ONE Friday Fights 34: Rodtang Vs. Superlek की सबसे शानदार तस्वीरें

Superlek Kiatmoo9 Rodtang Jitmuangnon ONE Friday Fights 34 73

22 सितंबर को ONE Friday Fights 34: Rodtang vs. Superlek में मॉय थाई के सबसे बड़े और बेहतरीन सुपरस्टार्स ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में किसी को भी निराश नहीं किया।

फैंस को मौजूदा दौर के दो सबसे जबरदस्त मॉय थाई स्ट्राइकर्स के बीच सुपर फाइट देखने को मिली, जहां ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 ने एक कड़े मुकाबले में रोडटंग जित्मुआंगनोन को मात दी।

सुपरलैक ने मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही जोरदार लेग किक्स लगानी शुरु कर दी थी, लेकिन रोडटंग ने घातक एल्बो के जरिए “द किकिंग मशीन” के माथे पर गहरी चोट पहुंचाई। रोडटंग को दूसरे राउंड में अपने ONE करियर में पहला नॉकडाउन झेलना पड़ा। आखिरी राउंड में दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर वार-पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अंत में, “द किकिंग मशीन” ने सर्वसम्मत निर्णय से थाई दर्शकों के सामने जीत दर्ज की।

को-मेन इवेंट मुकाबले में भी लाजवाब एक्शन देखने को मिला। चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सेकसन ओर क्वानमुआंग का सामना 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में मलेशियाई-ईरानी स्टार अमीर नासेरी से हुआ।

दोनों स्ट्राइकर्स ने शुरुआत से लेकर अंत तक एक दूसरे पर शॉर्ट एल्बो लगाईं। नासेरी ने अपनी प्रतिद्वंदी को आराम करने का वक्त नहीं दिया, लेकिन थाई दिग्गज की स्ट्राइक्स ज्यादा अच्छी तरह से लैंड हो रही थी और इस कारण उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई। ऐसा करते हुए उन्होंने ONE में लगातार छठी जीत हासिल की।

इसके अलावा मुआंगथाई पीके साइन्चाई, मिगेल त्रिनदादे, कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई, प्राजनचाई पीके साइन्चाई, लिटो आदिवांग आदि ने जीत हासिल कीं।

आप ONE Friday Fights 34: Rodtang vs. Superlek में हमारे फोटोग्राफर्स द्वारा खींची गई तस्वीरों को यहां देख सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 68
AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled
Jonathan Haggerty Yuki Yoza ONE SAMURAI 1 20 scaled
Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled