ONE X में 7 एथलीट्स ने 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस जीते

Kim Jae Woong Tang Kai ONE X 1920X1280 38 768x512

ONE X में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 7 एथलीट्स को परफॉर्मेंस बोनस दिया गया।

बीते शनिवार को ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने 50,000 यूएस डॉलर्स के बोनस “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली, योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा, हिरोकी अकिमोटो, टांग काई, सिंसामट क्लिनमी, “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन और डेनियल केली को सौंपे।

एंजेला ली ने अपना परफॉर्मेंस बोनस पूर्व दो-स्पोर्ट विजेता स्टैम्प फेयरटेक्स को मेन इवेंट में पराजित करके हासिल किया।

Angela Lee celebrates her successful defense of the ONE Atomweight World Championship at ONE X

शुरुआती राउंड में जबरदस्त बॉडी शॉट सहने के बाद ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन इससे बच निकलीं और दूसरा राउंड खत्म होने में 10 सेकंड बचे थे कि उन्होंने अपने थाई विरोधी को सबमिट कर दिया।

वहीं, जापानी MMA लैजेंड्स की फाइट में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराने के बाद “सेक्सीयामा” को विपरीत परिस्थितियों पर काबू पाने के लिए परफॉर्मेंस बोनस दिया गया।

3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर से पहले राउंड में कई बार खतरनाक सबमिशन के प्रयासों से बचने के बाद अकियामा ने दूसरे राउंड में अपने हमवतन विरोधी को नॉकआउट करके सबको चौंका दिया था।

हिरोकी अकिमोटो ने जब सर्कल से बाहर कदम रखा तो उनके पास एक नई ONE वर्ल्ड टाइटल बेल्ट के साथ 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी था।

जापानी स्टार एथलीट ने कैपिटन पेटयिंडी को 5 राउंड तक चले जबरदस्त मुकाबले में हराकर बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। वो थाई स्टार को फिनिश भले ही न कर पाए हों, लेकिन उनकी खेल भावना ने उन्हें ईनाम जीतने में मदद की।

ONE X: पार्ट II के शुरुआती मुकाबले में टांग काई ने लगातार 10वीं जीत दर्ज करते हुए परफॉर्मेंस बोनस को अपने नाम किया।

चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट ने सर्कल में #1 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर किम जे वूंग को पहले राउंड में हराकर सिटयोटोंग से बोनस चैक हासिल किया।

क्लिनमी ने अपना परफॉर्मेंस बोनस डच किकबॉक्सिंग दिग्गज नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन को हैरान कर देने वाले उलटफेर के साथ प्राप्त किया था।

लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले के दूसरे राउंड में डेब्यू कर रहे थाई एथलीट ने कदम आगे बढ़ाते हुए राइट हैंड जड़ दिया, जिससे होल्ज़कन धराशाई हो गए थे।

कांग जी वॉन ने भी धमाकेदार नॉकआउट करके अपना 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया।

दक्षिण कोरियाई पावरहाउस ने बेहतरीन ब्रिटिश एथलीट पॉल इलियट पर राइट हुक लगाकर केवल 58 सेकंड में उन्हें नॉकआउट कर दिया था।

वहीं, डेनियल केली को ONE X में पहले परफॉर्मेंस बोनस से सम्मानित किया गया।

अमेरिकी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी ने मेई यामागुची के साथ मुकाबला ड्रॉ पर खत्म किया था, लेकिन उनके शानदार खेल और लगातार सबमिशन की कोशिशों के कारण उन्हें सिटयोटोंग से ये सम्मान मिला।

ONE X के बाद की हर खबर के लिए onefc.com से जुड़े रहिए, जिसमें आपको हमारे फैन वोट के जरिए आखिरी 50,0000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस का नतीजा भी मिलेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)