ONE X में रीनियर डी रिडर और आंद्रे गल्वाओ दोनों को मुकाबले की उम्मीद

Reinier De Ridder Kiamrian Abbasov FULL CIRCLE 1920X1280 58 768x512

2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर ने पिछले शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मिडलवेट टाइटल का बचाव किया, लेकिन वो अपनी इस उपलब्धि के बाद आराम फरमाने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

ONE: FULL CIRCLE में वेल्टरवेट किंग कियामरियन अबासोव को सबमिट करने के बाद अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने तुरंत ही माइक लेकर ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) दिग्गज को चुनौती दे दी।

डी रिडर, जो कि BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट एथलीट हैं, ने ब्राजीलियाई दिग्गज आंद्रे गल्वाओ को ललकारा, जिन्होंने पिछले नवंबर में ONE Championship के साथ डील साइन की थी।

अब डच सुपरस्टार को ONE की 10वीं सालगिरह के मौके पर शनिवार, 26 मार्च को होने वाले इवेंट में फिर से सर्कल में वापसी करने की उम्मीद है। 

डी रिडर ने कहा:

“तीन हफ्ते बाद ONE X में, आंद्रे गल्वाओ, पता करते हैं कि दुनिया का सबसे बेहतरीन ग्रैपलर कौन है। चलिए आ जाइए, मैं आपको चोक कर दूंगा।”

गल्वाओ पांच बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन और छह बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन हैं। इसके साथ ही वो 2008 से 2010 के बीच MMA में भी मुकाबला कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में इस खेल में फिर से वापसी करने की इच्छा जताई थी। 

अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि इस संभावित मुकाबले को किन नियमों के तहत खेला जाएगा। ऐसे में इनके बीच ग्रैपलिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच दोनों में से कोई भी हो सकता है।

ब्राजीलियाई एथलीट ने इस बारे में कहा:

“🇺🇸 🔥सबमिशन (Katagatame) से एक शानदार जीत के तुरंत बाद BJJ ब्लैक बेल्ट और One FC डबल चैंपियन रीनियर डी रिडर @deriddermma (185 & 205) ने मुझे चुनौती दी है 😤

“✅ चलो @onechampionship इस मुकाबले को पूरा करते हैं!!! 💯👊🏼👊🏼👊🏼✨🤩 इसके लिए मैं तैयार हूं!”

रीनियर डी रिडर ने हेवीवेट टाइटल विजेताओं को दी चुनौती

आंद्रे गल्वाओ के साथ ही रीनियर डी रिडर की नजरें ONE Championship के सबसे बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स पर भी लगी हैं।

ब्राजीलियाई एथलीट को ललकारने के बाद वर्तमान लाइट हेवीवेट और मिडलवेट किंग ने ये भी कहा कि वो हेवीवेट डिविजन में आकर तीसरे ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देना चाहते हैं।

इसका मतलब ये हुआ कि ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर और ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन सीधे 15-0 के रिकॉर्ड वाले एथलीट के निशाने पर हैं।

डी रिडर ने कहा:

“मैंने वेल्टरवेट चैंपियन को हराया है, मैंने मिडलवेट चैंपियन को हराया है, मैंने लाइट हेवीवेट चैंपियन को भी हराया है, अब आगे क्या है? हेवीवेट बच गया है, चलो आ जाओ! 

“मुझे मालिकिन से मुकाबला करने दिया जाए और उसी रात को भुल्लर से भी मुकाबला करने दिया जाए। मैं इन दोनों एथलीट्स को उसी एक रात में हरा सकता हूं!”

“द डच नाइट” और भुल्लर पहले ही जुबानी जंग में शामिल हो चुके हैं, लेकिन मालिकिन को कनाडाई–भारतीय एथलीट के खिलाफ अगला मौका मिलेगा क्योंकि ये दोनों एथलीट अपनी-अपनी बेल्ट को एक (यूनिफाई) करना चाहते हैं।

इसके बावजूद डी रिडर मुकाबला करने को तैयार हैं और किसी भी मौके पर इनसे मुकाबला करने को राजी हैं। ऐसे में अगर उन्हें चॉइस दी गई तो लगता है कि वो “सिंह” से मुकाबला करना पसंद करेंगे।

अबासोव से मुकाबला करने से पहले “द डच नाइट” ने कहा था:

“मैं अब भी भुल्लर से मुकाबला करना पसंद करूंगा। वो इससे काफी समय से दूर भाग रहे हैं और हो सकता है कि ये मुकाबला करने का सही समय हो, लेकिन दूसरे एथलीट्स से भी मुकाबला करने में मुझे कोई परेशानी नहीं होगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.