किया।

पहले राउंड में लोबो ने घातक बॉक्सिंग अटैक दिखाया और राउंड के अंतिम समय में नॉकडाउन कर ब्रिटिश स्टार को चौंका दिया।

इस नॉकडाउन ने मानो हैगर्टी में जान फूंक दी और उन्होंने दूसरे राउंड में पूरा जोर लगा दिया। ब्रिटिश सुपरस्टार ने घातक लेफ्ट हैंड जड़कर नॉकडाउन किया।

तीसरे राउंड में हैगर्टी ने शानदार राइट हैंड लगाकर विरोधी को हराते हुए इस धमाकेदार मैच का अंत किया।

#3 मालिकिन ने डी रिडर के खिलाफ इतिहास रचा

मार्च में हुए ONE 166: Qatar में एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने रीनियर डी रिडर के ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को जीतकर एक ही समय पर तीन डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन होने का कारनामा किया।

मालिकिन ने 2022 में “द डच नाइट” को हराकर लाइट हेवीवेट खिताब जीता था। डी रिडर में पिछले मुकाबले की तुलना में सुधार दिखा, लेकिन ये रूसी सुपरस्टार को हराने के लिए काफी नहीं था।

मालिकिन ने अपने डच विरोधी पर जमकर वार किए और तीसरा राउंड आते-आते डी रिडर पस्त हो गए। वो फाइट जारी रख पाने में असमर्थ दिखे और मालिकिन चैंपियन बने।

#4 आदिवांग और विलियम्स के बीच जबरदस्त घमासान

जब ONE Fight Night 19 की स्ट्रॉवेट MMA फाइट में लिटो आदिवांग और डेनियल विलियम्स आमने-सामने आए तो दोनों ने एक यादगार फाइट से सबका मन मोह लिया।

आदिवांग ने पहली ही घंटी से वार शुरु कर दिया। फिलीपीनो स्टार ने दूसरे राउंड में भी बड़े कॉम्बिनेशन से विलियम्स पर अटैक किया।

तीसरे राउंड का ज्यादातर समय दोनों ने ग्रैपलिंग कर बिताया, लेकिन आखिरी मिनट में विलियम्स अपने पैरों पर खड़े हुए और घुटने का जबरदस्त वार किया।

जैसे-तैसे आदिवांग बचने में कामयाब रहे और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

#5 तवनचाई और नाटावट के बीच करीबी टक्कर

जून में हुए ONE 167 के मेन इवेंट में तवनचाई पीके साइन्चाई ने अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को रीमैच में हमवतन थाई स्टार “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ दांव पर लगाया।

तवनचाई इस मैच में विजेता बने, लेकिन उन्हें यहां जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

टाइटल विजेता ने शुरुआत के दो राउंड में लेफ्ट किक्स से चोट पहुंचाकर फायदा उठाया। लेकिन फाइट के बीच में नाटावट ने लेग किक्स और राइट हैंड से तवनचाई के चेहरे की रंगत बिगाड़ दी।

आखिरी के दो राउंड्स में दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी। “स्मोकिन” जो लगातार आगे आकर पंच लगाते रहे तो वहीं PK Saenchai टीम के स्टार ने एल्बो स्ट्राइक्स से लेकर पंचिंग कॉम्बिनेशन सब आजमाया।

अंत में बहुमत निर्णय से तवनचाई अपने फेदरवेट मॉय थाई खिताब को बचाने में सफल रहे।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400