पैचीओ Vs. सारूटा III: वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

Joshua Pacio YK4_5168 768x511

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ और योसूके “द निंजा” सारूटा के बीच 2 ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हो चुके हैं और तीसरी भिड़ंत के लिए तैयार हैं, जहां दोनों इस प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप देना चाहेंगे।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में उनका ट्रायलॉजी मैच होगा और दोनों ही इस प्रतिद्वंदिता को जीत के साथ समाप्त करना चाहते हैं।

पैचीओ और #1 रैंक के कंटेंडर सारूटा के बीच अभी तक 9 राउंड्स का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल चुका है। दोनों एक-दूसरे के गेम से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इसी कारण दोनों के लिए जीत प्राप्त कर पाना बहुत मुश्किल होगा।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले जानिए पैचीओ vs. सारूटा मैच किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 सारूटा का फ्रंट-फुट गेम

Yosuke Saruta attacks on the front foot

“द निंजा” ने जनवरी 2019 में फ्रंट फुट पर रहने की रणनीति अपनाकर पैचीओ को वर्ल्ड टाइटल बाउट में मात दी थी और इस बार भी वही रणनीति उन्हें बढ़त दिला सकती है।

34 वर्षीय एथलीट आक्रामक रुख अपनाते हुए फिलीपीनो स्टार को अटैक करने से रोक सकते हैं। पैचीओ बैकफुट पर रहकर स्ट्राइक्स लगाने में हिचक दिखाते हैं, जिससे सारूटा के लिए बढ़त बनाना काफी आसान हो जाएगा।

साथ ही जापानी स्टार को पंच लगाने में आसानी होगी और मौका मिलते ही टेकडाउन भी स्कोर कर सकते हैं।

इस तरह की रणनीति से सारूटा स्कोरकार्ड्स में बढ़त हासिल कर सकते हैं। अपनी स्ट्राइक्स को अच्छी टाइमिंग के साथ लगाना और सही तरीके से काउंटर अटैक करना उन्हें मैच में आगे रख सकता है।

इस ट्रायलॉजी बाउट से पहले “द निंजा” ने पैचीओ को खूब क्षति पहुंचाने की बात कही है। अगर उन्हें दमदार राइट हैंड और लो किक्स को सटीकता के साथ लगाना है तो उन्हें ऐसा फ्रंट फुट पर रहकर करना चाहिए।

#2 पैचीओ का सर्कल में नियंत्रण बनाकर रखना

Joshua Pacio DC 95411.jpg

अपने विरोधी की तरह पैचीओ को भी अलग-अलग तरीकों से सारूटा पर दबाव बनाना होगा। अलग तरह की स्किल्स इस 5 राउंड के मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं।

Team Lakay के स्टार ने अप्रैल 2019 में सारूटा को रीमैच में नॉकआउट कर दिया था। उस मुकाबले में उन्हें आगे आकर अटैक करने की रणनीति ने सफलता दिलाई थी।

पैचीओ की ज्यादा स्ट्राइक्स लैंड हो रही थीं, जिससे उनके आत्मविश्वास बढ़ रहा था और इसी की मदद से उन्हें चौथे राउंड में जीत मिली थी।

हालांकि सारूटा ने अंत तक हिम्मत नहीं हारी, लेकिन पैचीओ अपने स्ट्राइकिंग गेम पर सही तरीके से अमल करने में सफल रहे थे। दबाव की स्थिति में सारूटा की स्ट्राइक्स मिस हो जाती हैं और टेकडाउन स्कोर करने में भी उन्हें दिक्कतें आती हैं।

एक तरफ “द निंजा” आगे आकर पैचीओ को क्षति पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन मौजूदा चैंपियन को अलग-अलग एंगल से अटैक करते हुए खतरे से दूर रहने का प्रयास करना होगा।



#3 सारूटा का ग्राउंड गेम

Yosuke Saruta YK 6625.jpg

अगर सारूटा अपने विरोधी के करीब आ पाए तो जरूर उनका रेसलिंग गेम उन्हें टॉप पोजिशन दिला सकता है।

वो सिंगल और डबल-लेग टेकडाउन स्कोर करते हैं और अपनी शानदार तकनीक और पावर का मिश्रण करते हुए ग्राउंड फाइट में बढ़त हासिल करते हैं।

जापानी स्टार को टॉप पोजिशन से हटा पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन उनके लिए फिलीपीनो एथलीट को ग्राउंड गेम में रख पाना आसान नहीं होगा। ऐसा करने के लिए उन्हें स्ट्राइक्स लगाना जारी रखना होगा।

“द निंजा” का ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम बहुत प्रभावशाली होता है, इसी की मदद से उन्होंने दाइची कीटाकाटा को हराया था। ज्यादा प्रभावशाली स्ट्राइक्स लगाने के लिए उन्हें ज्यादा समय चाहिए होगा। इसके बजाय शॉर्ट स्ट्राइक्स उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, इससे फाइट का कंट्रोल भी उन्हीं के पास रहेगा और इस बीच उन्हें रीयर-नेकेड चोक लगाने का मौका भी मिल सकता है।

पैचीओ को ग्राउंड गेम में रखकर सारूटा सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकते हैं, इस दौरान जापानी एथलीट मैच को अपने कंट्रोल में रखकर अटैक कर पाएंगे।

#4 पैचीओ की हाई किक

Joshua Pacio YK4_5125.jpg

पैचीओ के पास ऐसी किक्स हैं जो क्षण भर में बाउट को समाप्त कर सकती हैं, लेकिन किक लगाने के लिए उन्हें सही पोजिशन में आना होगा।

सारूटा के खिलाफ दोनों मैचों में उन्होंने सटीक निशाने पर किक लगाने की कोशिश की थी और अंत में इन्हीं किक्स ने उन्हें नॉकआउट से जीत दिलाई थी।

“द पैशन” ने सारूटा के मूव को पहले ही भांप लिया था, तभी उन्होंने दमदार राइट किक लगाई और अगले ही पल मैच समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

सारूटा कुछ शॉट्स को डिफेंड कर सकते हैं, लेकिन पैचीओ 25 मिनट के एक्शन के दौरान लगातार प्रभावशाली किक्स का इस्तेमाल करेंगे।

उन्हें हाई किक्स की संख्या पर भी नियंत्रण रखना होगा क्योंकि ज्यादा किक्स से सारूटा को उनका पहले से अंदाजा मिल सकता है और इसी गलती के कारण पहले मैच में जापानी स्टार ने उन्हें किक को पकड़ कर नीचे गिरा दिया था।

अगर 25 वर्षीय वुशु स्टाइलिस्ट ऐसे दिखाएं कि वो लो किक लगाने वाले हैं, लेकिन आखिरी मौके पर उसे हाई किक में बदल दें। इससे “द निंजा” के फिनिश होने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION में ओक रे यूं को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते क्रिश्चियन ली

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one