ONE Championship में सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों का इतिहास

Garry Tonon IMG_4442 768x512

सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट्स अब ग्लोबल स्टेज पर नियमित रूप से होती हैं, लेकिन इस दौर की शुरुआत काफी समय पहले हो चली थी।

ONE Championship में हमेशा से हर तरह के मार्शल आर्ट्स परफॉर्मेंस देखने को मिलते रहे है और सितंबर 2011 में हुई प्रोमोशन के पहले इवेंट की शुरुआत के बाद से ही ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स MMA में फाइट करते नजर आते रहे हैं।

मगर 5 साल पहले दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अलग से ग्रैपलिंग मैचों की शुरुआत हुई, जो अब प्रोमोशन के हर एक शो में देखने को मिल रहे हैं।

20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot से पहले यहां देखिए अभी तक ONE में ग्रैपलिंग मैचों के इतिहास को।

2017: शिन्या एओकी और गैरी टोनन ने शुरुआत की

ONE Championship का सबसे पहला सबमिशन ग्रैपलिंग मैच 26 मई 2017 को हुआ, जहां ONE: DYNASTY OF HEROES में गैरी टोनन ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में शिन्या एओकी का सामना किया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आगे बढ़ने की चाह में टोनन ने एशिया का रुख किया था और “टोबीकन जुडन” के खिलाफ मैच ने उनके करियर को शानदार शुरुआत दिलाई।

Danaher Death Squad टीम के स्टार BJJ सर्किट में डोमिनेट कर रहे थे और केवल सबमिशन मैचों का हिस्सा बन रहे थे, दूसरी ओर एओकी MMA में एक दिग्गज सबमिशन आर्टिस्ट के रूप में उभर कर सामने आए।

15 मिनट तक चलने वाले इस कॉन्टेस्ट को केवल सबमिशन से जीता जा सकता था और समय की समाप्ति पर इसे ड्रॉ घोषित किया जाता। मगर “द लॉयन किलर” को 15 मिनट की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उन्होंने 7 मिनट 47 सेकंड के समय पर एओकी को टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया था।

दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे को झकझोरा। एक तरफ एओकी अपने जूडो गेम की मदद से टेकडाउन स्कोर करने की कोशिश कर रहे थे, वहीं टोनन की ओर से हो रहा निरंतर अटैक उन्हें बढ़त दिलाए हुए था।

मैच को फिनिश करने के लिए जापानी आइकॉन ने अमेरिकी एथलीट की बैक को निशाने बनाया, लेकिन टोनन ने उससे बचते हुए उनके पैर पर अटैक किया। हालांकि एओकी पहले से लोअर अटैक्स से वाकिफ थे, लेकिन “द लॉयन किलर” ने बहुत तेजी दिखाते हुए हील हुक लगाकर जबरदस्त अंदाज में जीत अपने नाम की।

2018: ग्रैपलिंग बाउट में MMA वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत

शिन्या एओकी ONE Championship के दूसरे सबमिशन ग्रैपलिंग मैच का भी हिस्सा रहे। 20 जनवरी 2018 को ONE: KINGS OF COURAGE में उनका सामना मरात गफूरोव से हुआ।

क्रमशः पूर्व ONE लाइटवेट और फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियंस एओकी और गफूरोव को फैंस अच्छे से जानते थे इसलिए सभी लोग इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

दोनों की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन सबमिशन फिनिशर्स में की जाती है और दोनों पहले ही दुनिया को अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स के दर्शन करवा चुके थे।

मैच 15 मिनट तक चलना था और इस बार एओकी अपने प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। जापानी एथलीट ने शुरुआत में अपने दागेस्तानी प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, लेकिन “कोबरा” अपनी ताकत के जरिए खुद को डिफेंड कर रहे थे।

एओकी के लिए फाइट का सबसे महत्वपूर्ण लम्हा तब आया, जब समय समाप्त होने में केवल 3 मिनट बाकी थे। उन्होंने गफूरोव की बैक कंट्रोल हासिल करने की कोशिशों को नाकाम करते हुए खुद बैक कंट्रोल हासिल किया। यहां से “टोबीकन जुडन” ने दागेस्तानी एथलीट की गर्दन को जकड़ते हुए उन्हें 12 मिनट 22 सेकंड पर टैप आउट करने पर मजबूर किया।

मार्च 2022: ONE X में हुई ग्रैपलिंग मैचों की वापसी

ONE Championship के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 26 मार्च 2022 को हुए ONE X: पार्ट I में 2 सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों को शामिल किया गया। मैचों की समयसीमा को घटाकर 12 मिनट कर दिया गया, लेकिन ड्रॉ के नियम को ज्यों का त्यों रखा गया।

डेनियल केली और मेई यामागुची की भिड़ंत हुई। केली इससे पहले WNO, EBI और Quintet जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अच्छा कर चुकी थीं, वहीं यामागुची 2 बार की पूर्व ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर रही हैं।

केली निरंतर अटैक कर रही थीं, लेकिन यामागुची का डिफेंस भी शानदार रहा और अंत में मुकाबला ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। मगर अमेरिकी एथलीट को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

उसी शो में आगे चलकर ADCC लैजेंड आंद्रे गल्वाओ का सामना 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर से हुआ। “द डच नाइट” ने उससे एक महीने पहले अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के बाद गल्वाओ को ललकारा था।

ये मैच भी 12 मिनट तक चला, जिसमें गल्वाओ ने अपने शानदार ग्राउंड गेम की मदद से बढ़त बनाई हुई, लेकिन डी रिडर भी हार मानने को तैयार नहीं थे इसलिए 5 बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन गल्वाओ को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

उस मैच के बाद डी रिडर ने सलाह दी कि वो गल्वाओ के साथ MMA फाइट के इच्छुक हैं।

अप्रैल 2022: माइकी मुसुमेची ने मासाकाज़ू इमानारी के खिलाफ डेब्यू किया

ONE X में 2 मुकाबलों के ड्रॉ रहने के बाद ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने ऐलान किया कि अगली ग्रैपलिंग बाउट्स में ज्यादा खतरनाक सबमिशन मूव्स का प्रयास करने वाले एथलीट को विजेता घोषित किया जाएगा।

मगर अगले सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में इस नए नियम की जरूरत ही नहीं पड़ी।

22 अप्रैल 2022 को ONE 156: Eersel vs. Sadikovic में अमेरिकी BJJ स्टार माइकी मुसुमेची का सामना जापानी लेग लॉक आइकॉन मासाकाज़ू इमानारी से हुआ, जिसमें उन्होंने अभी तक का सबसे तेज फिनिश अपने नाम किया।

“डार्थ रिगाटोनी” ने “अशिकन जुडन” के लेग अटैक्स से बचते हुए टॉप पोजिशन हासिल की। यहां से उन्होंने अपने विरोधी की बैक को निशाना बनाया और 4 मिनट 9 सेकंड पर रीयर-नेकेड चोक लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

इस मैच में BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता था।

अगले ग्रैपलिंग मैचों पर एक नजर

https://www.facebook.com/ChatriSityodtong/posts/5206606956068090

युवा स्टार्स केड रुओटोलो और टाय रुओटोलो ब्लैक बेल्ट होल्डर्स हैं और आंद्रे गल्वाओ की निगरानी में ट्रेनिंग करते हैं। दोनों स्टार्स शुक्रवार, 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot इवेंट में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

टाय की भिड़ंत गैरी टोनन और केड का सामना शिन्या एओकी से होगा। इस बात में कोई संदेह नहीं कि दोनों ग्रैपलिंग बाउट्स बहुत दिलचस्प रहने वाली हैं।

इसके अलावा गॉर्डन रायन अपने प्रोमोशनल डेब्यू का इंतज़ार कर रहे हैं इसलिए आने वाले महीनों में ONE Championship के इवेंट्स में कई बड़े सबमिशन स्पेशलिस्ट्स फाइट करते हुए नजर आ सकते हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.