ONE X के लिए जॉनसन Vs. रोडटंग और 2 अन्य धमाकेदार मुकाबलों की घोषणा

Demetrious Johnson meets Rodtang at ONE X

ONE Championship अपने 10 साल पूरे करने जा रहा है और इस मौके पर प्रोमोशन इतिहास के सबसे बड़े और बेहतरीन फाइट कार्ड के आयोजन के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा रविवार, 5 दिसंबर के लिए ONE X की घोषणा कर दी गई है। ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने “The MMA Hour” पर एरियल हेल्वानी को दिए इंटरव्यू के दौरान इस इवेंट के लिए 3 धमाकेदार मुकाबलों का ऐलान किया।

एक मुकाबले में स्ट्राइकिंग सुपरस्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन 4 राउंड के फ्लाइवेट मॉय थाई और MMA हाइब्रिड फाइट में आमने-सामने होंगे।

सितंबर 2018 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के बाद से रोडटंग अपराजित रहे हैं।

उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर अपने सभी 10 मैचों को जीता है, इस दौरान ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने और साथ ही #1 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर भी बन गए हैं।

थाई मेगास्टार 3 खेलों में पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं और अब वो 4-औंस के ग्लव्स पहनकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड की कड़ी परीक्षा लेने को तैयार हैं।

जॉनसन को MMA जगत का सबसे महान फाइटर कहा जाता है। अमेरिकी दिग्गज उत्तर अमेरिका में 12 बार MMA वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और अक्टूबर 2018 में उन्होंने ONE को जॉइन किया था।

“माइटी माउस” ने 2019 ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीतकर दिखाया था कि वो यहां भी टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं। मगर कुछ समय पहले ही उन्हें डिविजन के मौजूदा चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी थी।

अमेरिकी एथलीट दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें रोडटंग का सामना करना होगा।

Bibiano Fernandes celebrates his defeat of Kevin Belingon at ONE: CENTURY

ONE X में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस की वापसी भी होगी, जिन्हें #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

फर्नांडीस ONE के इतिहास के सबसे महान चैंपियन हैं। वो प्रोमोशन में बिताए 9 सालों के दौरान 11 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं।

लेकिन लिनेकर का मानना है कि वो फर्नांडीस को फिनिश कर नए चैंपियन बन सकते हैं।

टॉप रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर अभी तक ONE में अपराजित हैं, इस दौरान मुईन “ताजिक” गफूरोव को हरा चुके हैं, पूर्व चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को नॉकआउट किया और “ONE on TNT” सीरीज के एक इवेंट में ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन को भी हराया था।

दोनों एथलीट्स जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं इसलिए मुकाबले में तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

इवेंट में ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली की भी वापसी होने वाली है।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार ने पूर्व 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया था। अब वो कमर की चोट से उबर चुके हैं और गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करने का प्रयास करेंगे।

टोनन कई बार के BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अपनी बेहतरीन सबमिशन स्किल्स की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 6-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

इस बाउट में स्ट्राइकर और ग्रैपलर के बीच जबरदस्त टक्कर होगी, जो अपने गेम प्लान पर बेहतर तरीके से अमल कर पाएगा, जीत उसे ही मिलेगी।

ONE X के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: पैचीओ ने सारूटा, Team Lakay और अन्य विषयों पर बात की

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.