2-डिविजन चैंपियन एनातोली मालिकिन के ONE Championship में शानदार सफर पर एक नजर

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE on Prime Video 5 1920X1280 53

मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट और अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन प्रोमोशन को जॉइन करने के बाद लगातार मैचों में जीत दर्ज करते रहे हैं।

इस शुक्रवार, 23 जून को ONE Friday Fights 22 में “स्लेदकी” का सामना वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में मौजूदा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर से होगा।

ये मैच बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगा, जहां मालिकिन अनडिस्प्यूटेड हेवीवेट किंग बन सकते हैं। उनके पास अपने परफेक्ट MMA रिकॉर्ड और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को भी कायम रखने का मौका होगा।

भुल्लर के साथ एशियाई प्राइमटाइम पर धमाकेदार मैच से पूर्व यहां देखिए मालिकिन के ONE में अभी तक शानदार सफर को।

मशाडो के खिलाफ शानदार डेब्यू

अपराजित रूसी एथलीट का ONE डेब्यू मार्च 2021 में हुए ONE: FISTS OF FURY II में आया, जहां उन्होंने पहले ही राउंड में जीत दर्ज कर हेवीवेट MMA डिविजन को सावधान कर दिया था।

उनका सामना खतरनाक ग्राउंड स्पेशलिस्ट अलेक्सांद्रे मशाडो से हुआ। उस मैच में मालिकिन के चेहरे पर ऐसी कोई घबराहट नहीं देखी गई कि वो पहली बार ONE के ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं।

शुरुआत में ब्राजीलियाई एथलीट के टेकडाउन को विफल करने के बाद मालिकिन क्रूसीफिक्स पोजिशन में आए, जहां उन्होंने ग्राउंड स्ट्राइक्स के जरिए अपने विरोधी को खूब क्षति पहुंचाई और करीब साढ़े तीन मिनटों में तकनीकी नॉकआउट से अपनी जीत सुनिश्चित की।

मालिकिन ने एक रेसलर के रूप में ONE में एंट्री ली थी, लेकिन डेब्यू मैच में उन्होंने दिखाया कि उनके हाथों में भी गज़ब की ताकत है।

अलीअकबरी को परास्त किया

6 महीनों बाद ONE: REVOLUTION में मालिकिन ने वापसी करते हुए ईरानी एथलीट अमीर अलीअकबरी का सामना किया। अलीअकबरी को उस समय वर्ल्ड चैंपियन के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा था।

हालांकि मालिकिन बॉडी साइज़ के मामले में मात खा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी स्पीड, बेहतर स्ट्राइकिंग स्किल्स की मदद से खतरनाक जैब और कॉम्बिनेशंस लगाए।

पहले राउंड में ओवरहैंड राइट के प्रभाव से अलीअकबरी नीचे जा गिरे। यहां से रूसी एथलीट ने प्रभावशाली स्ट्राइक्स लगाते हुए 3 मिनट के अंदर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

ग्रिशेंको को हराकर अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने

पहले 2 मैचों को पहले राउंड में जीतने के बाद फरवरी 2022 में हुए ONE: BAD BLOOD में उनका सामना ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए बेलारूसी नॉकआउट आर्टिस्ट किरिल ग्रिशेंको से हुआ।

मालिकिन ने अपनी बॉक्सिंग और स्पीड की मदद से लेफ्ट हुक्स और तेजी से राइट हैंड्स लगाए। इस बीच दूसरे राउंड में खतरनाक स्ट्राइक लगाते हुए उन्होंने ग्रिशेंको को नॉकडाउन किया, जिसके बाद वो फाइट जारी नहीं रख पाए।

ONE में केवल 3 फाइट्स में “स्लेदकी” वर्ल्ड चैंपियन और कॉम्बैट खेल जगत के सबसे खतरनाक पंचिंग स्किल्स वाले एथलीट्स में से एक बन गए हैं।

डी रिडर को हराकर लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने

मालिकिन ने भुल्लर की वापसी का इंतज़ार ना करते हुए एक और बेल्ट जीतने का टारगेट बनाया। उन्होंने ONE Fight Night 5 में ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए रीनियर डी रिडर को चैलेंज किया।

Golden Team के प्रतिनिधि अपने डच प्रतिद्वंदी के ग्राउंड गेम से अच्छी तरह वाकिफ थे। उनका डी रिडर के खिलाफ टेकडाउन डिफेंस शानदार रहा और इस बीच मौका मिलते ही खतरनाक बॉक्सिंग पंच लगाने शुरू किए।

पहले राउंड को खत्म होने में एक मिनट ही बाकी था, तब उन्होंने खतरनाक बॉडी शॉट्स और सिर पर प्रभावशाली हुक्स लगाते हुए अपने विरोधी को क्षति पहुंचाई। अंत में मालिकिन के राइट हैंड ने डी रिडर को फिनिश किया।

इस नॉकआउट जीत ने रूसी एथलीट की फिनिशिंग स्ट्रीक को 12 मैचों पर पहुंचाया और डी रिडर को 17 प्रोफेशनल फाइट्स में हराने वाले पहले एथलीट बने। इसके अलावा वो 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.