2021 पुरुष ONE Super Series स्ट्राइकर बने सुपरबोन

Giorgio Petrosyan Superbon 1920X1280 ONE First Strike 47.jpg 768x512

सुपरबोन ने 2021 में केवल एक फाइट का हिस्सा बनकर किकबॉक्सिंग का इतिहास बदल दिया, जिसके लिए उन्हें ONE Super Series का पुरुष फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है।

थाई एथलीट ने एक ऐसे लैजेंड एथलीट को हराकर ये सम्मान प्राप्त किया, जिसे अपने 108 फाइट्स के करियर में केवल 2 बार हार मिली थी और उस लैजेंड का नाम है जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन।

दोनों की भिड़ंत 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में हुई, जिसमें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हुआ था।

पेट्रोसियन ONE में 3 साल के अंदर 7 एलीट लेवल के स्ट्राइकर्स को मात देकर ONE Super Series के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक बन गए थे। इस दौरान उन्होंने भविष्य के ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और 3 अन्य एथलीट्स को हराकर 2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री भी जीती।

खास बात ये रही कि इस फाइट से पूर्व सुपरबोन को ONE में केवल एक फाइट का अनुभव था, जिसमें उन्हें सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग पर जीत मिली। वो अपने करियर में कई दिग्गजों को हरा चुके हैं और पिछले 3 साल से कोई मैच हारे नहीं हैं।

काफी लोगों का मानना था कि पेट्रोसियन थाई एथलीट को आसानी से हरा देंगे, लेकिन सुपरबोन ने अपने अलग प्लान तैयार किए हुए थे।

थाई एथलीट को खुद पर भरोसा था कि वो पेट्रोसियन को हरा सकते हैं। फाइट से पूर्व उन्होंने ये भी कहा कि पेट्रोसियन उनके खिलाफ फाइट से बचने की कोशिश कर रहे थे।

फैंस इस फाइट का कई सालों से इंतज़ार कर रहे थे और उसका अंत जिस तरीके से हुआ, उसकी उम्मीद शायद किसी ही ने नहीं की थी।

दूसरे राउंड को शुरू हुए 20 सेकंड ही हुए थे, तभी पेट्रोसियन ने अपना ट्रेडमार्क लेफ्ट हैंड लगाया, लेकिन उसे जल्दी वापस अपनी बॉडी के पास नहीं ला पाए।

दूसरी ओर, सुपरबोन तब तक दमदार राइट हाई किक लगा चुके थे, जो उनके विरोधी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुई।

Superbon lands a crushing head kick for the KO at ONE: FIRST STRIKE.

“द डॉक्टर” इस तरह लड़खड़ाते हुए नजर आए, जैसे वो एक पेड़ हों और सुपरबोन ने उनकी जड़ों पर कुल्हाड़ी मार दी हो।

रेफरी ने अगले पल ही मैच को समाप्त घोषित कर दिया और सुपरबोन सर्कल में दौड़ते हुए अपनी खुशी को जाहिर करते हुए नजर आए।

ये केवल सुपरबोन के लिए नहीं बल्कि किकबॉक्सिंग के खेल का एक ऐतिहासिक लम्हा रहा। थाई एथलीट ने पेट्रोसियन को हराकर एक ऐसा कारनामा कर दिखाया था, जिसे अभी तक केवल कुछ ही फाइटर्स अपने नाम कर पाए थे।

ये भी पढ़ें: ONE के 2021 पुरुष MMA फाइटर ऑफ द ईयर बने ओक रे यूं

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)