ONE Fight Night 9: Nong-O Vs. Haggerty से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Jonathan Haggerty Vladimir Kuzmin ONE on Prime Video 4 1920X1280 19

ONE Fight Night 9 में मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के शानदार मुकाबले शामिल हैं। ऐसे में शनिवार, 22 अप्रैल को होने वाले इवेंट की हर बाउट एक दिलचस्प कहानी कहेगी।

नोंग-ओ हामा और जोनाथन हैगर्टी के बीच ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बाउट इवेंट को हेडलाइन करेगी। वहीं, टॉप पर कई बड़े मुकाबले रहेंगे। इसी तरह उभरते एथलीट्स भी दमदार प्रदर्शन के दम पर अपना नाम बनाने को बेताब होंगे।

किसी को नहीं पता कि फाइट नाइट कैसी जाएगी, लेकिन प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में कुछ बड़ी जीत आने की पूरी संभावनाएं हैं।

हम वो 5 अहम सवाल सामने रख रहे हैं, जिनका जवाब थाईलैंड के बैंकॉक में मुकाबलों के दौरान मिल सकता है।

#1 क्या नोंग-ओ की बादशाहत हैगर्टी समाप्त कर पाएंगे?

बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर नोंग-ओ अपनी ताकत के दम पर राज कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने 8 वर्ल्ड टाइटल जीते और 5 लगातार नॉकआउट हासिल किए।

हालांकि, फ्लाइवेट से आगे बढ़ने के बाद जोनाथन हैगर्टी खुद को पहले से ज्यादा ताकतवर महसूस कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वो बैंकॉक में थाई दिग्गज को पराजित कर सकते हैं।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में “द जनरल” का अपना रसूख है। हालांकि, उनकी तरह कई अन्य स्टार्स ने भी नोंग-ओ को चुनौती देने के लिए कदम बढ़ाए थे, लेकिन सबको हार का सामना करना पड़ा।

फिर भी हैगर्टी को लगता है कि उनके पास मौजूदा किंग को मुश्किल में डालने की ताकत है। साथ ही उनके पास अपने प्रतिद्वंदी के बेहतरीन शॉट्स को झेलने का दम भी है।

ब्रिटिश स्ट्राइकर ये साबित कर चुके हैं कि वो किसी की आक्रामकता के सामने झुकने या पीछे हटने वाले नहीं। उन्हें विरोधी को नुकसान पहुंचाने वाले पंच, किक और एल्बो लगाकर आगे बढ़ने में खुश मिलती है। नोंग-ओ जब खतरनाक हमले करने शुरू करेंगे तो क्या वो सफलता पाने या मुश्किल से बच निकलने का रास्ता ढूंढ पाएंगे?

#2 क्या मासूनयाने और मिनोवा वर्ल्ड टाइटल बाउट का मौका पा सकेंगे?

पहले से ही बोकांग मासूनयाने और हिरोबा मिनोवा टॉप स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर्स में से हैं, जो क्रमशः डिविजन में #2 और #3 रैंक पर हैं।

ये मुकाबला उन्हें बेल्ट के नजदीक ले जा सकता है। हालांकि, बाद में डिविजन के ताज पर दावा करने से पहले दोनों फाइटर्स को जैरेड ब्रूक्स के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ चुका है।

इस बार मासूनयाने और मिनोवा वर्ल्ड टाइटल के लिए “द मंकी गॉड” से रीमैच हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन शनिवार को दोनों में से कोई एक ही इस ओर अपने कदम बढ़ा सकेगा।

ब्रूक्स पिछले साल दिसंबर में जोशुआ पैचीओ को पराजित करके ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बने थे। ऐसे में तुरंत उनके साथ दोनों फाइटर्स के रीमैच की संभावना अभी उतनी स्पष्ट नहीं है। इसका मतलब है कि #1 रैंक वाले पैचीओ से आगे निकलने के लिए दोनों में से किसी को प्रभावशाली प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

इतना सब जानने के बाद कि टाइटल शॉट हासिल करने के लिए उन्हें एक दमदार जीत दर्ज करनी होगी, ऐसे में मासूनयाने और मिनोवा दोनों अपने महत्वपूर्ण मुकाबले में एक हाइलाइट-रील जीत का ही लक्ष्य बनाएंगे।

#3 सैमापेच को लंबे समय बाद फिर टाइटल बाउट का मौका मिलेगा?

सैमापेच फेयरटेक्स बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में लंबे समय से नंबर 1 पर काबिज टॉप कंटेंडर रहे हैं। 

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए नोंग-ओ से हुई पहली फाइट में उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने जब से डिविजन किंग का सामना किया, तब से उन्होंने एक के बाद करके लगातार 5 जीत हासिल कीं।

उस वक्त Fairtex प्रतिनिधि ने तीन दिग्गज प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट कर दिया था। इस बार भी एक बड़ा झटका अगले चैलेंजर के रूप में उनके दावे को मजबूत करेगा।

शनिवार को वो फिलिपे लोबो का सामना करेंगे, जो नोंग-ओ से वर्ल्ड टाइटल बाउट में हार चुके थे।

लोबो किसी के लिए भी एक खतरनाक प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं इसलिए ये पक्का नहीं है कि सैमापेच का ही दबदबा होगा। हालांकि, अगर वो अपना दबदबा बना लेते हैं तो अगली बार वो टॉप रैंक के एथलीट्स का सामना करेंगे, जिनमें नोंग-ओ या हैगर्टी शामिल हो सकते हैं।

#4 क्या ज़ाम्बोआंगा वापसी कर सकेंगी?

डेनिस ज़ाम्बोआंगा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए पूरी तरह से तैयार दिखीं, लेकिन दो लगातार बाउट में वो दक्षिण कोरियाई दिग्गज हैम सिओ ही से हार गई थीं।

हालांकि, डेनिस की उनसे पहली बाउट में जबरदस्त भिड़ंत हुई थी। फिर भी हैम दूसरी बाउट में उन पर हावी दिखीं और उन्होंने “द मेनेस” के अरमानों पर पानी फेर दिया। 

उस ठहराव पर ज़ाम्बोआंगा का जवाब उनकी भविष्य की क्षमता के बारे में बहुत कुछ कहेगा क्योंकि कई दिग्गज एथलीट्स हैं, जो हारने के बावजूद अपनी प्रतिक्रिया के दम पर खुद को परिभाषित कर चुके हैं।

26 साल की एथलीट ने दिसंबर में लिन हेचीन के खिलाफ जीत के साथ वापसी की और अब भी एटमवेट डिविजन में #3 रैंक पर बनी हुई हैं। ऐसे में वो अब भी दिग्गज एथलीट्स के करीब ही हैं।

हालांकि, जूली मेज़ाबार्बा फिलीपीना फाइटर को परेशान करने और रैंकिंग्स में नीचे लाने की फिराक में हैं।

ब्राजीलियाई फाइटर जानती हैं कि अगर ज़ाम्बोआंगा को मात दे देती हैं तो वो टॉप-5 में अपनी जगह बना सकती हैं। ऐसे में जब शनिवार को उनका मुकाबला होगा तो उनमें जीत के उत्साह की कमी नहीं होगी।

#5 क्या हान ज़ी हाओ के अनुभव से पार पा पाएंगे असा टेन पॉ?

असा टेन पॉ को चीन के हान ज़ी हाओ के रूप में एक कड़ी परीक्षा देनी होगी, जो चीनी योद्धा के 64-19 के करियर रिकॉर्ड के आगे अपना 12-2 का रिकॉर्ड रखते हैं।

मेहदी ज़टूट से पहली हार झेलने के बाद “द अमेरिकन निंजा” के पास खुद को साबित करने का एक मौका है, लेकिन पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान के खिलाफ उनका दूसरा मुकाबला भी कतई आसान नहीं होगा।

पहले से ही डिविजन के बेहतरीन फाइटर्स का सामना कर चुके हान किसी भी प्रतिद्वंदी से परेशान नहीं होते। उनका अनुभव अपने प्रतिद्वंदी की तुलना में लंबे समय तक ग्लोबल स्टेज पर सक्रिय होने की वजह से नजर आता है।

फिर भी निश्चित रूप से असा टेन पॉ के लिए ये एक बड़ा मौका है और उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा भी।

टेन पॉ दिखाना चाहते हैं कि वो ग्लोबल स्टेज पर होने के हकदार हैं, लेकिन गेम के कुछ लेवल हैं, जहां तक अभी वो नहीं पहुंचे हैं। हान के पास सभी अनुभव हैं, जो शनिवार को उन्हें बढ़त दिला सकते हैं।

अगर Florida Kickboxing Academy के प्रतिनिधि अनुभवी चीनी फाइटर पर अपना दबदबा बना लेते हैं तो वो मार्शल आर्ट्स की यात्रा में खुद को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.