सर्कल से बाहर की दुनिया में लोगों की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं एनरिको केह्ल

Enriko Kehl Chingiz Allazov ONE on TNT I 33 768x512

एनरिको “द हरिकेन” केह्ल मार्शल आर्ट्स को अपने जीवन में प्रेरणा का स्रोत मानते आए हैं। इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में उनका सामना डेविट कीरिया से होना है, उनके अलावा भी वो दुनिया के कई बेस्ट स्ट्राइकर्स के साथ फाइट कर चुके हैं। केह्ल जर्मनी की स्पेशल फोर्स रायट यूनिट (दंगा निरोधी दस्ता) का भी हिस्सा हैं।

उन्होंने 18 साल की उम्र में कॉलेज छोड़ने के बाद पुलिस को जॉइन किया था, उस समय उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि उनका जीवन किस राह पर आगे बढ़ रहा है। किकबॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भी उनका पुलिस की नौकरी को छोड़ने का कोई मन नहीं था।

29 वर्षीय स्टार ने कहा, “मुझे ऐसी नौकरी चाहिए थी, जिससे मेरा भविष्य सुरक्षित रहे। इसलिए मैंने पुलिस की नौकरी चुनी।”

“मैंने इसलिए भी पुलिस की नौकरी चुनी क्योंकि मैं लोगों की मदद करना चाहता था। मैं इस नौकरी को पसंद करता हूं और इसे कभी नहीं बदलूंगा।”

2 साल की ट्रेनिंग के बाद केह्ल ने स्पेशल फोर्स यूनिट को जॉइन किया, लेकिन इस दौरान वो खुद को एक वर्ल्ड-क्लास मार्शल आर्टिस्ट के रूप में स्थापित कर चुके थे। 2013 में उन्होंने अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और 2014 में K-1 World Max टूर्नामेंट जीता।

दोनों उपलब्धियों को प्राप्त करना आज भी आसान नहीं है, लेकिन “द हरिकेन” को इससे आगे चलकर काफी फायदा पहुंचा।

उन्होंने बताया, “फाइटिंग मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन मैंने कभी पुलिस की नौकरी नहीं छोड़ी। परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना मुश्किल है, मुझे खाली समय नहीं मिल पाता, लेकिन मैंने खुद इस राह को चुना है और यही राह मुझे वर्ल्ड टाइटल तक ले जाएगी।”



आपात स्थिति में स्पेशल फोर्स की ड्रेस पहनकर बाहर निकलने पर उन्हें चोट भी आ सकती है। फिर भी वो कहते हैं कि लोगों की सुरक्षा करना उनका काम है।

Tran4mer Mainz टीम के स्टार ने कहा, “मैंने लोगों को बहुत अजीब चीजें करते भी देखा है, जैसे हजारों लोग हमारे ऊपर पत्थर फेंक रहे होते हैं।”

“मेरा लक्ष्य लोगों को सुरक्षित रखना और बिना चोटिल हुए घर आना होता है। मैं कह सकता हूं कि मैं अपने जीवन को दांव पर लगाकर उनकी रक्षा करता हूं।”

इस बात को मान लेना भी उचित होगा कि गुस्साई भीड़ का सामना करना उन्हें बहुत परेशानी में डाल सकता है।

वो आपात स्थिति में भीड़ से निपटने का दूसरा रास्ता अपनाते हैं और मानते हैं कि वो अपनी कॉम्बैट स्किल्स से भी लोगों की रक्षा करते हैं।

केह्ल ने कहा, “मेरी पुलिस की नौकरी में मार्शल आर्ट्स बहुत अहम भूमिका निभाता है। 6 साल की उम्र में मैंने मार्शल आर्ट्स सीखना शुरू किया था और ट्रेनिंग के दौरान केवल आपकी स्किल्स में सुधार ही नहीं आता बल्कि खुद को मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित रख पाते हैं।”

“पुलिस की नौकरी में इन सभी चीजों की जरूरत पड़ती है। जब मैं किसी के सामने खड़ा होता हूं, तब बहुत विनम्र स्वभाव का व्यक्ति होता हूं। जब वो अटैक करते हैं तो उनसे बात करने की कोशिश करता हूं। क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं क्या करने में सक्षम हूं।

“जब लड़ाई की बात आती है तो कभी-कभी मार्शल आर्ट्स स्किल्स का भी इस्तेमाल करता हूं, लेकिन मुझे सावधानी भी बरतनी होती है। मुझे ऐसा लगता है कि स्पेशल फोर्स में सबसे कम आक्रामक स्वभाव का व्यक्ति हूं।”

Enriko Kehl defeats Armen Petrosyan at ONE AGE OF DRAGONS DA 2631

“द हरिकेन” सड़कों पर अजीब तरह के लोगों का सामना करते हैं इसलिए उनका सर्कल में सब्र से काम लेने का तरीका कोई चौंकाने वाली बात नहीं।

उनका मानना है कि उनके जीवन के दोनों पहलू एक-दूसरे की मदद करते हैं और अपने मार्शल आर्ट्स करियर से मिली अच्छी चीजों को पुलिस के काम में सम्मिलित करते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि अनुशासित रहने से पुलिस के काम को अच्छे ढंग से कर पाता हूं। मेरा कैरेक्टर पुलिस की शिक्षा लेकर नहीं बल्कि मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग से बना था। लेकिन पुलिस में आपको लोगों का हमेशा सम्मान करना होता है इसलिए अनुशासन यहां बहुत जरूरी है।”

दूसरी ओर, केह्ल अब दूसरी बार ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जहां वो खुद को दुनिया के सबसे बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक साबित करना चाहेंगे। टूर्नामेंट सिल्वर बेल्ट और ONE वर्ल्ड टाइटल उनके करियर को नई राह दिखा सकता है, लेकिन वो कभी दूसरों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाना नहीं छोड़ेंगे।

वो अपने दोनों करियर को एकसाथ लेकर चलना चाहते हैं, जिससे उन्हें मार्शल आर्ट्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में आसानी हो और दबाव को झेल सकें।

ऐसा करना आसान नहीं है, लेकिन यही उनका काम है।

केह्ल ने कहा, “असल जिंदगी में काफी लोग कहते हैं कि पुलिस कर्मचारी बुरे होते हैं। मगर जब आप लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं तो आप हीरो बन जाते हैं इसलिए ऐसी स्थिति से निपटना आसान नहीं होता।”

“लेकिन इस नौकरी से कई साल जुड़े रहने के बाद आप सोचना बंद कर देते हैं कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। क्योंकि जब समय आता है तो आपको उनकी मदद के लिए जाना ही पड़ता है और वो भी आपका धन्यवाद करते हैं।”

ये भी पढ़ें: 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34